Chapter: 2 अध्याय : १
Verse Number: 14 छन्द सँख्या : १४
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

मात्रास्पर्शास्तु कौन्तेय शीतोष्णसुखदुःखदाः। आगमापायिनोऽनित्यास्तांस्तितिक्षस्व भारत।।

Transliteration in English

mātrā-sparśhās tu kaunteya śhītoṣhṇa-sukha-duḥkha-dāḥ āgamāpāyino ’nityās tans-titikṣhasva bhārata

सरल लिप्यंतरण

मात्रा-स्पर्शास्तु कौन्तेय शीतोष्ण-सुख-दुःखदाः आगम-अपायिनो-नित्यास्-तांस्-तितिक्षस्व भारत

Word Meaning

mātrā-sparśhāḥ—contact of the senses with the sense objects; tu—indeed; kaunteya—Arjun, the son of Kunti; śhīta—winter; uṣhṇa—summer; sukha—happiness; duḥkha—distress; dāḥ—give; āgama—come; apāyinaḥ—go; anityāḥ—non-permanent; tān—them; titikṣhasva—tolerate; bhārata—descendant of the Bharat

शब्दार्थ

मात्रा-स्पर्शाः – इन्द्रियविषय; तु – केवल; कौन्तेय – हे कुन्तीपुत्र; शीत – जाड़ा; उष्ण – ग्रीष्म; सुख – सुख; दुःख – तथा दुख; दाः – देने वाले; आगम – आना; अपायिनः – जाना; अनित्याः – क्षणिक; तान् – उनको; तितिक्षस्व – सहन करने का प्रयत्न करो; भारत – हे भरतवंशी |

Translation

O son of Kuntī, the nonpermanent appearance of happiness and distress, and their disappearance in due course, are like the appearance and disappearance of winter and summer seasons. They arise from sense perception, O scion of Bharata, and one must learn to tolerate them without being disturbed.

अनुवाद

हे कुन्तीपुत्र! सुख तथा दुख का क्षणिक उदय तथा कालक्रम में उनका अन्तर्धान होना सर्दी तथा गर्मी की ऋतुओं के आने जाने के समान है | हे भरतवंशी! वे इन्द्रियबोध से उत्पन्न होते हैं और मनुष्य को चाहिए कि अविचल भाव से उनको सहन करना सीखे |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

In the proper discharge of duty, one has to learn to tolerate nonpermanent appearances and disappearances of happiness and distress. According to Vedic injunction, one has to take his bath early in the morning even during the month of Māgha (January-February). It is very cold at that time, but in spite of that a man who abides by the religious principles does not hesitate to take his bath. Similarly, a woman does not hesitate to cook in the kitchen in the months of May and June, the hottest part of the summer season. One has to execute his duty in spite of climatic inconveniences. Similarly, to fight is the religious principle of the kṣatriyas, and although one has to fight with some friend or relative, one should not deviate from his prescribed duty. One has to follow the prescribed rules and regulations of religious principles in order to rise up to the platform of knowledge, because by knowledge and devotion only can one liberate himself from the clutches of māyā (illusion).

The two different names of address given to Arjuna are also significant. To address him as Kaunteya signifies his great blood relations from his mother’s side; and to address him as Bhārata signifies his greatness from his father’s side. From both sides he is supposed to have a great heritage. A great heritage brings responsibility in the matter of proper discharge of duties; therefore, he cannot avoid fighting.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

कर्तव्य-निर्वाह करते हुए मनुष्य को सुख तथा दुख के क्षणिक आने-जाने को सहन करने का अभ्यास करना चाहिए | वैदिक आदेशानुसार मनुष्य को माघ (जनवरी-फरवरी) के मास में भी प्रातःकाल स्नान करना चाहिए | उस समय अत्यधिक ठंड पड़ती है, किन्तु जो धार्मिक नियमों का पालन करने वाला है, वह स्नान करने में तनिक भी झिझकता नहीं | इसी प्रकार एक गृहिणी भीषण से भीषण गर्मी की ऋतु में (मई-जून के महीनों में) भोजन पकाने से हिचकती नहीं | जलवायु सम्बन्धी असुविधाएँ होते हुए भी मनुष्य को अपना कर्तव्य निभाना होता है | इसी प्रकार युद्ध करना क्षत्रिय का धर्म है अतः उसे अपने किसी मित्र या परिजन से भी युद्ध करना पड़े तो उसे अपने धर्म से विचलित नहीं होना चाहिए | मनुष्य को ज्ञान प्राप्त करने के लिए धर्म के विधि-विधान पालन करने होते हैं क्योंकि ज्ञान तथा भक्ति से ही मनुष्य अपने आपको माया के बंधन से छुड़ा सकता है |

अर्जुन को जिन दो नामों से सम्भोधित किया गया है, वे भी महत्त्वपूर्ण हैं| कौन्तेय कहकर संबोधित करने से यह प्रकट होता है कि वह अपनी माता की और (मातृकुल) से सम्बंधित है और भारत कहने से उसके पिता की और (पितृकुल) से सम्बन्ध प्रकट होता है | दोनों और से उसको महान विरासत प्राप्त है | महान विरासत प्राप्त होने के फलस्वरूप कर्तव्यनिर्वाह का उत्तरदायित्व आ पड़ता है, अतः अर्जुन युद्ध से विमुख नहीं हो सकता |

Notes By Kunal Gautam

Lord Kṛṣṇa is explaining Body and senses are different from soul, they come and go like winter and summer season, and one should tolerate them.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भगवान कृष्ण समझा रहे हैं शरीर और इंद्रियां आत्मा से अलग हैं, वे सर्दी और गर्मी के मौसम की तरह आते हैं और जाते हैं, और उन्हें सहन करना चाहिए।