| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 19 | छन्द सँख्या : १९ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
य एनं वेत्ति हन्तारं यश्चैनं मन्यते हतम्। उभौ तौ न विजानीतो नायं हन्ति न हन्यते।।
Transliteration in English
ya enaṁ vetti hantāraṁ yaśh chainaṁ manyate hatam ubhau tau na vijānīto nāyaṁ hanti na hanyate
सरल लिप्यंतरण
य एनं वेत्ति हन्तारं यश्-चैनं मन्यते हतम् उभौ तौ न विजानीतो नायं हन्ति न हन्यते
Word Meaning
yaḥ—one who; enam—this; vetti—knows; hantāram—the slayer; yaḥ—one who; cha—and; enam—this; manyate—thinks; hatam—slain; ubhau—both; tau—they; na—not; vijānītaḥ—in knowledge; na—neither; ayam—this; hanti—slays; na—nor; hanyate—is killedशब्दार्थ
यः – जो; एनम् – इसको; वेत्ति – जानता है; हन्तारम् – मारने वाला; यः – जो; च – भी; एनम् – इसे; मन्यते – मानता है; हतम् – मरा हुआ; उभौ – दोनों; तौ – वे; न – कभी नहीं; विजानीतः – जानते है; न – कभी नहीं; अयम् – यह; हन्ति – मारता है; न – नहीं; हन्यते – मारा जाता है |Translation
Neither he who thinks the living entity the slayer nor he who thinks it slain is in knowledge, for the self slays not nor is slain.
अनुवाद
जो इस जीवात्मा को मारने वाला समझता है तथा जो इसे मरा हुआ समझता है, वे दोनों ही अज्ञानी हैं, क्योंकि आत्मा न तो मरता है और न मारा जाता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
When an embodied living entity is hurt by fatal weapons, it is to be known that the living entity within the body is not killed. The spirit soul is so small that it is impossible to kill him by any material weapon, as will be evident from subsequent verses. Nor is the living entity killable, because of his spiritual constitution. What is killed, or is supposed to be killed, is the body only. This, however, does not at all encourage killing of the body. The Vedic injunction is mā hiṁsyāt sarvā bhūtāni: never commit violence to anyone. Nor does understanding that the living entity is not killed encourage animal slaughter. Killing the body of anyone without authority is abominable and is punishable by the law of the state as well as by the law of the Lord. Arjuna, however, is being engaged in killing for the principle of religion, and not whimsically.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
जब देहधारी जीव को किसी घातक हथियार से आघात पहुँचाया जाता है तो यह समझ लेना चाहिए कि शरीर के भीतर जीवात्मा मरा नहीं | आत्मा इतना सूक्ष्म है कि इसे किसी तरह के भौतिक हथियार से मार पाना असम्भव है, जैसा कि अगले श्लोकों से स्पष्ट हो जायेगा | न ही जीवात्मा अपने आध्यात्मिक स्वरूप के कारण वध्य है | जिसे मारा जाता है या जिसे मरा हुआ समझा जाता है वह केवल शरीर होता है | किन्तु इसका तात्पर्य शरीर के वध को प्रोत्साहित करना नहीं है | वैदिक आदेश है – मा हिंस्यात् सर्वा भूतानि – किसी भी जीव की हिंसा न करो | न ही ‘जीवात्मा अवध्य है’ का अर्थ यह है कि पशु-हिंसा को प्रोत्साहन दिया जाय | किसी भी जीव के शरीर की अनधिकार हत्या करना निंद्य है और राज्य तथा भगवद्विधान के द्वारा दण्डनीय है | किन्तु अर्जुन को तो धर्म के नियमानुसार मारने के लिए नियुक्त किया जा रहा था, किसी पागलपनवश नहीं |
Notes By Kunal Gautam
The Lord Kṛṣṇa is explaining how the soul is eternal.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
भगवान कृष्ण बता रहे हैं कि आत्मा कैसे शाश्वत है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »