Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 26 छन्द सँख्या : २६
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

अथ चैनं नित्यजातं नित्यं वा मन्यसे मृतम्। तथापि त्वं महाबाहो नैवं शोचितुमर्हसि।।

Transliteration in English

atha chainaṁ nitya-jātaṁ nityaṁ vā manyase mṛitam tathāpi tvaṁ mahā-bāho naivaṁ śhochitum arhasi

सरल लिप्यंतरण

अथ चैनं नित्य-जातं नित्यं वा मन्यसे मृतम् तथापि त्वं महाबाहो नैवं शोचितुम-रहसि

Word Meaning

atha—if, however; cha—and; enam—this soul; nitya-jātam—taking constant birth; nityam—always; vā—or; manyase—you think; mṛitam—dead; tathā api—even then; tvam—you; mahā-bāho—mighty-armed one, Arjun; na—not; evam—like this; śhochitum—grieve; arhasi—befitting

शब्दार्थ

अथ – यदि, फिर भी; च – भी; एनम् – इस आत्मा को; नित्य-जातम् – उत्पन्न होने वाला; नित्यम् – सदैव के लिए; व – अथवा; मन्यसे – तुम ऐसा सोचते हो; मृतम् – मृत; तथा अपि – फिर भी; तवम् – तुम; महा-बाहो – हे शूरवीर; न – कभी नहीं; एनम् – आत्मा के विषय में; शोचितुम् – शोक करने के लिए; अर्हसि – योग्य हो;

Translation

If, however, you think that the soul [or the symptoms of life] will always be born and die forever, you still have no reason to lament, O mighty-armed.

अनुवाद

किन्तु यदि तुम यह सोचते हो कि आत्मा (अथवा जीवन का लक्षण) सदा जन्म लेता है तथा सदा मरता है तो भी हे महाबाहु! तुम्हारे शोक करने का कोई कारण नहीं है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

There is always a class of philosophers, almost akin to the Buddhists, who do not believe in the separate existence of the soul beyond the body. When Lord Kṛṣṇa spoke the Bhagavad-gītā, it appears that such philosophers existed, and they were known as the Lokāyatikas and Vaibhāṣikas. Such philosophers maintain that life symptoms take place at a certain mature condition of material combination. The modern material scientist and materialist philosophers also think similarly. According to them, the body is a combination of physical elements, and at a certain stage the life symptoms develop by interaction of the physical and chemical elements. The science of anthropology is based on this philosophy. Currently, many pseudo religions – now becoming fashionable in America – are also adhering to this philosophy, as are the nihilistic nondevotional Buddhist sects.

Even if Arjuna did not believe in the existence of the soul – as in the Vaibhāṣika philosophy – there would still have been no cause for lamentation. No one laments the loss of a certain bulk of chemicals and stops discharging his prescribed duty. On the other hand, in modern science and scientific warfare, so many tons of chemicals are wasted for achieving victory over the enemy. According to the Vaibhāṣika philosophy, the so-called soul or ātmā vanishes along with the deterioration of the body. So, in any case, whether Arjuna accepted the Vedic conclusion that there is an atomic soul or he did not believe in the existence of the soul, he had no reason to lament. According to this theory, since there are so many living entities generating out of matter every moment, and so many of them are being vanquished every moment, there is no need to grieve for such incidents. If there were no rebirth for the soul, Arjuna had no reason to be afraid of being affected by sinful reactions due to his killing his grandfather and teacher. But at the same time, Kṛṣṇa sarcastically addressed Arjuna as mahā-bāhu, mighty-armed, because He, at least, did not accept the theory of the Vaibhāṣikas, which leaves aside the Vedic wisdom. As a kṣatriya, Arjuna belonged to the Vedic culture, and it behooved him to continue to follow its principles.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

सदा से दार्शनिकों का एक ऐसा वर्ग चला आ रहा है जो बौद्धों के ही समान यह नहीं मानता कि शरीर के परे भी आत्मा का स्वतन्त्र अस्तित्व है | ऐसा प्रतीत होता है कि जब भगवान् कृष्ण ने भगवद्गीता का उपदेश दिया तो ऐसे दार्शनिक विद्यमान थे और लोकायतिक तथा वैभाषिक नाम से जाने जाते थे | ऐसे दार्शनिकों का मत है कि जीवन के लक्षण भौतिक संयोग की एक परिपक्वास्था में ही घटित होते हैं | आधुनिक भौतिक विज्ञानी तथा भौतिकवादी दार्शनिक भी ऐसा ही सोचते हैं | उनके अनुसार शरीर भौतिक तत्त्वों का संयोग है और एक अवस्था ऐसी आती है जब भौतिक तथा रासायनिक तत्त्वों का संयोग से जीवन के लक्षण विकसित हो उठते हैं | नृतत्त्व विज्ञान इसी दर्शन पर आधारित है | सम्प्रति, अनेक छद्म धर्म – जिनका अमरिका में प्रचार हो रहा है – इसी दर्शन का पालन करते हैं और साथ ही शून्यवादी अभक्त बौद्धों का अनुसरण करते हैं |

यदि अर्जुन को आत्मा का अस्तित्व में विश्र्वास नहीं था, जैसा कि वैभाषिक दर्शन में होता है तो भी उसके शोक करने का कोई कारण न था | कोई भी मानव थोड़े से रसायनों की क्षति के लिए शोक नहीं करता तथा अपना कर्तव्यपालन नहीं त्याग देता है | दूसरी ओर, आधुनिक विज्ञान तथा वैज्ञानिक युद्ध में शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए न जाने कितने टन रसायन फूँक देते हैं | वैभाषिक दर्शन के अनुसार आत्मा शरीर के क्षय होते ही लुप्त हो जाता है | अतः प्रत्येक दशा में चाहे अर्जुन इस वैदिक मान्यता को स्वीकार करता कि अणु-आत्मा का अस्तित्व है, या कि वह आत्मा के अस्तित्व को स्वीकार नहीं करता , उसके लिए शोक करने का कोई कारण न था | इस सिद्धान्त के अनुसार चूँकि पदार्थ से प्रत्येक क्षण असंख्य जीव उत्पन्न होते है और नष्ट होते रहते हैं, अतः ऐसी घटनाओं के लिए शोक करने की कोई आवश्यकता नहीं है | यदि आत्मा का पुनर्जन्म नहीं होता तो अर्जुन को अपने पितामह तथा गुरु के वध करने के पापफलों से डरने का कोई कारण न था | किन्तु साथ ही कृष्ण ने अर्जुन को व्यंगपूर्वक महाबाहु कह कर सम्बोधित किया क्योंकि उसे वैभाषिक सिद्धान्त स्वीकार नहीं था जो वैदिक ज्ञान के प्रतिकूल है | क्षत्रिय होने के नाते अर्जुन का सम्बन्ध वैदिक संस्कृति से था और वैदिक सिद्धान्तों का पालन करते रहना ही उसके लिए शोभनीय था |

Notes By Kunal Gautam

Even if it is assumed that soul is born and die, one should not be lament considering it as a regular cycle and which is bound to happen anyhow.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

यदि यह मान भी लिया जाए कि आत्मा का जन्म और मृत्यु होती है, तो उसे नियमित चक्र मानकर, जो किसी भी तरह होने वाला है, शोक नहीं करना चाहिए।