Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 32 छन्द सँख्या : ३२
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

यदृच्छया चोपपन्नं स्वर्गद्वारमपावृतम्। सुखिनः क्षत्रियाः पार्थ लभन्ते युद्धमीदृशम्।।

Transliteration in English

yadṛichchhayā chopapannaṁ swarga-dvāram apāvṛitam sukhinaḥ kṣhatriyāḥ pārtha labhante yuddham īdṛiśham

सरल लिप्यंतरण

यदृच्छया चोप-पन्-नं स्वर्ग-द्वारम-पावृतम् सुखिनः क्षत्रियाः पार्थ लभन्ते युद्धम-इदृशम्

Word Meaning

yadṛichchhayā—unsought; cha—and; upapannam—come; swarga—celestial abodes; dvāram—door; apāvṛitam—wide open; sukhinaḥ—happy; kṣhatriyāḥ—warriors; pārtha—Arjun, the son of Pritha; labhante—obtain; yuddham—war; īdṛiśham—such

शब्दार्थ

यदृच्छया – अपने आप; च – भी; उपपन्नम् – प्राप्त हुए; स्वर्ग – स्वर्गलोक का; द्वारम् – दरवाजा; अपावृतम् – खुला हुआ; सुखिनः – अत्यन्त सुखी; क्षत्रियाः – राजपरिवार के सदस्य; पार्थ – हे पृथापुत्र; लभन्ते – प्राप्त करते हैं; युद्धम् – युद्ध को; ईदृशम् – इस तरह |

Translation

O Pārtha, happy are the kṣatriyas to whom such fighting opportunities come unsought, opening for them the doors of the heavenly planets.

अनुवाद

हे पार्थ! वे क्षत्रिय सुखी हैं जिन्हें ऐसे युद्ध के अवसर अपने आप प्राप्त होते हैं जिससे उनके लिए स्वर्गलोक के द्वार खुल जाते हैं |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

As supreme teacher of the world, Lord Kṛṣṇa condemns the attitude of Arjuna, who said, “I do not find any good in this fighting. It will cause perpetual habitation in hell.” Such statements by Arjuna were due to ignorance only. He wanted to become nonviolent in the discharge of his specific duty. For a kṣatriya to be on the battlefield and to become nonviolent is the philosophy of fools. In the Parāśara-smṛti, or religious codes made by Parāśara, the great sage and father of Vyāsadeva, it is stated:

kṣatriyo hi prajā rakṣan
śastra-pāṇiḥ pradaṇḍayan
nirjitya para-sainyādi
kṣitiṁ dharmeṇa pālayet

“The kṣatriya’s duty is to protect the citizens from all kinds of difficulties, and for that reason he has to apply violence in suitable cases for law and order. Therefore he has to conquer the soldiers of inimical kings, and thus, with religious principles, he should rule over the world.”

Considering all aspects, Arjuna had no reason to refrain from fighting. If he should conquer his enemies, he would enjoy the kingdom; and if he should die in the battle, he would be elevated to the heavenly planets, whose doors were wide open to him. Fighting would be for his benefit in either case.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

विश्र्व के परम गुरु भगवान् कृष्ण अर्जुन की इस प्रवृत्ति की भर्त्सना करते हैं जब वह कहता है कि उसे इस युद्ध में कुछ भी तो लाभ नहीं दिख रहा है | इससे नरक में शाश्र्वत वास करना होगा | अर्जुन द्वारा ऐसे वक्तव्य केवल अज्ञानजन्य थे | वह अपने स्वधर्म के आचरण में अहिंसक बनना चाह रहा था, किन्तु एक क्षत्रिय के लिए युद्धभूमि में स्थित होकर इस प्रकार अहिंसक बनना मूर्खों का दर्शन है | पराशर-स्मृति में व्यासदेव के पिता पराशर ने कहा है –

क्षत्रियों हि प्रजारक्षन् शस्त्रपाणिः प्रदण्डयन् |
निर्जित्य परसैन्यादि क्षितिं धर्मेण पाल्येत् ||

“क्षत्रिय का धर्म है कि वह सभी क्लेशों से नागरिकों की रक्षा करे | इसीलिए उसे शान्ति तथा व्यवस्था बनाये रखने के लिए हिंसा करनी पड़ती है | अतः उसे शत्रु राजाओं के सैनिकों को जीत कर धर्मपूर्वक संसार पर राज्य करना चाहिए |”

यदि सभी पक्षों पर विचार करें तो अर्जुन को युद्ध से विमुख होने का कोई कारण नहीं था | यदि वह शत्रुओं को जीतता है तो राज्यभोग करेगा और यदि वह युद्धभूमि में मरता है तो स्वर्ग को जायेगा जिसके द्वार उसके लिए खुले हुए हैं | युद्ध करने के लिए उसे दोनों ही तरह लाभ होगा |

Notes By Kunal Gautam

A kṣatriya who get slain while performing his duty are elevated to the inside heavenly planets. Hence one should perform their prescribed duties.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

एक क्षत्रिय जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मारे जाते हैं, उन्हें स्वर्ग प्राप्ति होती है। अतः व्यक्ति को अपने निर्धारित कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।