Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 42,43 छन्द सँख्या : ४२,४३
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

यामिमां पुष्पितां वाचं प्रवदन्त्यविपश्चितः । वेदवादरताः पार्थ नान्यदस्तीति वादिनः ॥ ४२ ॥ कामात्मानः स्वर्गपरा जन्मकर्मफलप्रदाम् । क्रियाविशेषबहुलां भोगैश्वर्यगतिं प्रति ॥ ४३ ॥

Transliteration in English

yāmimāṁ puṣhpitāṁ vāchaṁ pravadanty-avipaśhchitaḥ veda-vāda-ratāḥ pārtha nānyad astīti vādinaḥ (42) kāmātmānaḥ swarga-parā janma-karma-phala-pradām kriyā-viśheṣha-bahulāṁ bhogaiśhwarya-gatiṁ prati (43)

सरल लिप्यंतरण

यामिमां पुष्पितां वाचं प्रव-दन्त्य-विपश्चितः वेद-वाद-रताः पार्थ नान्यद-स्तीति वादिनः कामात्-मानः स्वर्ग-परा जन्म-कर्म-फल-प्रदाम् क्रिया-विशेष-बहुलां भोग-एश्वर्य-गतिं प्रति

Word Meaning

yām imām—all these; puṣhpitām—flowery; vācham—words; pravadanti—speak; avipaśhchitaḥ—those with limited understanding; veda-vāda-ratāḥ—attached to the flowery words of the Vedas; pārtha—Arjun, the son of Pritha; na anyat—no other; asti—is; iti—thus; vādinaḥ—advocate; kāma-ātmānaḥ—desirous of sensual pleasure; swarga-parāḥ—aiming to achieve the heavenly planets; janma-karma-phala—high birth and fruitive results; pradāṁ—awarding; kriyā-viśheṣha—pompous ritualistic ceremonies; bahulām—various; bhoga—gratification; aiśhwarya—luxury; gatim—progress; prati—toward

शब्दार्थ

याम् इमाम् – ये सब; पुष्पिताम् – दिखावटी; वाचम् – शब्द; प्रवदन्ति – कहते हैं; अविपश्र्चितः – अल्पज्ञ व्यक्ति; वेद-वाद-रताः – वेदों के अनुयायी; पार्थ – हे पार्थ; न – कभी नहीं; अन्यत् – अन्य कुछ; अस्ति – है; इति – इस प्रकार; वादिनः – बोलनेवाले; काम-आत्मनः – इन्द्रियतृप्ति के इच्छुक; स्वर्ग-पराः – स्वर्ग प्राप्ति के इच्छुक; जन्म-कर्म-फल-प्रदाम् – उत्तम जन्म तथा अन्य सकाम कर्मफल प्रदान करने वाला; क्रिया-विशेष – भड़कीले उत्सव; बहुलाम् – विविध; भोग – इन्द्रियतृप्ति; ऐश्र्वर्य – तथा ऐश्र्वर्य; गतिम् – प्रगति; प्रति – की ओर |

Translation

Men of small knowledge are very much attached to the flowery words of the Vedas, which recommend various fruitive activities for elevation to heavenly planets, resultant good birth, power, and so forth. Being desirous of sense gratification and opulent life, they say that there is nothing more than this.

अनुवाद

अल्पज्ञानी मनुष्य वेदों के उन अलंकारिक शब्दों के प्रति अत्यधिक आसक्त रहते हैं, जो स्वर्ग की प्राप्ति, अच्छे जन्म, शक्ति इत्यादि के लिए विविध सकाम कर्म करने की संस्तुति करते हैं | इन्द्रियतृप्ति तथा ऐश्र्वर्यमय जीवन की अभिलाषा के कारण वे कहते हैं कि इससे बढ़कर और कुछ नहीं है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

People in general are not very intelligent, and due to their ignorance they are most attached to the fruitive activities recommended in the karma-kāṇḍa portions of the Vedas. They do not want anything more than sense gratificatory proposals for enjoying life in heaven, where wine and women are available and material opulence is very common. In the Vedas many sacrifices are recommended for elevation to the heavenly planets, especially the Jyotiṣṭoma sacrifices. In fact, it is stated that anyone desiring elevation to heavenly planets must perform these sacrifices, and men with a poor fund of knowledge think that this is the whole purpose of Vedic wisdom. It is very difficult for such inexperienced persons to be situated in the determined action of Kṛṣṇa consciousness. As fools are attached to the flowers of poisonous trees without knowing the results of such attractions, unenlightened men are similarly attracted by such heavenly opulence and the sense enjoyment thereof.

In the karma-kāṇḍa section of the Vedas it is said, apāma somam amṛtā abhūma and akṣayyaṁ ha vai cāturmāsya-yājinaḥ sukṛtaṁ bhavati. In other words, those who perform the four-month penances become eligible to drink the soma-rasa beverages to become immortal and happy forever. Even on this earth some are very eager to have soma-rasa to become strong and fit to enjoy sense gratifications. Such persons have no faith in liberation from material bondage, and they are very much attached to the pompous ceremonies of Vedic sacrifices. They are generally sensual, and they do not want anything other than the heavenly pleasures of life. It is understood that there are gardens called Nandana-kānana in which there is good opportunity for association with angelic, beautiful women and having a profuse supply of soma-rasa wine. Such bodily happiness is certainly sensual; therefore there are those who are purely attached to such material, temporary happiness, as lords of the material world.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

साधारणतः सब लोग अत्यन्त बुद्धिमान नहीं होते और वे अज्ञान के कारण वेदों के कर्मकाण्ड भाग में बताये गये सकाम कर्मों के प्रति अत्यधिक आसक्त रहते हैं | वे स्वर्ग में जीवन का आनन्द उठाने के लिए इन्द्रियतृप्ति कराने वाले प्रस्तावों से अधिक और कुछ नहीं चाहते जहाँ मदिरा तथा तरुणियाँ उपलब्ध हैं और भौतिक ऐश्र्वर्य सर्वसामान्य है | वेदों में स्वर्गलोक पहुँचने के लिए अनेक यज्ञों की संस्तुति है जिनमें ज्योतिष्टोम यज्ञ प्रमुख है | वास्तव में वेदों में कहा गया है कि जो स्वर्ग जाना चाहता है उसे ये यज्ञ सम्पन्न करने चाहिए और अल्पज्ञानी पुरुष सोचते हैं कि वैदिक ज्ञान का सारा अभिप्राय इतना ही है | ऐसे लोगों के लिए कृष्णभावनामृत के दृढ़ कर्म में स्थित हो पाना अत्यन्त कठिन है | जिस प्रकार मुर्ख लोग विषैले वृक्षों के फूलों के प्रति बिना यह जाने कि इस आकर्षण का फल क्या होगा आसक्त रहते हैं उसी प्रकार अज्ञानी व्यक्ति स्वर्गिक ऐश्र्वर्य तथा तज्जनित इन्द्रियभोग के प्रति आकृष्ट रहते हैं |

वेदों के कर्मकाण्ड भाग में कहा गया है – अपाम सोममृता अभूम तथा अक्षय्यं ह वे चातुर्मास्ययाजिनः सुकृतं भवति |दूसरे शब्दों में जो लोग चातुर्मास तप करते हैं वे अमर तथा सदा सुखी रहने के लिए सोम-रस पीने के अधिकारी हो जाते हैं | यहाँ तक कि इस पृथ्वी में भी कुछ लोग सोम-रस पीने के अत्यन्त इच्छुक रहते हैं जिससे वे बलवान बनें और इन्द्रियतृप्ति का सुख [पाने में समर्थ हों | ऐसे लोगों को भवबन्धन से मुक्ति में कोई श्रद्धा नहीं होती और वे वैदिक यज्ञों की तड़क-भड़क में विशेष आसक्त रहते हैं | वे सामान्यता विषयी होते हैं और जीवन में स्वर्गिक आनन्द के अतिरिक्त और कुछ नहीं चाहते | कहा जाता है कि स्वर्ग में नन्दन-कानन नामक अनेक उद्यान हैं जिनमें दैवी सुन्दरी स्त्रियों का संग तथा प्रचुर मात्रा में सोम-रस उपलब्ध रहता है | ऐसा शारीरिक सुख निस्सन्देह विषयी है, अतः ये लोग वे हैं जो भौतिक जगत् के स्वामी बन कर ऐसे भौतिक अस्थायी सुख के प्रति आसक्त हैं |

Notes By Kunal Gautam

The people with little knowledge, aims only at reaching to heavenly planets. They perform various actions with desire of sensual pleasures. They are not interested in liberation from this birth and death cycle.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

अल्प ज्ञान वाले लोग केवल स्वर्ग तक पहुँचने का लक्ष्य रखते हैं। वे इंद्रिय सुख की इच्छा से विभिन्न कार्य करते हैं। उन्हें इस जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति की कोई दिलचस्पी नहीं होती है।