Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 57 छन्द सँख्या : ५७
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

यः सर्वत्रानभिस्नेहस्तत्तत्प्राप्य शुभाशुभम्। नाभिनन्दति न द्वेष्टि तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता।।

Transliteration in English

yaḥ sarvatrānabhisnehas tat tat prāpya śhubhāśhubham nābhinandati na dveṣhṭi tasya prajñā pratiṣhṭhitā

सरल लिप्यंतरण

यः सर्वत्रान-अभिस्नेहस्-तत्त-त्प्राप्य शुभा-शुभम् ना-अभिनन्दति न द्वेष्टि तस्य प्रज्ञा प्रति-ष्ठिता

Word Meaning

yaḥ—who; sarvatra—in all conditions; anabhisnehaḥ—unattached; tat—that; tat—that; prāpya—attaining; śhubha—good; aśhubham—evil; na—neither; abhinandati—delight in; na—nor; dveṣhṭi—dejected by; tasya—his; prajñā—knowledge; pratiṣhṭhitā—is fixed

शब्दार्थ

यः – जो; सर्वत्र – सभी जगह; अनभिस्नेहः – स्नेहशून्य; तत् – उस; प्राप्य – प्राप्त करके; शुभ – अच्छा; अशुभम् – बुरा; न – कभी नहीं; अभिनन्दति – प्रशंसा करता है; न – कभी नहीं; द्वेष्टि – द्वेष करता है; तस्य – उसका; प्रज्ञा – पूर्ण ज्ञान; प्रतिष्ठिता – अचल |

Translation

In the material world, one who is unaffected by whatever good or evil he may obtain, neither praising it nor despising it, is firmly fixed in perfect knowledge.

अनुवाद

इस भौतिक जगत् में जो व्यक्ति न तो शुभ की प्राप्ति से हर्षित होता है और न अशुभ के प्राप्त होने पर उससे घृणा करता है, वह पूर्ण ज्ञान में स्थिर होता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

There is always some upheaval in the material world which may be good or evil. One who is not agitated by such material upheavals, who is unaffected by good and evil, is to be understood to be fixed in Kṛṣṇa consciousness. As long as one is in the material world there is always the possibility of good and evil because this world is full of duality. But one who is fixed in Kṛṣṇa consciousness is not affected by good and evil, because he is simply concerned with Kṛṣṇa, who is all-good absolute. Such consciousness in Kṛṣṇa situates one in a perfect transcendental position called, technically, samādhi.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

भौतिक जगत् में सदा ही कुछ न कुछ उथल-पुथल होती रहती है – उसका परिणाम अच्छा हो चाहे बुरा | जो ऐसी उथल-पुथल से विचलित नहीं होता, जो अच्छे (शुभ) या बुरे (अशुभ) से अप्रभावित रहता है उसे कृष्णभावनामृत में स्थिर समझना चाहिए | जब तक मनुष्य इस भौतिक संसार में है तब तक अच्छाई या बुराई की सम्भावना रहती है क्योंकि यह संसार द्वैत (द्वंद्वों) से पूर्ण है | किन्तु जो कृष्णभावनामृत में स्थिर है वह अच्छाई या बुराई से अछूता रहता है क्योंकि उसका सरोकार कृष्ण से रहता है जो सर्वमंगलमय हैं | ऐसे कृष्णभावनामृत से मनुष्य पूर्ण ज्ञान की स्थिति प्राप्त कर लेता है, जिसे समाधि कहते हैं |

Notes By Kunal Gautam

Without any desire of the material world and not enthused by receiving whatever from the material world, he is said to be firm with the spiritual state.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भौतिक संसार की किसी भी इच्छा के बिना और भौतिक दुनिया से जो कुछ भी प्राप्त करके उत्साहित नहीं है, उसे आध्यात्मिक स्थिति से दृढ़ कहा जाता है।