| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 59 | छन्द सँख्या : ५९ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
विषया विनिवर्तन्ते निराहारस्य देहिनः। रसवर्जं रसोऽप्यस्य परं दृष्ट्वा निवर्तते।।
Transliteration in English
viṣhayā vinivartante nirāhārasya dehinaḥ rasa-varjaṁ raso ’pyasya paraṁ dṛiṣhṭvā nivartate
सरल लिप्यंतरण
विषया विनि-वर्तन्ते निराहारस्य देहिनः रस-वर्जम रसो-प्यस्य परं दृष्ट्वा निवर्-तते
Word Meaning
viṣhayāḥ—objects for senses; vinivartante—restrain; nirāhārasya—practicing self restraint; dehinaḥ—for the embodied; rasa-varjam—cessation of taste; rasaḥ—taste; api—however; asya—person’s; param—the Supreme; dṛiṣhṭvā—on realization; nivartate—ceases to beशब्दार्थ
विषयाः – इन्द्रियभोग की वस्तुएँ; विनिवर्तन्ते – दूर रहने के लिए अभ्यास की जाति हैं; निराहारस्य – निषेधात्मक प्रतिबन्धों से; देहिनः – देहवान जीव के लिए; रस-वर्जम् – स्वाद का त्याग करता है; रसः – भोगेच्छा; अपि – यद्यपि है; अस्य – उसका; परम् – अत्यन्त उत्कृष्ट वस्तुएँ; दृष्ट्वा – अनुभव होने पर; निवर्तते – वह समाप्त हो जाता है |Translation
Though the embodied soul may be restricted from sense enjoyment, the taste for sense objects remains. But, ceasing such engagements by experiencing a higher taste, he is fixed in consciousness.
अनुवाद
देहधारी जीव इन्द्रियभोग से भले ही निवृत्त हो जाय पर उसमें इन्द्रियभोगों की इच्छा बनी रहती है | लेकिन उत्तम रस के अनुभव होने से ऐसे कार्यों को बंद करने पर वह भक्ति में स्थिर हो जाता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Unless one is transcendentally situated, it is not possible to cease from sense enjoyment. The process of restriction from sense enjoyment by rules and regulations is something like restricting a diseased person from certain types of eatables. The patient, however, neither likes such restrictions nor loses his taste for eatables. Similarly, sense restriction by some spiritual process like aṣṭāṅga-yoga, in the matter of yama, niyama, āsana, prāṇāyāma, pratyāhāra, dhāraṇā, dhyāna, etc., is recommended for less intelligent persons who have no better knowledge. But one who has tasted the beauty of the Supreme Lord Kṛṣṇa, in the course of his advancement in Kṛṣṇa consciousness, no longer has a taste for dead, material things. Therefore, restrictions are there for the less intelligent neophytes in the spiritual advancement of life, but such restrictions are only good until one actually has a taste for Kṛṣṇa consciousness. When one is actually Kṛṣṇa conscious, he automatically loses his taste for pale things.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
जब तक कोई अध्यात्म को प्राप्त न हो तब तक इन्द्रियभोग से विरत होना असम्भव है | विधि-विधानों द्वारा इन्द्रियभोग को संयमित करने की विधि वैसी ही है जैसे किसी रोगी के किसी भोज्य पदार्थ खाने पर प्रतिबन्ध लगाना | किन्तु इससे रोगी की न तो भोजन के प्रति रूचि समाप्त होती है और न वह ऐसा प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहता है | इसी प्रकार अल्पज्ञानी व्यक्तियों के लिए इन्द्रियसंयमन के लिए अष्टांग-योग जैसी विधि की संस्तुति की जताई है जिसमें यं, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान आदि सम्मिलित हैं | किन्तु जिसने कृष्णभावनामृत के पथ पर प्रगति के क्रम में परमेश्र्वर कृष्ण के सौन्दर्य का रसास्वादन कर लिया है, उसे जड़ भौतिक वस्तुओं में कोई रूचि नहीं रह जाती |ऐसे प्रतिबन्ध तभी तक ठीक हैं जब तक कृष्णभावनामृत में रूचि जागृत नहीं हो जाती | और जब वास्तव में रूचि जग जाती है, तो मनुष्य में स्वतः ऐसी वस्तुओं के प्रति अरुचि उत्पन्न हो जाती है |
Notes By Kunal Gautam
To get self enlightenment, one need to cease from sensual pleasure.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
आत्मज्ञान प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति को इंद्रिय आनंद से दूर रहने की आवश्यकता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »