Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 9 छन्द सँख्या : ९
Speaker: Sañjaya वक्ता: सञ्जय

सञ्जय उवाच एवमुक्त्वा हृषीकेशं गुडाकेशः परन्तप। न योत्स्य इति गोविन्दमुक्त्वा तूष्णीं बभूव ह।।

Transliteration in English

sañjaya uvācha evam-uktvā hṛiṣhīkeśhaṁ guḍākeśhaḥ parantapa na yotsya iti govindam uktvā tūṣhṇīṁ babhūva ha

सरल लिप्यंतरण

सञ्जय उवाच एवम-उक्त्वा हृषीकेशं गुडाकेशः परन्तप न योत्स्य इति गोविन्दम-उक्त्वा तूष्णीं बभूव ह

Word Meaning

sañjayaḥ uvācha—Sanjay said; evam—thus; uktvā—having spoken; hṛiṣhīkeśham—to Shree Krishna, the master of the mind and senses; guḍākeśhaḥ—Arjun, the conquerer of sleep; parantapaḥ—Arjun, the chastiser of the enemies; na yotsye—I shall not fight; iti—thus; govindam—Krishna, the giver of pleasure to the senses; uktvā—having addressed; tūṣhṇīm—silent; babhūva—became ha

शब्दार्थ

सञ्जयः उवाच – संजय ने कहा; एवम् – इस प्रकार; उक्त्वा – कहकर; हृषीकेशम् – कृष्ण से, जो इन्द्रियों के स्वामी हैं; गुडाकेशः – अर्जुन, जो अज्ञान को मिटाने वाला है; परंतपः – अर्जुन, शत्रुओं का दमन करने वाला; न योत्स्ये – नहीं लडूँगा; इति – इस प्रकार; गोविन्दम् – इन्द्रियों के आनन्ददायक कृष्ण से; उक्त्वा – कहकर; तुष्णीम् – चुप; बभूव – हो गया; ह – निश्चय ही |

Translation

Sañjaya said: Having spoken thus, Arjuna, chastiser of enemies, told Kṛṣṇa, “Govinda, I shall not fight,” and fell silent.

अनुवाद

संजय ने कहा – इस प्रकार कहने के बाद शत्रुओं का दमन करने वाला अर्जुन कृष्ण से बोला, “हे गोविन्द! मैं युद्ध नहीं करूँगा,” और चुप हो गया |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Dhṛtarāṣṭra must have been very glad to understand that Arjuna was not going to fight and was instead leaving the battlefield for the begging profession. But Sañjaya disappointed him again in relating that Arjuna was competent to kill his enemies (paran-tapaḥ). Although Arjuna was, for the time being, overwhelmed with false grief due to family affection, he surrendered unto Kṛṣṇa, the supreme spiritual master, as a disciple. This indicated that he would soon be free from the false lamentation resulting from family affection and would be enlightened with perfect knowledge of self-realization, or Kṛṣṇa consciousness, and would then surely fight. Thus Dhṛtarāṣṭra’s joy would be frustrated, since Arjuna would be enlightened by Kṛṣṇa and would fight to the end.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

धृतराष्ट्र को यह जानकर परम प्रसन्नता हुई होगी कि अर्जुन युद्ध न करके युद्धभूमि छोड़कर भिक्षाटन करने जा रहा है | किन्तु संजय ने उसे पुनः यह कह कर निराश कर दिया कि अर्जुन अपने शत्रुओं को मारने में सक्षम है (परन्तपः) | यद्यपि कुछ समय के लिए अर्जुन अपने पारिवारिक स्नेह के प्रति मिथ्या शोक से अभिभूत था, किन्तु उसने शिष्य रूप में अपने गुरु श्रीकृष्ण की शरण ग्रहण कर ली | इससे सूचित होता है कि शीघ्र ही वह इस शोक से निवृत्त हो जायेगा और आत्म-साक्षात्कार या कृष्णभावनामृत के पूर्ण ज्ञान से प्रकाशित होकर पुनः युद्ध करेगा | इस तरह धृतराष्ट्र का हर्ष भंग हो जायेगा |

Notes By Kunal Gautam

In this verse, we can see Sañjaya is indicating Arjuna as qualified warrior. Arjuna’s silence indicates the full devotion towards Lord Kṛṣṇa for guidance.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

इस श्लोक में हम देख सकते हैं कि संजय अर्जुन को योग्य योद्धा बता रहे हैं। अर्जुन का मौन होना मार्गदर्शन के लिए भगवान कृष्ण के प्रति पूर्ण समर्पण का संकेत देता है।