Chapter: 3 अध्याय : २
Verse Number: 22 छन्द सँख्या : २२
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

न मे पार्थास्ति कर्तव्यं त्रिषु लोकेषु किञ्चन। नानवाप्तमवाप्तव्यं वर्त एव च कर्मणि।।

Transliteration in English

na me pārthāsti kartavyaṁ triṣhu lokeṣhu kiñchana nānavāptam avāptavyaṁ varta eva cha karmaṇi

सरल लिप्यंतरण

न मे पार्थ-अस्ति कर्तव्यं त्रिषु लोकेषु किञ्चन नानवाप्तम-अवाप्तव्यं वर्त एव च कर्मणि

Word Meaning

na—not; me—mine; pārtha—Arjun; asti—is; kartavyam—duty; triṣhu—in the three; lokeṣhu—worlds; kiñchana—any; na—not; anavāptam—to be attained; avāptavyam—to be gained; varte—I am engaged; eva—yet; cha—also; karmaṇi—in prescribed duties

शब्दार्थ

न– नहीं; मे– मुझे; पार्थ– हे पृथापुत्र; अस्ति– है; कर्तव्यम्– नियत कार्य; त्रिषु– तीनों; लोकेषु– लोकों में; किञ्चन - कोई; न– कुछ नहीं; अनवाप्तम्– इच्छित;अवाप्तव्यम्– पाने के लिए; वर्ते– लगा रहता हूँ; एव– निश्चय ही; च– भी; कर्मणि– नियत कर्मों में |

Translation

O son of Pṛthā, there is no work prescribed for Me within all the three planetary systems. Nor am I in want of anything, nor have I a need to obtain anything – and yet I am engaged in prescribed duties.

अनुवाद

हे पृथापुत्र! तीनों लोकों में मेरे लिए कोई भी कर्म नियत नहीं है, न मुझे किसी वस्तु का अभाव है और न आवश्यकता ही है | तो भी मैं नियत्कर्म करने में तत्पर रहता हूँ |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The Supreme Personality of Godhead is described in the Vedic literatures as follows:

tam īśvarāṇāṁ paramaṁ maheśvaraṁ
taṁ devatānāṁ paramaṁ ca daivatam
patiṁ patīnāṁ paramaṁ parastād
vidāma devaṁ bhuvaneśam īḍyam
na tasya kāryaṁ karaṇaṁ ca vidyate
na tat-samaś cābhyadhikaś ca dṛśyate
parāsya śaktir vividhaiva śrūyate
svābhāvikī jñāna-bala-kriyā ca

“The Supreme Lord is the controller of all other controllers, and He is the greatest of all the diverse planetary leaders. Everyone is under His control. All entities are delegated with particular power only by the Supreme Lord; they are not supreme themselves. He is also worshipable by all demigods and is the supreme director of all directors. Therefore, He is transcendental to all kinds of material leaders and controllers and is worshipable by all. There is no one greater than Him, and He is the supreme cause of all causes.

“He does not possess a bodily form like that of an ordinary living entity. There is no difference between His body and His soul. He is absolute. All His senses are transcendental. Any one of His senses can perform the action of any other sense. Therefore, no one is greater than Him or equal to Him. His potencies are multifarious, and thus His deeds are automatically performed as a natural sequence.” (Śvetāśvatara Upaniṣad 6.7–8)

Since everything is in full opulence in the Personality of Godhead and is existing in full truth, there is no duty for the Supreme Personality of Godhead to perform. One who must receive the results of work has some designated duty, but one who has nothing to achieve within the three planetary systems certainly has no duty. And yet Lord Kṛṣṇa is engaged on the Battlefield of Kurukṣetra as the leader of the kṣatriyas because the kṣatriyas are duty-bound to give protection to the distressed. Although He is above all the regulations of the revealed scriptures, He does not do anything that violates the revealed scriptures.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

वैदिक साहित्य में भगवान् का वर्णन इस प्रकार हुआ है –

तमीश्र्वराणां परमं महेश्र्वरं तं देवतानां परमं च दैवतम् |
पतिं पतीनां परमं परस्ताद् विदाम देवं भुवेनशमीड्यम् ||
न तस्य कार्यं करणं च विद्यते न तत्समश्र्चाभ्यधिकश्र्च दृश्यते |
परास्य शक्तिर्विविधैव श्रूयते स्वाभाविकी ज्ञानबलक्रिया च ||

“परमेश्र्वर समस्त नियन्ताओं के नियन्ता हैं और विभिन्न लोक पालकों में सबसे महान हैं | सभी उनके अधीन हैं | सारे जीवों को परमेश्र्वर से ही विशिष्ट शक्ति प्राप्त होती है, जीव स्वयं श्रेष्ठ नहीं है | वे सभी देवताओं द्वारा पूज्य हैं और समस्त संचालकों के भी संचालक हैं | अतः वे समस्त भौतिक नेताओं तथा नियन्ताओं से बढ़कर हैं और सबों द्वारा आराध्य हैं | उनसे बढ़कर कोई नहीं है और वे ही समस्त कारणों के कारण हैं |”

“उनका शारीरिक स्वरूप सामान्य जीव जैसा नहीं होता | उनके शरीर तथा आत्मा में कोई अन्तर नहीं है | वे परम हैं | उनकी सारी इन्द्रियाँ दिव्य हैं | उनकी कोई भी इन्द्रिय अन्यकिसी इन्द्रिय का कार्य सम्पन्न कर सकती है| अतः न तो कोई उनसे बढ़कर है, न ही उनके तुल्य है | उनकी शक्तियाँ बहुरुपिणी हैं, फलतः उनके सारे कार्य प्राकृतिक अनुक्रम केअनुसार सम्पन्न हो जाते हैं |” (श्र्वेताश्र्वतरउपनिषद् ६.७-८) |

चूँकि भगवान् में प्रत्येक वस्तु ऐश्र्वर्य से परिपूर्ण रहती है और पूर्ण सत्य से ओतप्रोत रहती है, अतः उनके लिए कोई कर्तव्य करने की आवश्यकता नहीं रहती | जिसे अपने कर्म का फल पाना है, उसके लिए कुछ न कुछ कर्म नियत रहता है, परन्तु जो तीनों लोकों में कुछ भी प्राप्त करने की इच्छा नहीं रखता, उसके लिए निश्चय ही कोई कर्तव्य नहीं रहता | फिर भी क्षत्रियों के नायक के रूप में भगवान् कृष्ण कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में कार्यरत हैं, क्योंकि क्षत्रियों का धर्म है कि दीन-दुखियों को आश्रय प्रदान करें | यद्यपि वे शास्त्रों के विधि-विधानों से सर्वथा ऊपर हैं, फिर भी वे ऐसा कुछ भी नहीं करते जो शास्त्रों के विरुद्ध हो |

Notes By Kunal Gautam

Here lord Kṛṣṇa is setting an example, that even though no duties is prescribed for him, still he is indulge in doing the work.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

यहां भगवान कृष्ण एक उदाहरण स्थापित कर रहे हैं, भले ही उनके लिए कोई कर्तव्य निर्धारित नहीं है, फिर भी वे काम करने में लगे हुए हैं।