| Chapter: 3 | अध्याय : 3 |
| Verse Number: 3 | छन्द सँख्या : 3 |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
श्री भगवानुवाच लोकेऽस्मिन्द्विविधा निष्ठा पुरा प्रोक्ता मयानघ। ज्ञानयोगेन सांख्यानां कर्मयोगेन योगिनाम्।।
Transliteration in English
śhrī bhagavān uvācha loke’smin dvi-vidhā niṣhṭhā purā proktā mayānagha jñāna-yogena sāṅkhyānāṁ karma-yogena yoginām
सरल लिप्यंतरण
श्री भगवानुवाच लोके-अस्मिन्-द्विविधा निष्ठा पुरा प्रोक्ता मयानघ ज्ञान-योगेन सांख्यानां कर्म-योगेन योगिनाम्
Word Meaning
śhrī-bhagavān uvācha—the Blessed Lord said; loke—in the world; asmin—this; dvi-vidhā—two kinds of; niṣhṭhā—faith; purā—previously; proktā—explained; mayā—by me (Shree Krishna); anagha—sinless; jñāna-yogena—through the path of knowledge; sānkhyānām—for those inclined toward contemplation; karma-yogena—through the path of action; yoginām—of the yogisशब्दार्थ
श्री-भगवान् उवाच – श्रीभगवान ने कहा; लोके – संसार में; अस्मिन् – इस; द्वि-विधा – दो प्रकार की; निष्ठा – श्रद्धा; पुरा – पहले; प्रोक्ता – कही गई; मया – मेरे द्वारा; अनघ – हे निष्पाप; ज्ञान-योगेन – ज्ञानयोग के द्वारा; सांख्यानाम् – ज्ञानियों का; कर्म-योगेन – भक्तियोग के द्वारा; योगिनाम् – भक्तों का |Translation
The Supreme Personality of Godhead said: O sinless Arjuna, I have already explained that there are two classes of men who try to realize the self. Some are inclined to understand it by empirical, philosophical speculation, and others by devotional service.
अनुवाद
श्रीभगवान ने कहा – हे निष्पाप अर्जुन! मैं पहले ही बता चुका हूँ कि आत्म-साक्षात्कार का प्रयत्न करने वाले दो प्रकार के पुरुष होते हैं | कुछ इसे ज्ञानयोग द्वारा समझने का प्रयत्न करते हैं, तो कुछ भक्ति-मय सेवा के द्वारा |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
In the Second Chapter, verse 39, the Lord explained two kinds of procedures – namely sāṅkhya-yoga and karma-yoga, or buddhi-yoga. In this verse, the Lord explains the same more clearly. Sāṅkhya-yoga, or the analytical study of the nature of spirit and matter, is the subject matter for persons who are inclined to speculate and understand things by experimental knowledge and philosophy. The other class of men work in Kṛṣṇa consciousness, as it is explained in the sixty-first verse of the Second Chapter. The Lord has explained, also in the thirty-ninth verse, that by working by the principles of buddhi-yoga, or Kṛṣṇa consciousness, one can be relieved from the bonds of action; and, furthermore, there is no flaw in the process. The same principle is more clearly explained in the sixty-first verse – that this buddhi-yoga is to depend entirely on the Supreme (or more specifically, on Kṛṣṇa), and in this way all the senses can be brought under control very easily. Therefore, both the yogas are interdependent, as religion and philosophy. Religion without philosophy is sentiment, or sometimes fanaticism, while philosophy without religion is mental speculation. The ultimate goal is Kṛṣṇa, because the philosophers who are also sincerely searching after the Absolute Truth come in the end to Kṛṣṇa consciousness. This is also stated in the Bhagavad-gītā. The whole process is to understand the real position of the self in relation to the Superself. The indirect process is philosophical speculation, by which, gradually, one may come to the point of Kṛṣṇa consciousness; and the other process is directly connecting everything with Kṛṣṇa in Kṛṣṇa consciousness. Of these two, the path of Kṛṣṇa consciousness is better because it does not depend on purifying the senses by a philosophical process. Kṛṣṇa consciousness is itself the purifying process, and by the direct method of devotional service it is simultaneously easy and sublime.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
द्वितीय अध्याय के उन्तालीसवें श्लोक ने दो प्रकार की पद्धतियों का उल्लेख किया है – सांख्ययोग तथा कर्मयोग या बुद्धियोग | इस श्लोक में इनकी और अधिक स्पष्ट विवेचना की गई है | सांख्ययोग अथवा आत्मा तथा पदार्थ की प्रकृति का वैश्लेषिक अध्ययन उन लोगों के लिए है जो व्यावहारिक ज्ञान तथा दर्शन द्वारा वस्तुओं का चिन्तन एवं मनन करना चाहते हैं | दूसरे प्रकार के लोग कृष्णभावनामृत में कार्य करते हैं जैसा कि द्वितीय अध्याय के इकसठवें श्लोक में बताया गया है | उन्तालीसवें श्लोक में भी भगवान् ने बताया है कि बुद्धियोग या कृष्णभावनामृत के सिद्धान्तों पर चलते हुए मनुष्य कर्म के बन्धनों से छूट सकता है तथा इस पद्धति में कोई दोष नहीं है | इकसठवें श्लोक में इसी सिद्धान्त को और अधिक स्पष्ट किया गया है – कि बुद्धियोग पूर्णतया परब्रह्म (विशेषतया कृष्ण) पर आश्रित है और इस प्रकार से समस्त इन्द्रियों को सरलता से वश में किया जा सकता है | अतः दोनों प्रकार के योग धर्म तथा दर्शन के रूप में अन्योन्याश्रित हैं | दर्शनविहीन धर्म मात्र भावुकता या कभी-कभी धर्मान्धता है और धर्मविहीन दर्शन मानसिक ऊहापोह है | अन्तिम लक्ष्य तो श्रीकृष्ण हैं क्योंकि जो दार्शनिकजन परम सत्य की खोज करते रहते हैं, वे अन्ततः कृष्णभावनामृत को प्राप्त होते हैं | इसका भी उल्लेख भगवद्गीता में मिलता है | सम्पूर्ण पद्धति का उद्देश्य परमात्मा के सम्बन्ध में अपनी वास्तविक स्थिति को समझ लेना है | इसकी अप्रत्यक्ष पद्धति दार्शनिक चिन्तन है, जिसके द्वारा क्रम से कृष्णभावनामृत तक पहुँचा जा सकता है | प्रत्यक्ष पद्धति में कृष्णभावनामृत में ही प्रत्येक वस्तु से अपना सम्बन्ध जोड़ना होता है | इन दोनों में से कृष्णभावनामृत का मार्ग श्रेष्ठ है क्योंकि इसमें दार्शनिक पद्धति द्वारा इन्द्रियों को विमल नहीं करना होता | कृष्णभावनामृत स्वयं ही शुद्ध करने वाली प्रक्रिया है और भक्ति की प्रत्यक्ष विधि सरल तथा दिव्य होती है |
Notes By Kunal Gautam
There are two kind of person who achieve self-realization. First the one who take the path of wisdom, second who take the path of devotion
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
आत्मज्ञान प्राप्त करने वाले दो प्रकार के होते हैं। पहला जो ज्ञान का मार्ग लेता है, दूसरा जो भक्ति का मार्ग लेता है
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »