Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 34 छन्द सँख्या : ३४
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

इन्द्रियस्येन्द्रियस्यार्थे रागद्वेषौ व्यवस्थितौ। तयोर्न वशमागच्छेत्तौ ह्यस्य परिपन्थिनौ।।

Transliteration in English

indriyasyendriyasyārthe rāga-dveṣhau vyavasthitau tayor na vaśham āgachchhet tau hyasya paripanthinau

सरल लिप्यंतरण

इन्द्रिय-स्येन्द्रिय-स्यार्थे राग-द्वेषौ व्यवस्थितौ तयोर्न वशम-आगच्छे-त्तौ ह्यस्य परि-पन्थि-नौ

Word Meaning

indriyasya—of the senses; indriyasya arthe—in the sense objects; rāga—attachment; dveṣhau—aversion; vyavasthitau—situated; tayoḥ—of them; na—never; vaśham—be controlled; āgachchhet—should become; tau—those; hi—certainly; asya—for him; paripanthinau—foes

शब्दार्थ

इन्द्रियस्य– इन्द्रिय का; इन्द्रियस्य-अर्थे– इन्द्रियविषयों में; राग– आसक्ति; द्वेषौ– तथा विरक्ति; व्यवस्थितौ– नियमों के अधीन स्थित; तयोः– उनके; न– कभी नहीं; वशम्– नियन्त्रण में; आगच्छेत्– आना चाहिए; तौ– वे दोनों; हि– निश्चय ही; अस्य– उसका; परिपन्थिनौ– अवरोधक |

Translation

There are principles to regulate attachment and aversion pertaining to the senses and their objects. One should not come under the control of such attachment and aversion, because they are stumbling blocks on the path of self-realization.

अनुवाद

प्रत्येक इन्द्रिय तथा उसके विषय से सम्बन्धित राग-द्वेष को व्यवस्थित करने के नियम होते हैं | मनुष्य को ऐसे राग तथा द्वेष के वशीभूत नहीं होना चाहिए क्योंकि ये आत्म-साक्षात्कार के मार्ग में अवरोधक हैं |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Those who are in Kṛṣṇa consciousness are naturally reluctant to engage in material sense gratification. But those who are not in such consciousness should follow the rules and regulations of the revealed scriptures. Unrestricted sense enjoyment is the cause of material encagement, but one who follows the rules and regulations of the revealed scriptures does not become entangled by the sense objects. For example, sex enjoyment is a necessity for the conditioned soul, and sex enjoyment is allowed under the license of marriage ties. According to scriptural injunctions, one is forbidden to engage in sex relationships with any women other than one’s wife. All other women are to be considered as one’s mother. But in spite of such injunctions, a man is still inclined to have sex relationships with other women. These propensities are to be curbed; otherwise they will be stumbling blocks on the path of self-realization. As long as the material body is there, the necessities of the material body are allowed, but under rules and regulations. And yet, we should not rely upon the control of such allowances. One has to follow those rules and regulations, unattached to them, because practice of sense gratification under regulations may also lead one to go astray – as much as there is always the chance of an accident, even on the royal roads. Although they may be very carefully maintained, no one can guarantee that there will be no danger even on the safest road. The sense enjoyment spirit has been current a very long, long time, owing to material association. Therefore, in spite of regulated sense enjoyment, there is every chance of falling down; therefore any attachment for regulated sense enjoyment must also be avoided by all means. But attachment to Kṛṣṇa consciousness, or acting always in the loving service of Kṛṣṇa, detaches one from all kinds of sensory activities. Therefore, no one should try to be detached from Kṛṣṇa consciousness at any stage of life. The whole purpose of detachment from all kinds of sense attachment is ultimately to become situated on the platform of Kṛṣṇa consciousness.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जो लोग कृष्णभावनाभावित हैं, वे स्वभाव से भौतिक इन्द्रियतृप्ति में रत होने में झिझकते हैं | किन्तु जिन लोगों की ऐसी भावना न हो उन्हें शास्त्रों के यम-नियमों का पालन करना चाहिए | अनियन्त्रित इन्द्रिय-भोग ही भौतिक बन्धन का कारण है, किन्तु जो शास्त्रों के यम-नियमों का पालन करता है, वह इन्द्रिय-विषयों में नहीं फँसता | उदाहरणार्थ, यौन-सुख बद्धजीव के लिए आवश्यक है और विवाह-सम्बन्ध के अन्तर्गत यौन-सुख की छूट दी जाती है | शास्त्रीय आदेशों के अनुसार अपनी पत्नी के अतिरिक्त अन्य स्त्री के साथ यौन-सम्बन्ध वर्जित है, अन्य सभी स्त्रियों को अपनी माता मानना चाहिए | किन्तु इन आदेशों क होते हुए भी मनुष्य अन्य स्त्रियों के साथ यौन-सम्बन्ध स्थापित करता है | इन प्रवृत्तियों को दमित करना होगा अन्यथा वे आत्म-साक्षात्कार के मार्ग में बाधक होंगी | जब तक यह भौतिक शरीर रहता है तब तक शरीर की आवश्यकताओं को यम-नियमों के अन्तर्गत पूर्ण करने की छूट दी जाती है | किन्तु फिर भी हमें ऐसी छूटों के नियन्त्रण पर विश्र्वास नहीं करना चाहिए | मनुष्य को अनासक्त रहकर यम-नियमों का पालन करना होता है, क्योंकि नियमों के अन्तर्गत इन्द्रियतृप्ति का अभ्यास भी उसे पथभ्रष्ट कर सकता है, जिस प्रकार राजमार्ग तक में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है | भले ही इन मार्गों की कितनी ही सावधानी से देखभाल क्यों न की जाय, किन्तु इसकी कोई गारन्टी नहीं दे सकता कि सबसे सुरक्षित मार्ग पर भी कोई खतरा नहीं होगा | भौतिक संगति के कारण अत्यन्त दीर्घ काल से इन्द्रिय-सुख की भावना कार्य करती रही है | अतः नियमित इन्द्रिय-भोग के बावजूद भी च्युत होने की हर सम्भावना बनी रहती है, अतः सभी प्रकार के नियमित इन्द्रिय-भोग के लिए किसी भी आसक्ति से बचना चाहिए | लेकिन कृष्णभावनामृत ऐसा है कि इसके प्रति आसक्ति से या सदैव कृष्ण की प्रेमाभक्ति में कार्य करते रहने से सभी प्रकार के ऐन्द्रिय कार्यों से विरक्ति हो जाती है | अतः मनुष्य को चाहिए कि वह किसी भी अवस्था में कृष्णभावनामृत से विरक्त होने की चेष्टा न करे | समस्त प्रकार के इन्द्रिय-आसक्ति से विरक्ति का उद्देश्य अन्ततः कृष्णभावनामृत के पद पर आसीन होना है |

Notes By Kunal Gautam

We should perform all work without false ego, attachment and other tendency arising out of jealously. By doing pure work, we can destroy the desires and overcome the obstacles in the path of self-realisation.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

हमें सभी कार्य मिथ्या अहंकार, मोह और ईर्ष्या से उत्पन्न होने वाली अन्य प्रवृत्ति के बिना करना चाहिए। शुद्ध कर्म करके हम इच्छाओं का नाश कर सकते हैं और आत्म-साक्षात्कार के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकते हैं।