| Chapter: 3 | अध्याय : ३ |
| Verse Number: 36 | छन्द सँख्या : ३६ |
| Speaker: Arjuna | वक्ता: अर्जुन |
अर्जुन उवाच अथ केन प्रयुक्तोऽयं पापं चरति पूरुषः। अनिच्छन्नपि वार्ष्णेय बलादिव नियोजितः।।
Transliteration in English
arjuna uvācha atha kena prayukto ’yaṁ pāpaṁ charati pūruṣhaḥ anichchhann api vārṣhṇeya balād iva niyojitaḥ
सरल लिप्यंतरण
अर्जुन उवाच अथ केन प्रयुक्तो-यं पापं चरति पूरुषः अनिच्छन्न-अपि वार्ष्णेय बलादिव नियोजितः
Word Meaning
arjunaḥ uvācha—Arjun said; atha—then; kena—by what; prayuktaḥ—impelled; ayam—one; pāpam—sins; charati—commit; pūruṣhaḥ—a person; anichchhan—unwillingly; api—even; vārṣhṇeya—he who belongs to the Vrishni clan, Shree Krishna; balāt—by force; iva—as if; niyojitaḥ—engagedशब्दार्थ
अर्जुनः उवाच– अर्जुन ने कहा; अथ– तब; केन– किस के द्वारा; प्रयुक्तः– प्रेरित; अयम्– यह; पापम्– पाप; चरति– करता है; पुरुषः– व्यक्ति; अनिच्छन्– न चाहते हुए; अपि– यद्यपि; वार्ष्णेय– हे वृष्णिवंशी; बलात्– बलपूर्वक; इव– मानो; नियोजितः– लगाया गया |Translation
Arjuna said: O descendant of Vṛṣṇi, by what is one impelled to sinful acts, even unwillingly, as if engaged by force?
अनुवाद
अर्जुन ने कहा – हे वृष्णिवंशी! मनुष्य न चाहते हुए भी पापकर्मों के लिए प्रेरित क्यों होता है? ऐसा लगता है कि उसे बलपूर्वक उनमें लगाया जा रहा हो |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
A living entity, as part and parcel of the Supreme, is originally spiritual, pure, and free from all material contaminations. Therefore, by nature he is not subject to the sins of the material world. But when he is in contact with the material nature, he acts in many sinful ways without hesitation, and sometimes even against his will. As such, Arjuna’s question to Kṛṣṇa is very sanguine, as to the perverted nature of the living entities. Although the living entity sometimes does not want to act in sin, he is still forced to act. Sinful actions are not, however, impelled by the Supersoul within, but are due to another cause, as the Lord explains in the next verse.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
जीवात्मा परमेश्र्वर का अंश होने के कारण मूलतः आध्यात्मिक, शुद्ध एवं समस्त भौतिक कल्मषों से मुक्त रहता है | फलतः स्वभाव से वह भौतिक जगत् के पापों में प्रवृत्त नहीं होता | किन्तु जब वह माया के संसर्ग में आता है, तो वह बिना झिझक के और कभी-कभी इच्छा के विरुद्ध भी अनेक प्रकार से पापकर्म करता है | अतः कृष्ण से अर्जुन का प्रश्न अत्यन्त प्रत्याशापूर्ण है कि जीवों की प्रकृति विकृत क्यों हो जाती है | यद्यपि कभी-कभी जीव कोई पाप नहीं करना चाहता, किन्तु उसे ऐसा करने के लिए बाध्य होना पड़ता है | किन्तु ये पापकर्म अन्तर्यामी परमात्मा द्वारा प्रेरित नहीं होते अपितु अन्य कारण से होते हैं, जैसा कि भगवान् अगले श्लोक में बताते हैं |
Notes By Kunal Gautam
Arjuna is asking, even though one not willing to do sinful acts, yet it gets happen. What is that force which made one to do sinful act.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
अर्जुन पूछ रहा है, भले ही कोई पाप कर्म करने को तैयार न हो, फिर भी पाप हो जाता है। वह कौन सी शक्ति है जिसने मनुष्य को पाप कर्म करने के लिए विवश कर दिया।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »