Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 43 छन्द सँख्या : ४३
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

एवं बुद्धेः परं बुद्ध्वा संस्तभ्यात्मानमात्मना। जहि शत्रुं महाबाहो कामरूपं दुरासदम्।।

Transliteration in English

evaṁ buddheḥ paraṁ buddhvā sanstabhyātmānam ātmanā jahi śhatruṁ mahā-bāho kāma-rūpaṁ durāsadam

सरल लिप्यंतरण

एवं बुद्धेः परं बुद्ध्वा संस्-तभ्य-आत्मानम-आत्मना जहि शत्रुं महाबाहो काम-रूपं दुरा-सदम्

Word Meaning

evam—thus; buddheḥ—than the intellect; param—superior; buddhvā—knowing; sanstabhya—subdue; ātmānam—the lower self (senses, mind, and intellect); ātmanā—by higher self (soul); jahi—kill; śhatrum—the enemy; mahā-bāho—mighty-armed one; kāma-rūpam—in the form of desire; durāsadam—formidable

शब्दार्थ

एवम्– इस प्रकार; बुद्धेः– बुद्धि से; परम्– श्रेष्ठ; बुद्ध्वा– जानकर; संसत्भ्य– स्थिर करके; आत्मानम्– मन को; आत्मना– सुविचारित बुद्धि द्वारा; जहि– जीतो; शत्रुम्– शत्रु को; महा-बाहो– हे महाबाहु; काम-रूपम् – काम के रूप में; दुरासदम्– दुर्जेय |

Translation

Thus knowing oneself to be transcendental to the material senses, mind and intelligence, O mighty-armed Arjuna, one should steady the mind by deliberate spiritual intelligence [Kṛṣṇa consciousness] and thus – by spiritual strength – conquer this insatiable enemy known as lust.

अनुवाद

इस प्रकार हे महाबाहु अर्जुन! अपने आपको भौतिक इन्द्रियों, मन तथा बुद्धि से परे जान कर और मन को सावधान आध्यात्मिक बुद्धि (कृष्णभावनामृत) से स्थिर करके आध्यात्मिक शक्ति द्वारा इस काम-रूपी दुर्जेय शत्रु को जीतो |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

This Third Chapter of the Bhagavad-gītā is conclusively directive to Kṛṣṇa consciousness by knowing oneself as the eternal servitor of the Supreme Personality of Godhead, without considering impersonal voidness the ultimate end. In the material existence of life, one is certainly influenced by propensities for lust and desire for dominating the resources of material nature. Desire for overlording and for sense gratification is the greatest enemy of the conditioned soul; but by the strength of Kṛṣṇa consciousness, one can control the material senses, the mind and the intelligence. One may not give up work and prescribed duties all of a sudden; but by gradually developing Kṛṣṇa consciousness, one can be situated in a transcendental position without being influenced by the material senses and the mind – by steady intelligence directed toward one’s pure identity. This is the sum total of this chapter. In the immature stage of material existence, philosophical speculations and artificial attempts to control the senses by the so-called practice of yogic postures can never help a man toward spiritual life. He must be trained in Kṛṣṇa consciousness by higher intelligence.

Thus end the Bhaktivedanta Purports to the Third Chapter of the Śrīmad Bhagavad-gītā in the matter of Karma-yoga, or the Discharge of One’s Prescribed Duty in Kṛṣṇa Consciousness.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

भगवद्गीता का यह तृतीय अध्याय निष्कर्षतः मनुष्य को निर्देश देता है कि वह निर्विशेष शून्यवाद को चरम-लक्ष्य न मान कर अपने आपको भगवान् का शाश्र्वत सेवक समझते हुए कृष्णभावनामृत में प्रवृत्त हो | भौतिक जीवन में मनुष्य काम तथा प्रकृति पर प्रभुत्व पाने की इच्छा से प्रभावित होता है | प्रभुत्व तथा इन्द्रियतृप्ति की इच्छाएँ बद्धजीव की परम शत्रु हैं, किन्तु कृष्णभावनामृत की शक्ति से मनुष्य इन्द्रियों, मन तथा बुद्धि पर नियन्त्रण रख सकता है | इसके लिए मनुष्य को सहसा अपने नियतकर्मों को बन्द करने की आवश्यकता नहीं है , अपितु धीरे-धीरे कृष्णभावनामृत विकसित करके भौतिक इन्द्रियों तथा मन से प्रभावित हुए बिना अपने शुद्ध स्वरूप के प्रति लक्षित स्थिर बुद्धि से दिव्य स्थिति को प्राप्त हुआ जा सकता है | यही इस अध्याय का सारांश है | सांसारिक जीवन की अपरिपक्व अवस्था में दार्शनिक चिन्तन तथा यौगिक आसनों के अभ्यास से इन्द्रियों को वश में करने के कृत्रिम प्रयासों से आध्यात्मिक जीवन प्राप्त करने में सहायता नहीं मिलती | उसे श्रेष्ठ बुद्धि द्वारा कृष्णभावनामृत में प्रशिक्षित होना चाहिए |

इस प्रकार श्रीमद्भगवद्गीता के तृतीय अध्याय “कर्मयोग” का भक्तिवेदान्त तात्पर्य पूर्ण हुआ |

Notes By Kunal Gautam

Taking hold of the material senses, one can have steady mind and gain spiritual knowledge. Which will ultimately aim towards self realisation and enlightenment.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भौतिक इंद्रियों को पूर्णतया वश में रख, व्यक्ति स्थिर मन और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर सकता है। जिसका लक्ष्य अंततः आत्म-साक्षात्कार और ज्ञानोदय की ओर होगा।