Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 17 छन्द सँख्या : 17
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

तद्बुद्धयस्तदात्मानस्तन्निष्ठास्तत्परायणाः। गच्छन्त्यपुनरावृत्तिं ज्ञाननिर्धूतकल्मषाः।।

Transliteration in English

tad-buddhayas tad-ātmānas tan-niṣhṭhās tat-parāyaṇāḥ gachchhantyapunar-āvṛittiṁ jñāna-nirdhūta-kalmaṣhāḥ

सरल लिप्यंतरण

तद्-बुद्धयस्-तदात्मानस्-तन्-निष्ठास्-तत्-परायणाः गच्छन्त्य-पुनरावृत्तिं ज्ञान-निर्धूत-कल्मषाः

Word Meaning

tat-buddhayaḥ—those whose intellect is directed toward God; tat-ātmānaḥ—those whose heart (mind and intellect) is solely absorbed in God; tat-niṣhṭhāḥ—those whose intellect has firm faith in God; tat-parāyaṇāḥ—those who strive after God as the supreme goal and refuge; gachchhanti—go; apunaḥ-āvṛittim—not returning; jñāna—by knowledge; nirdhūta—dispelled; kalmaṣhāḥ—sins

शब्दार्थ

तत्-बुद्धयः– नित्य भगवत्परायण बुद्धि वाले; तत्-आत्मानः– जिनके मन सदैव भगवान् में लगे रहते हैं; तत्-निष्ठाः– जिनकी श्रद्धा एकमात्र परमेश्र्वर में है; तत्-परायणाः– जिन्होंने उनकी शरण ले रखी है; गच्छन्ति– जाते हैं; अपुनः-आवृत्तिम्– मुक्ति को; ज्ञान– ज्ञान द्वारा; निर्धूत– शुद्ध किये गये; कल्मषाः– पाप, अविद्या |

Translation

When one’s intelligence, mind, faith and refuge are all fixed in the Supreme, then one becomes fully cleansed of misgivings through complete knowledge and thus proceeds straight on the path of liberation.

अनुवाद

जब मनुष्य कीबुद्धि, मन, श्रद्धा तथा शरण सब कुछ भगवान् में स्थिर हो जाते हैं, तभी वह पूर्णज्ञान द्वारा समस्त कल्मष से शुद्ध होता है और मुक्ति के पथ पर अग्रसर होता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The Supreme Transcendental Truth is Lord Kṛṣṇa. The whole Bhagavad-gītā centers around the declaration that Kṛṣṇa is the Supreme Personality of Godhead. That is the version of all Vedic literature. Para-tattva means the Supreme Reality, who is understood by the knowers of the Supreme as Brahman, Paramātmā and Bhagavān. Bhagavān, or the Supreme Personality of Godhead, is the last word in the Absolute. There is nothing more than that. The Lord says, mattaḥ parataraṁ nānyat kiñcid asti dhanañ-jaya. Impersonal Brahman is also supported by Kṛṣṇa: brahmaṇo hi pratiṣṭhāham. Therefore in all ways Kṛṣṇa is the Supreme Reality. One whose mind, intelligence, faith and refuge are always in Kṛṣṇa, or, in other words, one who is fully in Kṛṣṇa consciousness, is undoubtedly washed clean of all misgivings and is in perfect knowledge in everything concerning transcendence. A Kṛṣṇa conscious person can thoroughly understand that there is duality (simultaneous identity and individuality) in Kṛṣṇa, and, equipped with such transcendental knowledge, one can make steady progress on the path of liberation.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

परम दिव्य सत्य भगवान् कृष्ण ही हैं | सारी गीता इसी घोषणा पर केन्द्रित है कि कृष्ण श्रीभगवान् हैं | यही समस्त वेदों का भी अभिमत है | परतत्त्व का अर्थ परमसत्य है जो भगवान् को ब्रह्म, परमात्मा तथा भगवान् के रूप में जानने वालों द्वारा समझा जाता है | भगवान् ही इस परतत्त्व की पराकाष्ठा हैं | उनसे बढ़कर कुछ भी नहीं है | भगवान् कहते हैं – मत्तः परतरं नान्यत् किञ्चिदस्ति धनञ्जय | कृष्ण निराकार ब्रह्म का भी अनुमोदन करते हैं – ब्रह्मणो हि प्रतिष्ठाहम्| अतः सभी प्रकार से कृष्ण परमसत्य (परतत्त्व) हैं | जिनके मन, बुद्धि, श्रद्धा तथा शरण कृष्ण में हैं अर्थात् जो पूर्णतया कृष्णभावनाभावित हैं, उनके सारे कल्मष धुल जाते हैं और उन्हें ब्रह्म सम्बन्धी प्रत्येक वस्तु का पूर्णज्ञान रहता है | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति यह भलीभाँति समझ सकता है कि कृष्ण में द्वैत है (एकसाथ एकता तथा भिन्नता) और ऐसे दिव्यज्ञान से युक्त होकर वह मुक्ति-पथ पर सुस्थिर प्रगति कर सकता है |

Notes By Kunal Gautam

One who has devoted all his activity to the Lord, becomes free from all impurities and proceeds on the path of liberation from the cycle of death and birth.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जिसने अपनी सारी गतिविधि भगवान को समर्पित कर दी है, वह सभी अशुद्धियों से मुक्त हो जाता है और मृत्यु और जन्म के चक्र से मुक्ति के मार्ग पर अग्रसर होता है।