Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 22 छन्द सँख्या : २२
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

ये हि संस्पर्शजा भोगा दुःखयोनय एव ते। आद्यन्तवन्तः कौन्तेय न तेषु रमते बुधः।।

Transliteration in English

ye hi sansparśha-jā bhogā duḥkha-yonaya eva te ādyantavantaḥ kaunteya na teṣhu ramate budhaḥ

सरल लिप्यंतरण

ये हि संस्पर्श-जा भोगा दुःख-योनय एव ते आद्-यन्त-वन्तः कौन्तेय न तेषु रमते बुधः

Word Meaning

ye—which; hi—verily; sansparśha-jāḥ—born of contact with the sense objects; bhogāḥ—pleasures; duḥkha—misery; yonayaḥ—source of; eva—verily; te—they are; ādya-antavantaḥ—having beginning and end; kaunteya—Arjun, the son of Kunti; na—never; teṣhu—in those; ramate—takes delight; budhaḥ—the wise

शब्दार्थ

ये– जो; हि– निश्चय हि; संस्पर्श-जाः– भौतिक इन्द्रियों के स्पर्श से उत्पन्न; भोगाः– भोग; दुःख– दुःख; योनयः– स्त्रोत, कारण; एव– निश्चय हि; ते– वे; आदि– प्रारम्भ; अन्तवन्त– अन्तकाले; कौन्तेय– हे कुन्तीपुत्र; न– कभी नहीं; तेषु– उनमें; रमते– आनन्द लेता है; बुधः– बुद्धिमान् मनुष्य |

Translation

An intelligent person does not take part in the sources of misery, which are due to contact with the material senses. O son of Kuntī, such pleasures have a beginning and an end, and so the wise man does not delight in them.

अनुवाद

बुद्धिमान् मनुष्य दुख के कारणों में भाग नहीं लेता जो कि भौतिक इन्द्रियों के संसर्ग से उत्पन्न होते हैं | हे कुन्तीपुत्र! ऐसे भोगों का आदि तथा अन्त होता है, अतः चतुर व्यक्ति उनमें आनन्द नहीं लेता |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Material sense pleasures are due to the contact of the material senses, which are all temporary because the body itself is temporary. A liberated soul is not interested in anything which is temporary. Knowing well the joys of transcendental pleasures, how can a liberated soul agree to enjoy false pleasure? In the Padma Purāṇa it is said:

ramante yogino ’nante
satyānande cid-ātmani
iti rāma-padenāsau
paraṁ brahmābhidhīyate

“The mystics derive unlimited transcendental pleasures from the Absolute Truth, and therefore the Supreme Absolute Truth, the Personality of Godhead, is also known as Rāma.”

In the Śrīmad-Bhāgavatam also (5.5.1) it is said:

nāyaṁ deho deha-bhājāṁ nṛ-loke
kaṣṭān kāmān arhate viḍ-bhujāṁ ye
tapo divyaṁ putrakā yena sattvaṁ
śuddhyed yasmād brahma-saukhyaṁ tv anantam

“My dear sons, there is no reason to labor very hard for sense pleasure while in this human form of life; such pleasures are available to the stool-eaters [hogs]. Rather, you should undergo penances in this life by which your existence will be purified, and as a result you will be able to enjoy unlimited transcendental bliss.”

Therefore, those who are true yogīs or learned transcendentalists are not attracted by sense pleasures, which are the causes of continuous material existence. The more one is addicted to material pleasures, the more he is entrapped by material miseries.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

भौतिक इन्द्रियसुख उन इन्द्रियों के स्पर्श से उद्भूत् हैं जो नाशवान हैं क्योंकि शरीर स्वयं नाशवान है | मुक्तात्मा किसी नाशवान वस्तु में रूचि नहीं रखता | दिव्या आनन्द के सुखों से भलीभाँति अवगत वह भला मिथ्या सुख के लिए क्यों सहमत होगा ? पद्मपुराण में कहा गया है –

रमन्ते योगिनोऽनन्ते सत्यानन्दे चिदात्मनि |
इति रामपदेनासौ परं ब्रह्माभिधीयते ||

“योगीजन परमसत्य में रमण करते हुए अनन्त दिव्यसुख प्राप्त करते हैं इसीलिए परमसत्य को भी राम कहा जाता है |”

भागवत में (५.५.१) भी कहा गया है –

नायं देहो देहभाजां नृलोके कष्टान् कामानर्हते विड्भुजां ये |
तपो दिव्यं पुत्रका येन सत्त्वं शुद्धयेद् यस्माद् ब्रह्मसौख्यं त्वनन्तम् ||

“हे पुत्रो! इस मनुष्ययोनि में इन्द्रियसुख के लिए अधिक श्रम करना व्यर्थ है | ऐसा सुख तो सूकरों को भी प्राप्य है | इसकी अपेक्षा तुम्हें इस जीवन में तप करना चाहिए, जिससे तुम्हारा जीवन पवित्र हो जाय और तुम असीम दिव्यसुख प्राप्त कर सको |”

अतः जो यथार्थ योगी या दिव्य ज्ञानी हैं वे इन्द्रियसुखों की ओर आकृष्ट नहीं होते क्योंकि ये निरन्तर भवरोग के कारण हैं | वो भौतिकसुख के प्रति जितना ही आसक्त होता है, उसे उतने ही अधिक भौतिक दुख मिलते हैं |

Notes By Kunal Gautam

The pleasure of material world’s pleasure have start and end, hence wise person don’t take part in it. The wise person knows that the ultimate pleasure is in devotion of supreme personality of god and hence remains in constant state of happiness.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भौतिक संसार के सुखों का प्रारंभ और अंत होता है, इसलिए बुद्धिमान व्यक्ति इसमें भाग नहीं लेता है। बुद्धिमान व्यक्ति जानता है कि परम सुख परमेश्वर
की भक्ति में है और इसलिए वह निरंतर सुख की स्थिति में रहता है।