Chapter: 6 अध्याय : ६
Verse Number: 11,12 छन्द सँख्या : ११,१२
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

शुचौ देशे प्रतिष्ठाप्य स्थिरमासनमात्मनः। नात्युच्छ्रितं नातिनीचं चैलाजिनकुशोत्तरम्।। ११ तत्रैकाग्रं मनः कृत्वा यतचित्तेन्द्रियक्रियः। उपविश्यासने युञ्ज्याद्योगमात्मविशुद्धये।। १२

Transliteration in English

śhuchau deśhe pratiṣhṭhāpya sthiram āsanam ātmanaḥ nātyuchchhritaṁ nāti-nīchaṁ chailājina-kuśhottaram (11) tatraikāgraṁ manaḥ kṛitvā yata-chittendriya-kriyaḥ upaviśhyāsane yuñjyād yogam ātma-viśhuddhaye (12)

सरल लिप्यंतरण

शुचौ देशे प्रतिष्ठ-आप्य स्थिरम-आसनम-आत्मनः नात्य-उच्छ्रितं नाति-नीचं चैल-अजिन-कुशो-त्तरम् तत्र-एकाग्रं मनः कृत्वा यत-चित्त-इन्द्रिय-क्रियः उपविश्य-आसने युञ्ज्याद्-योगम-आत्म-विशुद्धये

Word Meaning

śhuchau—in a clean; deśhe—place; pratiṣhṭhāpya—having established; sthiram—steadfast; āsanam—seat; ātmanaḥ—his own; na—not; ati—too; uchchhritam—high; na—not; ati—too; nīcham—low; chaila—cloth; ajina—a deerskin; kuśha—kuśh grass; uttaram—one over the other; tatra—there; eka-agram—one-pointed; manaḥ—mind; kṛitvā—having made; yata-chitta—controlling the mind; indriya—senses; kriyaḥ—activities; upaviśhya—being seated; āsane—on the seat; yuñjyāt yogam—should strive to practice yog; ātma viśhuddhaye—for purification of the mind;

शब्दार्थ

शुचौ– पवित्र; देशे– भूमि में; प्रतिष्ठाप्य– स्थापित करके; स्थिरम्– दृढ़; आसनम्– आसन; आत्मनः– स्वयं का; न– नहीं; अति– अत्यधिक; उच्छ्रितम्– ऊँचा; न– न तो; अति– अधिक; नीचम्– निम्न, नीचा; चैल-अजिन– मुलायम वस्त्र तथा मृगछाला; कुश– तथा कुशा का; उत्तरम्– आवरण; तत्र– उस पर; एक-अग्रम्– एकाग्र; मनः– मन; कृत्वा– करके; यत-चित्त– मन को वश में करते हुए; इन्द्रिय– इन्द्रियाँ; क्रियः– तथा क्रियाएँ; उपविश्य– बैठकर; आसने– आसन पर; युञ्ज्यात्– अभ्यास करे; योगम्– योग; आत्म– हृदय की; विशुद्धये– शुद्धि के लिए |

Translation

To practice yoga, one should go to a secluded place and should lay kuśa grass on the ground and then cover it with a deerskin and a soft cloth. The seat should be neither too high nor too low and should be situated in a sacred place. The yogī should then sit on it very firmly and practice yoga to purify the heart by controlling his mind, senses and activities and fixing the mind on one point.

अनुवाद

योगाभ्यास के लिए योगी एकान्त स्थान में जाकर भूमि पर कुशा बिछा दे और फिर उसे मृगछाला से ढके तथा ऊपर से मुलायम वस्त्र बिछा दे | आसन न तो बहुत ऊँचा हो, न बहुत नीचा | यह पवित्र स्थान में स्थित हो | योगी को चाहिए कि इस पर दृढ़तापूर्वक बैठ जाय और मन, इन्द्रियों तथा कर्मों को वश में करते हुए तथा मन को एक बिन्दु पर स्थित करके हृदय को शुद्ध करने के लिए योगाभ्यास करे |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

“Sacred place” refers to places of pilgrimage. In India the yogīs – the transcendentalists or the devotees – all leave home and reside in sacred places such as Prayāga, Mathurā, Vṛndāvana, Hṛṣīkeśa and Hardwar and in solitude practice yoga where the sacred rivers like the Yamunā and the Ganges flow. But often this is not possible, especially for Westerners. The so-called yoga societies in big cities may be successful in earning material benefit, but they are not at all suitable for the actual practice of yoga. One who is not self-controlled and whose mind is not undisturbed cannot practice meditation. Therefore, in the Bṛhan-nāradīya Purāṇa it is said that in Kali-yuga (the present yuga, or age), when people in general are short-lived, slow in spiritual realization and always disturbed by various anxieties, the best means of spiritual realization is chanting the holy name of the Lord.
harer nāma harer nāma

harer nāmaiva kevalam
kalau nāsty eva nāsty eva
nāsty eva gatir anyathā

“In this age of quarrel and hypocrisy the only means of deliverance is chanting the holy name of the Lord. There is no other way. There is no other way. There is no other way.”

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

पवित्र स्थान’ तीर्थस्थान का सूचक है | भारत में योगी तथा भक्त अपना घर त्याग कर प्रयाग, मथुरा, वृन्दावन , हृषिकेश तथा हरिद्वार जैसे पवित्र स्थानों में वास करते हैं और एकान्तस्थान में योगाभ्यास करते हैं, जहाँ यमुना तथा गंगा जैसी नदियाँ प्रवाहित होती हैं | किन्तु प्रायः ऐसा करना सबों के लिए, विशेषतया पाश्चात्यों के लिए, सम्भव नहीं है | बड़े-बड़े शहरों की तथाकथित योग-समितियाँ भले ही धन कमा लें, किन्तु वे योग के वास्तविक अभ्यास के लिए सर्वथा अनुपयुक्त होती हैं | जिसका मन विचलित है और जो आत्मसंयमी नहीं है, वह ध्यान का अभ्यास नहीं कर सकता | अतः बृहन्नारदीय पुराण में कहा गया है कि कलियुग (वर्तमान युग) में, जबकि लोग अल्पजीवी, आत्म-साक्षात्कार में मन्द तथा चिन्ताओं से व्यग्र रहते हैं, भगवत्प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ माध्यम भगवान् के पवित्र नाम का कीर्तन है –

हरेर्नाम हरेर्नाम हरेर्नामैव केवलम् |
कलौ नास्त्येव नास्त्येव नास्त्येव गतिरन्यथा ||

“कलह और दम्भ के इस युग में मोक्ष का एकमात्र साधन भगवान् के पवित्र नाम का कीर्तन करना है | कोई दूसरा मार्ग नहीं है | कोई दूसरा मार्ग नहीं है | कोई दूसरा मार्ग नहीं है |”

Notes By Kunal Gautam

Here lord is telling the rules of yogic practice. For the practice of yoga, the yogi should choose a secluded place so that he is not obstructed by worldly matters. The Yogi should spread a soft cloth covered with deer bark over the Kush grass. Kush grass usually protects from wetness of the land, deer bark from cold and soft cloth from heat generated by the use of deer bark in hot weather. The position of a yogi should neither be too high, otherwise there is a fear of falling, nor should the easy be too low, because if it is too thin (low), the body will suffer in the long term. The place should be holy for the practice of yoga. The yogi should then practice yoga in a pure manner by concentrating the mind, subduing the senses and actions.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

यहाँ पर भगवान योगाभ्यास के नियम बता रहें हैं। योगाभ्यास के लिए योगी को एकांत स्थान चुनना चाहिए ताकि उसे सांसारिक विषयों द्वारा योग में बाधा ना उत्पन्न हो। योगी को कुश घास के ऊपर मृगछाल से ढक कर मुलायम वस्त्र बिछाना चाहिए। कुश घास प्रायः भूमि के गिलेपन से बचाता है, मृगछाल ठंड से और मुलायम वस्त्र गरम मौसम में मृगछाल के प्रयोग से उत्पन्न गर्मी से बचाता है। योगी का आसन ना तो बहुत उचा होना चाहिए, अन्यथा गिरने का डर रहता हैं, ना ही आसान बहुत नीचा होना चाहिए, क्यूंकि अगर आसान बहुत पतला (नीचा) होगा तो शरीर को लंबी अवधि में कष्ट होगा। योगाभ्यास के लिए स्थान का पवित्र होना आवश्यक हैं। योगी को फिर मन को एकाग्र कर के, इंद्रियों व कर्मों को अधीन कर के शुद्धततापूर्ण तरीके से योगाभ्यास करना चाहिए।