| Chapter: 6 | अध्याय : ६ |
| Verse Number: 2 | छन्द सँख्या : २ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
यं संन्यासमिति प्राहुर्योगं तं विद्धि पाण्डव। न ह्यसंन्यस्तसङ्कल्पो योगी भवति कश्चन।।
Transliteration in English
yaṁ sannyāsam iti prāhur yogaṁ taṁ viddhi pāṇḍava na hyasannyasta-saṅkalpo yogī bhavati kaśhchana
सरल लिप्यंतरण
यं संन्यासम-इति प्राहुर्-योगं तं विद्धि पाण्डव न ह्य-संन्यस्त-सङ्कल्पो योगी भवति कश्-चन
Word Meaning
yam—what; sanyāsam—renunciation; iti—thus; prāhuḥ—they say; yogam—yog; tam—that; viddhi—know; pāṇḍava—Arjun, the son of Pandu; na—not; hi—certainly; asannyasta—without giving up; saṅkalpaḥ—desire; yogī—a yogi; bhavati—becomes; kaśhchana—anyoneशब्दार्थ
यम्–जिसको; संन्यासम्– संन्यास; इति– इस प्रकार; प्राहुः– कहते हैं; योगम्– परब्रह्म के साथ युक्त होना; तम्– उसे; विद्धि– जानो; पाण्डव– हे पाण्डुपुत्र; न– कभी नहीं; हि– निश्चय हि; असंन्यस्त– बिना त्यागे; सङ्कल्पः– आत्मतृप्ति की इच्छा; योगी– योगी; भवति– होता है; कश्र्चन– कोई |Translation
What is called renunciation you should know to be the same as yoga, or linking oneself with the Supreme, O son of Pāṇḍu, for one can never become a yogī unless he renounces the desire for sense gratification.
अनुवाद
हे पाण्डुपुत्र! जिसे संन्यास कहते हैं उसे ही तुम योग अर्थात् परब्रह्म से युक्त होना जानो क्योंकि इन्द्रियतृप्ति के लिए इच्छा को त्यागे बिना कोई कभी योगी नहीं हो सकता |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Real sannyāsa-yoga or bhakti means that one should know his constitutional position as the living entity, and act accordingly. The living entity has no separate independent identity. He is the marginal energy of the Supreme. When he is entrapped by material energy, he is conditioned, and when he is Kṛṣṇa conscious, or aware of the spiritual energy, then he is in his real and natural state of life. Therefore, when one is in complete knowledge, one ceases all material sense gratification, or renounces all kinds of sense gratificatory activities. This is practiced by the yogīs who restrain the senses from material attachment. But a person in Kṛṣṇa consciousness has no opportunity to engage his senses in anything which is not for the purpose of Kṛṣṇa. Therefore, a Kṛṣṇa conscious person is simultaneously a sannyāsī and a yogī. The purpose of knowledge and of restraining the senses, as prescribed in the jñāna and yoga processes, is automatically served in Kṛṣṇa consciousness. If one is unable to give up the activities of his selfish nature, then jñāna and yoga are of no avail. The real aim is for a living entity to give up all selfish satisfaction and to be prepared to satisfy the Supreme. A Kṛṣṇa conscious person has no desire for any kind of self-enjoyment. He is always engaged for the enjoyment of the Supreme. One who has no information of the Supreme must therefore be engaged in self-satisfaction, because no one can stand on the platform of inactivity. All purposes are perfectly served by the practice of Kṛṣṇa consciousness.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
वास्तविक संन्यास-योग या भक्ति का अर्थ है कि जीवात्मा अपनी स्वाभाविक स्थिति को जाने और तदानुसार कर्म करे | जीवात्मा का अपना स्वतन्त्र अस्तित्व नहीं होता | वह परमेश्र्वर की तटस्था शक्ति है | जब वह माया के वशीभूत होता है तो वह बद्ध हो जाता है, किन्तु जब वह कृष्णभावनाभावित रहता है अर्थात् आध्यात्मिक शक्ति में सजग रहता है तो वह अपनी सहज स्थिति में होता है | इस प्रकार जब मनुष्य पूर्णज्ञान में होता है तो वह समस्त इन्द्रियतृप्ति को त्याग देता है अर्थात् समस्त इन्द्रियतृप्ति के कार्यकलापों का परित्याग कर देता है | इसका अभ्यास योगी करते हैं जो इन्द्रियों को भौतिक आसक्ति से रोकते हैं | किन्तु कृष्णभावनाभावित व्यक्ति को तो ऐसी किसी भी वस्तु में अपनी इन्द्रिय लगाने का अवसर ही नहीं मिलता जो कृष्ण के निमित्त न हो | फलतः कृष्णभावनाभावित व्यक्ति संन्यासी तथा योगी साथ-साथ होता है | ज्ञान तथा इन्द्रियनिग्रह योग के ये दोनों प्रयोजन कृष्णभावनामृत द्वारा स्वतः पूरे हो जाते हैं | यदि मनुष्य स्वार्थ का त्याग नहीं कर पाता तो ज्ञान तथा योग व्यर्थ रहते हैं | जीवात्मा का मुख्य ध्येय तो समस्त प्रकार की आत्मतृप्ति को त्यागकर परमेश्र्वर की तुष्टि करने के लिए तैयार रहना है | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति में किसी प्रकार की आत्मतृप्ति की इच्छा नहीं रहती | वह सदैव परमेश्र्वर की प्रसन्नता में लगा रहता है, अतः जिसे परमेश्र्वर के विषय में कुछ भी पता नहीं होता वही स्वार्थ पूर्ति में लगा रहता है क्योंकि कोई कभी निष्क्रिय नहीं रह सकता | कृष्णभावनामृत का अभ्यास करने से सारे कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो जाते हैं |
Notes By Kunal Gautam
The Yoga means addition. It means addition or get attached to supreme personality of lord. In other words yoga is process of reaching to the state of renunciation and without the feeling of renunciation in the mind even the thought of practicing yoga cannot be done. Both yoga and renunciation are interlinked.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
योग का अर्थ है जोड़ना। इसका अर्थ है भगवान के सर्वोच्च व्यक्तित्व से जुड़ना या जुड़ना। दूसरे शब्दों में योग त्याग की स्थिति तक पहुंचने की प्रक्रिया है और मन में त्याग की भावना के बिना योग का अभ्यास करने का विचार भी नहीं किया जा सकता है। योग और त्याग दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »