| Chapter: 6 | अध्याय : ६ |
| Verse Number: 27 | छन्द सँख्या : २७ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
प्रशान्तमनसं ह्येनं योगिनं सुखमुत्तमम्। उपैति शान्तरजसं ब्रह्मभूतमकल्मषम्।।
Transliteration in English
praśhānta-manasaṁ hyenaṁ yoginaṁ sukham uttamam upaiti śhānta-rajasaṁ brahma-bhūtam akalmaṣham
सरल लिप्यंतरण
प्रशान्त-मनसं ह्येनं योगिनं सुखम-उत्तमम् उपैति शान्त-रजसं ब्रह्म-भूतम-कल्मषम्
Word Meaning
praśhānta—peaceful; manasam—mind; hi—certainly; enam—this; yoginam—yogi; sukham uttamam—the highest bliss; upaiti—attains; śhānta-rajasam—whose passions are subdued; brahma-bhūtam—endowed with God-realization; akalmaṣham—without sinशब्दार्थ
प्रशान्त – कृष्ण के चरणकमलों में स्थित; मनसम् – जिसका मन; हि – निश्चय ही; एनम् – यह; योगिनम् – योगी; सुखम् – सुख; उत्तमम् – सर्वोच्च; उपैति – प्राप्त करता है; शान्त-रजसम् – जिसकी कामेच्छा शान्त हो चुकी है; ब्रह्म-भूतम् – परमात्मा के साथ अपनी पहचान द्वारा मुक्ति; अकल्मषम् – समस्त पूर्व पापकर्मों से मुक्त |Translation
The yogī whose mind is fixed on Me verily attains the highest perfection of transcendental happiness. He is beyond the mode of passion, he realizes his qualitative identity with the Supreme, and thus he is freed from all reactions to past deeds.
अनुवाद
जिस योगी का मन मुझ में स्थिर रहता है, वह निश्चय ही दिव्यसुख की सर्वोच्च सिद्धि प्राप्त करता है | वह रजोगुण से परे हो जाता है, वह परमात्मा के साथ अपनी गुणात्मक एकता को समझता है और इस प्रकार अपने समस्त विगत कर्मों के फल से निवृत्त हो जाता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Brahma-bhūta is the state of being free from material contamination and situated in the transcendental service of the Lord. Mad-bhaktiṁ labhate parām (Bg. 18.54). One cannot remain in the quality of Brahman, the Absolute, until one’s mind is fixed on the lotus feet of the Lord. Sa vai manaḥ kṛṣṇa-padāravindayoḥ. To be always engaged in the transcendental loving service of the Lord, or to remain in Kṛṣṇa consciousness, is to be factually liberated from the mode of passion and all material contamination.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
ब्रह्मभूत वह अवस्था है जिसमें भौतिक कल्मष से मुक्त होकर भगवान् की दिव्यसेवा में स्थित हुआ जाता है | मद्भक्तिं लभते पराम् (भगवद्गीता १८.५४) | जब तक मनुष्य का मन भगवान् के चरणकमलों में स्थिर नहीं हो जाता तब तक कोई ब्रह्मरूप में नहीं रह सकता | स वै मनः कृष्णपदारविन्दयोः | भगवान् की दिव्य प्रेमभक्ति में निरन्तर प्रवृत्त रहना या कृष्णभावनामृत में रहना वस्तुतः रजोगुण तथा भौतिक कल्मष से मुक्त होना है |
Notes By Kunal Gautam
One attain the ultimate bliss whose mind attains peace, is without sin, whose passions subside and become one with the whole.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
वह परम आनंद को प्राप्त हो सकता हैं जिसका मन शांति प्राप्त करता है, बिना किसी पाप के है, जिसके जुनून कम हो जाते हैं और पूर्ण के साथ एक हो जाते हैं।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »