| Chapter: 6 | अध्याय : ६ |
| Verse Number: 33 | छन्द सँख्या : ३३ |
| Speaker: Arjuna | वक्ता: अर्जुन |
अर्जुन उवाच योऽयं योगस्त्वया प्रोक्तः साम्येन मधुसूदन। एतस्याहं न पश्यामि चञ्चलत्वात् स्थितिं स्थिराम्।।
Transliteration in English
arjuna uvācha yo ’yaṁ yogas tvayā proktaḥ sāmyena madhusūdana etasyāhaṁ na paśhyāmi chañchalatvāt sthitiṁ sthirām
सरल लिप्यंतरण
अर्जुन उवाच यो-अयं योगस्-त्वया प्रोक्तः साम्येन मधुसूदन एत-स्याहं न पश्यामि चञ्चलत्-वात् स्थितिं स्थिराम्
Word Meaning
arjunaḥ uvācha—Arjun said; yaḥ—which; ayam—this; yogaḥ—system of Yog; tvayā—by you; proktaḥ—described; sāmyena—by equanimity; madhu-sūdana—Shree Krishna, the killer of the demon named Madhu; etasya—of this; aham—I; na—do not; paśhyāmi—see; chañchalatvāt—due to restlessness; sthitim—situation; sthirām—steadyशब्दार्थ
अर्जुनः उवाच– अर्जुन ने कहा;यः-अयम्– यह पद्धति; योगः– योग; त्वया– तुम्हारे द्वारा; प्रोक्तः– कही गई; साम्येन– समान्यतया; मधुसूदन– हे मधु असुर के संहर्ता; एतस्य– इसकी; अहम्– मैं; न– नहीं; पश्यामि– देखता हूँ; चञ्चलत्वात्– चंचल होने के करण; स्थितम्– स्थिति को; स्थिराम्– स्थायी |Translation
Arjuna said: O Madhusūdana, the system of yoga which You have summarized appears impractical and unendurable to me, for the mind is restless and unsteady.
अनुवाद
अर्जुन ने कहा – हे मधुसूदन! आपने जिस योगपद्धति का संक्षेप में वर्णन किया है, वह मेरे लिए अव्यावहारिक तथा असहनीय है, क्योंकि मन चंचल तथा अस्थिर है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The system of mysticism described by Lord Kṛṣṇa to Arjuna beginning with the words śucau deśe and ending with yogī paramaḥ is here being rejected by Arjuna out of a feeling of inability. It is not possible for an ordinary man to leave home and go to a secluded place in the mountains or jungles to practice yoga in this Age of Kali. The present age is characterized by a bitter struggle for a life of short duration. People are not serious about self-realization even by simple, practical means, and what to speak of this difficult yoga system, which regulates the mode of living, the manner of sitting, selection of place, and detachment of the mind from material engagements. As a practical man, Arjuna thought it was impossible to follow this system of yoga, even though he was favorably endowed in many ways. He belonged to the royal family and was highly elevated in terms of numerous qualities; he was a great warrior, he had great longevity, and, above all, he was the most intimate friend of Lord Kṛṣṇa, the Supreme Personality of Godhead. Five thousand years ago, Arjuna had much better facilities than we do now, yet he refused to accept this system of yoga. In fact, we do not find any record in history of his practicing it at any time. Therefore this system must be considered generally impossible in this Age of Kali. Of course it may be possible for some very few, rare men, but for the people in general it is an impossible proposal. If this were so five thousand years ago, then what of the present day? Those who are imitating this yoga system in different so-called schools and societies, although complacent, are certainly wasting their time. They are completely in ignorance of the desired goal.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
भगवान् कृष्ण ने अर्जुन के लिए शुचौ देशे से लेकर योगी परमो मतः तक जिस योगपद्धति का वर्णन किया है उसे अर्जुन अपनी असमर्थता के कारण अस्वीकार कर रहा है | इस कलियुग में सामान्य व्यक्ति के लिए यह सम्भव नहीं है कि वह अपना घर छोड़कर किसी पर्वत या जंगल के एकान्त स्थान में जाकर योगाभ्यास करे | आधुनिक युग की विशेषता है – अल्पकालिक जीवन के लिए घोर संघर्ष | लोग सरल, व्यवहारिक साधनों से भी आत्म-साक्षात्कार के लिए उत्सुक या गम्भीर नहीं हैं तो फिर इस कठिन योगपद्धति के विषय में क्या कहा जा सकता है जो जीवन शैली, आसन विधि, स्थान के चयन तथा भौतिक व्यवस्ताओं से विरक्ति का नियमन करती है | व्यावहारिक व्यक्ति के रूप में अर्जुन ने सोचा कि इस योगपद्धति का पालन असम्भव है, भले ही वह कई बातों में इस पद्धति पर खरा उतरता था | वह राजवंशी था और उसमें अनेक सद्गुण थे, वह महान योद्धा था, वह दीर्घायु था और सबसे बड़ी बात तो यह कि वह भगवान् श्रीकृष्ण का घनिष्ट मित्र था | पाँच हजार वर्ष पूर्व अर्जुन को हमसे अधिक सुविधाएँ प्राप्त थीं तो भी उसने इस योगपद्धति को स्वीकार करने से मना कर दिया | वास्तव में इतिहास में कोई ऐसा प्रलेख प्राप्त नहीं है जिससे यह ज्ञात हो सके कि उसने कभी योगाभ्यास किया हो | अतः इस पद्धति को इस कलियुग के लिए सर्वथा दुष्कर समझना चाहिए | हाँ, कतिपय विरले व्यक्तियों के लिए यह पद्धति सुगम हो सकती है, किन्तु सामान्यजनों के लिए यह असम्भव प्रस्ताव है | यदि पाँच हजार वर्ष पूर्व ऐसा था तो आधुनिक समय के लिए क्या कहना? जो लोग विभिन्न तथाकथित स्कूलों तथा समितियों के द्वारा इस योगपद्धति का अनुकरण कर रहे हैं, भले ही सन्तोषजनक प्रतीत हो, किन्तु वे सचमुच ही अपना समय गवाँ रहे हैं | वे अपने अभीष्ट लक्ष्य के प्रति सर्वथा अज्ञानी हैं |
Notes By Kunal Gautam
Arjuna has asked a very thoughtful question. The yoga system described by Lord Kṛṣṇa, in which one is asked to focus on the Lord with a steady mind, to see all as equal. But the general nature of the mind is that it remains restless. Therefore, it seems impractical to follow the yoga system.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
अर्जुन ने बहुत ही विचारणीय प्रश्न पूछा है। भगवान कृष्ण द्वारा वर्णित योग प्रणाली, जिसमे सभी को समान रूप से देखने के लिए, स्थिर मन से भगवान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया हैं । लेकिन मन की सामान्य प्रकृति है की वह बेचैन रहता है। अतः योग प्रणाली का पालन करना अव्यावहारिक प्रतीत होता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »