Chapter: 6 अध्याय : ६
Verse Number: 46 छन्द सँख्या : ४६
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

तपस्विभ्योऽधिको योगी ज्ञानिभ्योऽपि मतोऽधिकः। कर्मिभ्यश्चाधिको योगी तस्माद्योगी भवार्जुन।।

Transliteration in English

tapasvibhyo ’dhiko yogī jñānibhyo ’pi mato ’dhikaḥ karmibhyaśh chādhiko yogī tasmād yogī bhavārjuna

सरल लिप्यंतरण

तपस्वि-भ्यो-अधिको योगी ज्ञानि-भ्यो-अपि मतो-अधिकः कर्मिभ्यश्-च-अधिको योगी तस्मा-द्योगी भव-अर्जुन

Word Meaning

tapasvibhyaḥ—than the ascetics; adhikaḥ—superior; yogī—a yogi; jñānibhyaḥ—than the persons of learning; api—even; mataḥ—considered; adhikaḥ—superior; karmibhyaḥ—than the ritualistic performers; cha—and; adhikaḥ—superior; yogī—a yogi; tasmāt—therefore; yogī—a yogi; bhava—just become; arjuna—Arjun

शब्दार्थ

तपस्विभ्यः– तपस्वियों से; अधिकः– श्रेष्ठ बढ़कर; योगी– योगी; ज्ञानिभ्यः– ज्ञानियों से; अपि– भी; मतः– माना जाता है; अधिक– बढ़कर; कर्मिभ्यः– सकाम कर्मियों की अपेक्षा; च– भी; अधिकः– श्रेष्ठ; योगी– योगी; तस्मात्– अतः; योगी– योगी; भव– बनो, होओ; अर्जुन– हे अर्जुन |

Translation

A yogī is greater than the ascetic, greater than the empiricist and greater than the fruitive worker. Therefore, O Arjuna, in all circumstances, be a yogī.

अनुवाद

योगी पुरुष तपस्वी से, ज्ञानी से तथा सकामकर्मी से बढ़कर होता है | अतः हे अर्जुन! तुम सभी प्रकार से योगी बनो |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

When we speak of yoga we refer to linking our consciousness with the Supreme Absolute Truth. Such a process is named differently by various practitioners in terms of the particular method adopted. When the linking process is predominantly in fruitive activities it is called karma-yoga, when it is predominantly empirical it is called jñāna-yoga, and when it is predominantly in a devotional relationship with the Supreme Lord it is called bhakti-yoga. Bhakti-yoga, or Kṛṣṇa consciousness, is the ultimate perfection of all yogas, as will be explained in the next verse. The Lord has confirmed herein the superiority of yoga, but He has not mentioned that it is better than bhakti-yoga. Bhakti-yoga is full spiritual knowledge, and therefore nothing can excel it. Asceticism without self-knowledge is imperfect. Empiric knowledge without surrender to the Supreme Lord is also imperfect. And fruitive work without Kṛṣṇa consciousness is a waste of time. Therefore, the most highly praised form of yoga performance mentioned here is bhakti-yoga, and this is still more clearly explained in the next verse.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जब हम योग का नाम लेते हैं तो हम अपनी चेतना को परमसत्य के साथ जोड़ने की बात करते हैं | विविध अभ्यासकर्ता इस पद्धति को ग्रहण की गई विशेष विधि के अनुसार विभिन्न नामों से पुकारते हैं | जब यह योगपद्धति सकामकर्मों से मुख्यतः सम्बन्धित होती है तो कर्मयोग कहलाती है, जब यह चिन्तन से सम्बन्धित होती है तो ज्ञानयोग कहलाती है और जब यह भगवान् की भक्ति से सम्बन्धित होती है तो भक्तियोग कहलाती है | भक्तियोग या कृष्णभावनामृत समस्त योगों की परमसिद्धि है, जैसा कि अगले श्लोक में बताया जायेगा | भगवान् ने यहाँ पर योग की श्रेष्ठता की पुष्टि की है, किन्तु उन्होंने इसका उल्लेख नहीं किया कि यह भक्तियोग से श्रेष्ठ है | भक्तियोग पूर्ण आत्मज्ञान है, अतः इससे बढ़कर कुछ भी नहीं है | आत्मज्ञान के बिना तपस्या अपूर्ण है | परमेश्र्वर के प्रति समर्पित हुए बिना ज्ञानयोग भी अपूर्ण है | सकामकर्म भी कृष्णभावनामृत के बिना समय का अपव्यय है | अतः यहाँ पर योग का सर्वाधिक प्रशंसित रूप भक्तियोग है और इसकी अधिक व्याख्या अगले श्लोक में की गई है |

Notes By Kunal Gautam

The hierarchy of a yogi is higher and superior to ascetic, empiricist and fruitive worker, hence lord Kṛṣṇa is suggesting that one should be a yogi.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

एक योगी का पदानुक्रम उच्च और तपस्वी, अनुभववादी और फलदायी कार्यकर्ता से श्रेष्ठ है, इसलिए भगवान कृष्ण सुझाव दे रहे हैं कि एक योगी होना चाहिए।