| Chapter: 6 | अध्याय : ६ |
| Verse Number: 7 | छन्द सँख्या : ७ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
जितात्मनः प्रशान्तस्य परमात्मा समाहितः। शीतोष्णसुखदुःखेषु तथा मानापमानयोः।।
Transliteration in English
jitātmanaḥ praśhāntasya paramātmā samāhitaḥ śhītoṣhṇa-sukha-duḥkheṣhu tathā mānāpamānayoḥ
सरल लिप्यंतरण
जित-आत्मनः प्रशान्तस्य परमात्मा समाहितः शीतोष्ण-सुख-दुःखेषु तथा मान-अपमानयोः
Word Meaning
jita-ātmanaḥ—one who has conquered one’s mind; praśhāntasya—of the peaceful; parama-ātmā—God; samāhitaḥ—steadfast; śhīta—in cold; uṣhṇa—heat; sukha—happiness; duḥkheṣhu—and distress; tathā—also; māna—in honor; apamānayoḥ—and dishonorशब्दार्थ
जित-आत्मनः– जिसने मन को जीत लिया है; प्रशान्तस्य– मन को वश में करके शान्ति प्राप्त करने वाले का; परम-आत्मा– परमात्मा; समाहितः– पूर्णरूप से प्राप्त; शीत– सर्दी; उष्ण– गर्मी में; सुख– सुख; दुःखेषु– तथा दुख में; तथा– भी; मान– सम्मान; अपमानयोः– तथा अपमान में |Translation
For one who has conquered the mind, the Supersoul is already reached, for he has attained tranquillity. To such a man happiness and distress, heat and cold, honor and dishonor are all the same.
अनुवाद
जिसने मन को जीत लिया है, उसने पहले ही परमात्मा को प्राप्त कर लिया है, क्योंकि उसने शान्ति प्राप्त कर ली है | ऐसे पुरुष के लिए सुख-दुख, सर्दी-गर्मी एवं मान-अपमान एक से हैं |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Actually, every living entity is intended to abide by the dictation of the Supreme Personality of Godhead, who is seated in everyone’s heart as Paramātmā. When the mind is misled by the external, illusory energy, one becomes entangled in material activities. Therefore, as soon as one’s mind is controlled through one of the yoga systems, one should be considered to have already reached the destination. One has to abide by superior dictation. When one’s mind is fixed on the superior nature, he has no alternative but to follow the dictation of the Supreme. The mind must admit some superior dictation and follow it. The effect of controlling the mind is that one automatically follows the dictation of the Paramātmā, or Supersoul. Because this transcendental position is at once achieved by one who is in Kṛṣṇa consciousness, the devotee of the Lord is unaffected by the dualities of material existence, namely distress and happiness, cold and heat, etc. This state is practical samādhi, or absorption in the Supreme.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
वस्तुतः प्रत्येक जीव उस भगवान् की आज्ञा का पालन करने के निमित्त आया है, जो जन-जन के हृदयों में परमात्मा-रूप में स्थित है | जब मन बहिरंगा माया द्वारा विपथ कर दिया जाता है तब मनुष्य भौतिक कार्यकलापों में उलझ जाता है | अतः ज्योंही मन किसी योगपद्धति द्वारा वश में आ जाता है त्योंही मनुष्य को लक्ष्य पर पहुँच हुआ मान लिया जाना चाहिए | मनुष्य को भगवद्-आज्ञा का पालन करना चाहिए | जब मनुष्य का मन परा-प्रकृति में स्थिर हो जाता है तो जीवात्मा के समक्ष भगवद्-आज्ञा पालन करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं रह जाता | मन को किसी न किसी उच्च आदेश को मानकर उनका पालन करना होता है | मन को वश में करने से स्वतः ही परमात्मा के आदेश का पालन होता है | चूँकि कृष्णभावनाभावित होते ही यह दिव्य स्थिति प्राप्त हो जाती है, अतः भगवद्भक्त संसार के द्वन्द्वों, यथा सुख-दुख, सर्दी-गर्मी आदि से अप्रभावित रहता है | यह अवस्था व्यावहारिक समाधि या परमात्मा में तल्लीनता है |
Notes By Kunal Gautam
The person who has conquered the mind, their soul gets merged with supersoul, i.e. they attend enlightenment. They remain same in any situation, be there a happy or sad moment, be there cold or hot, be there is the situation of honor or dishonor.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
जिस व्यक्ति ने मन को जीत लिया है, उसकी आत्मा परमात्मा में विलीन हो जाती है, अर्थात वे आत्मज्ञान में भाग लेते हैं। वे किसी भी स्थिति में एक जैसे रहते हैं, चाहे खुशी हो या दुखद क्षण, ठंड हो या गर्म, सम्मान या अपमान की स्थिति हो।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »