| Chapter: 7 | अध्याय : ७ |
| Verse Number: 23 | छन्द सँख्या : २३ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
अन्तवत्तु फलं तेषां तद्भवत्यल्पमेधसाम्। देवान्देवयजो यान्ति मद्भक्ता यान्ति मामपि।।
Transliteration in English
antavat tu phalaṁ teṣhāṁ tad bhavatyalpa-medhasām devān deva-yajo yānti mad-bhaktā yānti mām api
सरल लिप्यंतरण
अन्त-वत्तु फलं तेषां तद्-भव-त्य-अल्प-मेधसाम् देवान्-देवयजो यान्ति मद्-भक्ता यान्ति माम-अपि
Word Meaning
anta-vat—perishable; tu—but; phalam—fruit; teṣhām—by them; tat—that; bhavati—is; alpa-medhasām—people of small understanding; devān—to the celestial gods; deva-yajaḥ—the worshipers of the celestial gods; yānti—go; mat—my; bhaktāḥ—devotees; yānti—go; mām—to me; api—whereasशब्दार्थ
अन्त-वत्– नाशवान; तु– लेकिन; फलम्– फल; तेषाम्– उनका; तत्- वह;भवति– होता है; अल्प-मेधसाम्– अल्पज्ञों का; देवान्– देवताओं के पास; देव-यजः – देवताओं को पूजने वाले; यान्ति– जाते हैं; मत्– मेरे; भक्ताः– भक्तगण; यान्ति– जाते हैं; माम्– मेरे पास; अपि– भी |Translation
Men of small intelligence worship the demigods, and their fruits are limited and temporary. Those who worship the demigods go to the planets of the demigods, but My devotees ultimately reach My supreme planet.
अनुवाद
अल्पबुद्धि वाले व्यक्ति देवताओं की पूजा करते हैं और उन्हें प्राप्त होने वाले फल सीमित तथा क्षणिक होते हैं | देवताओं की पूजा करने वाले देवलोक को जाते हैं, किन्तु मेरे भक्त अन्ततः मेरे परमधाम को प्राप्त होते हैं |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Some commentators on the Bhagavad-gītā say that one who worships a demigod can reach the Supreme Lord, but here it is clearly stated that the worshipers of demigods go to the different planetary systems where various demigods are situated, just as a worshiper of the sun achieves the sun or a worshiper of the demigod of the moon achieves the moon. Similarly, if anyone wants to worship a demigod like Indra, he can attain that particular god’s planet. It is not that everyone, regardless of whatever demigod is worshiped, will reach the Supreme Personality of Godhead. That is denied here, for it is clearly stated that the worshipers of demigods go to different planets in the material world but the devotee of the Supreme Lord goes directly to the supreme planet of the Personality of Godhead.
Here the point may be raised that if the demigods are different parts of the body of the Supreme Lord, then the same end should be achieved by worshiping them. However, worshipers of the demigods are less intelligent because they don’t know to what part of the body food must be supplied. Some of them are so foolish that they claim that there are many parts and many ways to supply food. This isn’t very sanguine. Can anyone supply food to the body through the ears or eyes? They do not know that these demigods are different parts of the universal body of the Supreme Lord, and in their ignorance they believe that each and every demigod is a separate God and a competitor of the Supreme Lord.
Not only are the demigods parts of the Supreme Lord, but ordinary living entities are also. In the Śrīmad-Bhāgavatam it is stated that the brāhmaṇas are the head of the Supreme Lord, the kṣatriyas are His arms, the vaiśyas are His waist, the śūdras are His legs, and all serve different functions. Regardless of the situation, if one knows that both the demigods and he himself are part and parcel of the Supreme Lord, his knowledge is perfect. But if he does not understand this, he achieves different planets where the demigods reside. This is not the same destination the devotee reaches.
The results achieved by the demigods’ benedictions are perishable because within this material world the planets, the demigods and their worshipers are all perishable. Therefore it is clearly stated in this verse that all results achieved by worshiping demigods are perishable, and therefore such worship is performed by the less intelligent living entity. Because the pure devotee engaged in Kṛṣṇa consciousness in devotional service of the Supreme Lord achieves eternal blissful existence that is full of knowledge, his achievements and those of the common worshiper of the demigods are different. The Supreme Lord is unlimited; His favor is unlimited; His mercy is unlimited. Therefore the mercy of the Supreme Lord upon His pure devotees is unlimited.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
भगवद्गीता के कुछ भाष्यकार कहते हैं कि देवता की पूजा करने वाला व्यक्ति परमेश्र्वर के पास पहुँच सकता है, किन्तु यहाँ यह स्पष्ट कहा गया है कि देवताओं के उपासक भिन्न लोक को जाते हैं, जहाँ विभिन्न देवता स्थित हैं – ठीक उसी प्रकार जिस तरह सूर्य की उपासना करने वाला सूर्य को या चन्द्रमा का उपासक चन्द्रमा को प्राप्त होता है | इसी प्रकार यदि कोई इन्द्र जैसे देवता की पूजा करना चाहता है, तो उसे पूजे जाने वाले उसी देवता का लोक प्राप्त होगा | ऐसा नहीं है कि किसी भी देवता की पूजा करने से भगवान् को प्राप्त किया जा सकता है | यहाँ पर इसका निषेध किया गया है, क्योंकि यह स्पष्ट कहा गया है कि देवताओं के उपासक भौतिक जगत् के अन्य लोकों को जाते हैं, किन्तु भगवान् का भक्त भगवान् के परमधाम को जाता है |
यहाँ पर यह प्रश्न उठाया जा सकता है कि यदि विभिन्न देवता परमेश्र्वर के शरीर के विभिन्न अंग हैं, तो उन सबकी पूजा करने से एक ही जैसा फल मिलना चाहिए | किन्तु देवताओं के उपासक अल्पज्ञ होते हैं, क्योंकि वे यह नहीं जानते कि शरीर के किस अंग को भोजन दिया जाय | उनमें से कुछ इतने मुर्ख होते हैं कि वह यह दावा करते हैं कि अंग अनेक हैं, अतः भोजन देने के ढंग अनेक हैं | किन्तु यह बहुत उचित नहीं है | क्या कोई कानों या आँखों से शरीर को भोजन पहुँचा सकता है? वे यह नहीं जानते कि ये देवता भगवान् के विराट शरीर के विभिन्न अंग हैं और वे अपने अज्ञानवश यह विश्र्वास कर बैठते हैं कि प्रत्येक देवता पृथक् ईश्र्वर है और परमेश्र्वर का प्रतियोगी है |
न केवल सारेदेवता, अपितु सामान्य जीव भी परमेश्र्वर के अंग (अंश) हैं | श्रीमद्भागवत में कहा गया है कि ब्राह्मण परमेश्र्वर के सिर हैं, क्षत्रिय उनकी बाहें हैं, वैश्य उनकी कटि तथा शुद्र उनके पाँव हैं, और इन सबके अलग-अलग कार्य हैं | यदि कोई देवताओं को तथा अपने आपको परमेश्र्वर का अंश मानता है तो उसका ज्ञान पूर्ण है | किन्तु यदि वह इसे नहीं समझता तो उसे भिन्न लोकों की प्राप्ति होती है, जहाँ देवतागण निवास करते हैं | यह वह गन्तव्य नहीं है, जहाँ भक्तगण जाते हैं |
देवताओं से प्राप्त वर नाशवान होते हैं, क्योंकि इस भौतिक जगत् के भीतर सारे लोक, सारे देवता तथा उनके सारे उपासक नाशवान हैं | अतः इस लश्लोक में स्पष्ट कहा गया है कि ऐसे देवताओं की उपासना से प्राप्त होने वाले सारे फल नाशवान होते हैं, अतः ऐसी पूजा केवल अल्पज्ञों द्वारा की जाती है | चूँकि परमेश्र्वर की भक्ति में कृष्णभावनामृत में संलग्न व्यक्ति ज्ञान से पूर्ण दिव्य आनन्दमय लोक की प्राप्ति करता है अतः उसकी तथा देवताओं के सामान्य उपासक की उपलब्धियाँ पृथक्-पृथक् होती हैं | परमेश्र्वर असीम हैं, उनका अनुग्रह अनन्त है, उनकी दया भी अनन्त है | अतः परमेश्र्वर की अपने शुद्धभक्तों पर कृपा भी असीम होती है |
Notes By Kunal Gautam
Low-witted devotees worship the demigods. The fruits obtained from the demigods are fleeting. Such devotees go to Devlok and again get caught in the cycle of birth and death. But the devotees who worship the Lord with true devotion, they find His abode and gets free from the cycle of birth and death।
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
अल्पबुद्धि युक्त भक्त देवताओं की पूजा करते हैं। देवताओं से प्राप्त फल क्षणभंगुर होता हैं। ऐसे भक्त देवलोक जाते हैं और पुनः जन्म-मृत्यु के चक्र में फंस जाते हैं। परंतु जो भक्त सच्ची श्रद्धा से भगवान को पूजते हैं वो उनके धाम को पाते हैं जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाते हैं।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »