Chapter: 7 अध्याय : ७
Verse Number: 25 छन्द सँख्या : २५
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

नाहं प्रकाशः सर्वस्य योगमायासमावृतः। मूढोऽयं नाभिजानाति लोको मामजमव्ययम्।।

Transliteration in English

nāhaṁ prakāśhaḥ sarvasya yoga-māyā-samāvṛitaḥ mūḍho ’yaṁ nābhijānāti loko mām ajam avyayam

सरल लिप्यंतरण

नाहं प्रकाशः सर्वस्य योगमायासमावृतः। मूढोऽयं नाभिजानाति लोको मामजमव्ययम्।।

Word Meaning

na—not; aham—I; prakāśhaḥ—manifest; sarvasya—to everyone; yoga-māyā—God’s supreme (divine) energy; samāvṛitaḥ—veiled; mūḍhaḥ—deluded; ayam—these; na—not; abhijānāti—know; lokaḥ—persons; mām—me; ajam—unborn; avyayam—immutable

शब्दार्थ

न– न तो; अहम्– मैं; प्रकाशः– प्रकट; सर्वस्य– सबों के लिए; योग-माया– अन्तरंगा शक्ति से; समावृत– आच्छादित; मूढः– मूर्ख; अयम्– यह; न– नहीं; अभिजानाति– समझ सकता है; लोकः– लोग; माम्– मुझको; अजम्– अजन्मा को; अव्ययम्– अविनाशी को |

Translation

I am never manifest to the foolish and unintelligent. For them I am covered by My internal potency, and therefore they do not know that I am unborn and infallible.

अनुवाद

मैं मूर्खों तथा अल्पज्ञों के लिए कभी भी प्रकट नहीं हूँ | उनके लिए तो मैं अपनी अन्तरंगा शक्ति द्वारा आच्छादित रहता हूँ, अतः वे यह नहीं जान पाते कि मैं अजन्मा तथा अविनाशी हूँ |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

It may be argued that since Kṛṣṇa was visible to everyone when He was present on this earth, how can it be said that He is not manifest to everyone? But actually He was not manifest to everyone. When Kṛṣṇa was present there were only a few people who could understand Him to be the Supreme Personality of Godhead. In the assembly of Kurus, when Śiśupāla spoke against Kṛṣṇa’s being elected president of the assembly, Bhīṣma supported Him and proclaimed Him to be the Supreme God. Similarly, the Pāṇḍavas and a few others knew that He was the Supreme, but not everyone. He was not revealed to the nondevotees and the common man. Therefore in the Bhagavad-gītā Kṛṣṇa says that but for His pure devotees, all men consider Him to be like themselves. He was manifest only to His devotees as the reservoir of all pleasure. But to others, to unintelligent nondevotees, He was covered by His internal potency.

In the prayers of Kuntī in the Śrīmad-Bhāgavatam (1.8.19) it is said that the Lord is covered by the curtain of yoga-māyā and thus ordinary people cannot understand Him. This yoga-māyā curtain is also confirmed in the Īśopaniṣad (Mantra 15), in which the devotee prays:

hiraṇmayena pātreṇa
satyasyāpihitaṁ mukham
tat tvaṁ pūṣann apāvṛṇu
satya-dharmāya dṛṣṭaye

“O my Lord, You are the maintainer of the entire universe, and devotional service to You is the highest religious principle. Therefore, I pray that You will also maintain me. Your transcendental form is covered by the yoga-māyā. The brahma-jyotir is the covering of the internal potency. May You kindly remove this glowing effulgence that impedes my seeing Your sac-cid-ānanda-vigraha, Your eternal form of bliss and knowledge.” The Supreme Personality of Godhead in His transcendental form of bliss and knowledge is covered by the internal potency of the brahma-jyotir, and the less intelligent impersonalists cannot see the Supreme on this account.

Also in the Śrīmad-Bhāgavatam (10.14.7) there is this prayer by Brahmā: “O Supreme Personality of Godhead, O Supersoul, O master of all mystery, who can calculate Your potency and pastimes in this world? You are always expanding Your internal potency, and therefore no one can understand You. Learned scientists and learned scholars can examine the atomic constitution of the material world or even the planets, but still they are unable to calculate Your energy and potency, although You are present before them.” The Supreme Personality of Godhead, Lord Kṛṣṇa, is not only unborn but also avyaya, inexhaustible. His eternal form is bliss and knowledge, and His energies are all inexhaustible.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यह तर्क दिया जा सकता है कि जब कृष्ण इस पृथ्वी पर विद्यमान थे और सबों के लिए दृश्य थे तो अब वे सबों के समक्ष क्यों नहीं प्रकट होते? किन्तु वास्तव में वे हर एक के समक्ष प्रकट नहीं थे | जब कृष्ण विद्यमान थे तो उन्हें भगवान् रूप में समझने वाले व्यक्ति थोड़े ही थे | जब कुरु सभा में शिशुपाल ने कृष्ण के समाध्यक्ष चुने जाने पर विरोध किया तो भीष्म ने कृष्ण का समर्थन किया और उन्हें परमेश्र्वर घोषित किया | इसी प्रकार पाण्डव तथा कुछ अन्य लोग उन्हें परमेश्र्वर के रूप में जानते थे, किन्तु सभी ऐसे नहीं थे | अभक्तों तथा सामान्य व्यक्ति के लिए वे प्रकट नहीं थे | इसीलिए भगवद्गीता में कृष्ण कहते हैं कि उनके विशुद्ध भक्तों के अतिरिक्त अन्य सारे लोग उन्हें अपनी तरह समझते हैं | वे अपने भक्तों के समक्ष आनन्द के आगार के रूप में प्रकट होते थे, किन्तु अन्यों के लिए, अल्पज्ञ अभक्तों के लिए, वे अपनी अन्तरंगा शक्ति से आच्छादित रहते थे |

श्रीमद्भागवत में (१.८.१९) कुन्ती ने अपनी प्रार्थना में कहा है कि भगवान् योगमाया के आवरण से आवृत हैं, अतः सामान्य लोग उन्हें समझ नहीं पाते | ईशोपनिषद् में (मन्त्र १५) भी इस योगमाया आवरण की पुष्टि हुई है, जिससे भक्त प्रार्थना करता है –

हिरण्मयेन पात्रेण सत्यस्यापिहितं मुखम् |
तत्त्वं पूषन्नपावृणु सत्यधर्माय दृष्टये ||

“हे भगवान! आप समग्र ब्रह्माण्ड के पालक हैं और आपकी भक्ति सर्वोच्च धर्म है | अतः मेरी प्रार्थना है कि आप मेरा भी पालन करें | आपका दिव्यरूप योगमाया से आवृत है | ब्रह्मज्योति आपकी अन्तरंगा शक्ति का आवरण है | कृपया इस तेज को हटा ले क्योंकि यह आपके सच्चिदानन्द विग्रह के दर्शन में बाधक है |” भगवान् अपने दिव्य सच्चिदानन्द रूप में ब्रह्मज्योति की अन्तरंगाशक्ति से आवृत हैं, जिसके फलस्वरूप अल्पज्ञानी निर्विशेषवादी परमेश्र्वर को नहीं देख पाते |

श्रीमद्भागवत में भी (१०.१४.७) ब्रह्मा द्वारा की गई यह स्तुति है – “हे भगवान्, हे परमात्मा, हे समस्त रहस्यों के स्वामी! संसार में ऐसा कौन है जो आपकी शक्ति तथा लीलाओं का अनुमान लगा सके? आप सदैव अपनी अन्तरंगाशक्ति का विस्तार करते रहते हैं, अतः कोई भी आपको नहीं समझ सकता | विज्ञानी तथा विद्वान भले ही भौतिक जगत् की परमाणु संरचना का या कि विभिन्न ग्रहों का अन्वेषण कर लें, किन्तु अपने समक्ष आपके विद्यमान होते हुए भी वे आपकी शक्ति की गणना करने में असमर्थ हैं |” भगवान् कृष्ण न केवल अजन्मा हैं, अपितु अव्यय भी हैं | वे सच्चिदानन्द रूप हैं और उनकी शक्तियाँ अव्यय हैं |

Notes By Kunal Gautam

Due to his ignorance, a foolish person is unable to see Lord and he is unable to know that the lord is imperishable and unborn .

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

अपनी अज्ञानता के कारण, एक मूर्ख व्यक्ति भगवान को देखने में असमर्थ होता है और वह यह जानने में असमर्थ होता है कि भगवान अविनाशी और अजन्मे है।