Chapter: 7 अध्याय : ७
Verse Number: 28 छन्द सँख्या : २८
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

येषां त्वन्तगतं पापं जनानां पुण्यकर्मणाम्। ते द्वन्द्वमोहनिर्मुक्ता भजन्ते मां दृढव्रताः।।

Transliteration in English

yeṣhāṁ tvanta-gataṁ pāpaṁ janānāṁ puṇya-karmaṇām te dvandva-moha-nirmuktā bhajante māṁ dṛiḍha-vratāḥ

सरल लिप्यंतरण

येषां त्वन्त-गतं पापं जनानां पुण्य-कर्मणाम् ते द्वन्द्व-मोह-निर्-मुक्ता भजन्ते मां दृढ-व्रताः

Word Meaning

yeṣhām—whose; tu—but; anta-gatam—completely destroyed; pāpam—sins; janānām—of persons; puṇya—pious; karmaṇām—activities; te—they; dvandva—of dualities; moha—illusion; nirmuktāḥ—free from; bhajante—worship;mām; dṛiḍha-vratāḥ—with determination

शब्दार्थ

येषाम्– जिन; तु– लेकिन; अन्त-गतम्– पूर्णतया विनष्ट; पापम्– पाप; जनानाम्– मनुष्यों का; पुण्य– पवित्र; कर्मणाम्– जिनके पूर्व कर्म; ते– वे; द्वन्द्व– द्वैत के; मोह– मोह से; निर्मुक्ताः– मुक्त; भजन्ते– भक्ति में तत्पर होते हैं; माम्– मुझको; दृढ-व्रताः– संकल्पपूर्वक |

Translation

Persons who have acted piously in previous lives and in this life and whose sinful actions are completely eradicated are freed from the dualities of delusion, and they engage themselves in My service with determination.

अनुवाद

जिन मनुष्यों ने पूर्वजन्मों में तथा इस जन्म में पुण्यकर्म किये हैं और जिनके पापकर्मों का पूर्णतया उच्छेदन हो चुका होता है, वे मोह के द्वन्द्वों से मुक्त हो जाते हैं और वे संकल्पपूर्वक मेरी सेवा में तत्पर होते हैं |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Those eligible for elevation to the transcendental position are mentioned in this verse. For those who are sinful, atheistic, foolish and deceitful, it is very difficult to transcend the duality of desire and hate. Only those who have passed their lives in practicing the regulative principles of religion, who have acted piously, and who have conquered sinful reactions can accept devotional service and gradually rise to the pure knowledge of the Supreme Personality of Godhead. Then, gradually, they can meditate in trance on the Supreme Personality of Godhead. That is the process of being situated on the spiritual platform. This elevation is possible in Kṛṣṇa consciousness in the association of pure devotees, for in the association of great devotees one can be delivered from delusion.

It is stated in the Śrīmad-Bhāgavatam (5.5.2) that if one actually wants to be liberated he must render service to the devotees (mahat-sevāṁ dvāram āhur vimukteḥ); but one who associates with materialistic people is on the path leading to the darkest region of existence (tamo-dvāraṁ yoṣitāṁ saṅgi-saṅgam). All the devotees of the Lord traverse this earth just to recover the conditioned souls from their delusion. The impersonalists do not know that forgetting their constitutional position as subordinate to the Supreme Lord is the greatest violation of God’s law. Unless one is reinstated in his own constitutional position, it is not possible to understand the Supreme Personality or to be fully engaged in His transcendental loving service with determination.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

इस अध्याय में उन लोगों का उल्लेख है जो दिव्य पद को प्राप्त करने के अधिकारी हैं | जो पापी, नास्तिक, मूर्ख तथा कपटी हैं उनके लिए इच्छा तथा घृणा के द्वन्द्व को पार कर पाना कठिन है | केवल ऐसे पुरुष भक्ति स्वीकार करके क्रमशः भगवान् के शुद्धज्ञान को प्राप्त करते हैं, जिन्होंने धर्म के विधि-विधानों का अभ्यास करने, पुण्यकर्म करने तथा पापकर्मों के जीतने में अपना जीवन लगाया है | फिर वे क्रमशः भगवान् का ध्यान समाधि में करते हैं | आध्यात्मिक पद पर आसीन होने की यही विधि है | शुद्धभक्तों की संगति में कृष्णभावनामृत के अन्तर्गत ही ऐसी पद प्राप्ति सम्भव है, क्योंकि महान भक्तों की संगति से ही मनुष्य मोह से उबर सकता है |

श्रीमद्भागवत में (५.५.२) कहा गया है कि यदि कोई सचमुच मुक्ति चाहता है तो उसे भक्तों की सेवा करनी चाहिए (महत्सेवां द्वारमाहुर्विमुक्तेः), किन्तु जो भौतिकतावादी पुरुषों की संगति करता है वह संसार के गहन अंधकार की ओर अग्रसर होता रहता है (तमोद्वारं योषितां सङगिसङम्) | भगवान् के सारे भक्त विश्र्व भर का भ्रमण इसीलिए करते हैं जिससे वे बद्धजीवों को उनके मोह से उबार सकें | मायावादी यह नहीं जान पाते कि परमेश्र्वर के अधीन अपनी स्वाभाविक स्थिति को भूलना ही ईश्र्वरीय नियम की सबसे बड़ी अवहेलना है | जब तक वह अपनी स्वाभाविक स्थिति को पुनः प्राप्त नहीं कर लेता, तब तक परमेश्र्वर को समझ पाना या संकल्प के साथ उनकी दिव्य प्रेमाभक्ति में पूर्णतया प्रवृत्त हो पाना कठिन है |

Notes By Kunal Gautam

Those who do good deeds, who do not indulge in sinful activities, are freed from the dual illusion of desire and hatred. They remain steadfast in the worship of God.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

अच्छे कर्म करने वाले,जो पापकर्मों में लिप्त नहीं हैं, इच्छा और घृणा के द्वैत भ्रम से मुक्त हो जाते हैं। वे भगवान के उपासना के प्रति दृढ़रत रहते हैं।