Chapter: 7 अध्याय : ७
Verse Number: 9 छन्द सँख्या : ९
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

पुण्यो गन्धः पृथिव्यां च तेजश्चास्मि विभावसौ। जीवनं सर्वभूतेषु तपश्चास्मि तपस्विषु।।

Transliteration in English

puṇyo gandhaḥ pṛithivyāṁ cha tejaśh chāsmi vibhāvasau jīvanaṁ sarva-bhūteṣhu tapaśh chāsmi tapasviṣhu

सरल लिप्यंतरण

पुण्यो गन्धः पृथिव्यां च तेजश्-च-अस्मि विभावसौ जीवनं सर्व-भूतेषु तपश्-चा-अस्मि तपस्-विषु

Word Meaning

puṇyaḥ—pure; gandhaḥ—fragrance; pṛithivyām—of the earth; cha—and; tejaḥ—brilliance; cha—and; asmi—I am; vibhāvasau—in the fire; jīvanam—the life-force; sarva—in all; bhūteṣhu—beings; tapaḥ—penance; cha—and; asmi—I am; tapasviṣhu—of the ascetics

शब्दार्थ

पुण्यः– मूल, आद्य; गन्धः– सुगंध; पृथिव्याम्– पृथ्वी में; च– भी; तेजः– प्रकाश; च– भी; अस्मि– हूँ; विभावसौ– अग्नि में; जीवनम्– प्राण; सर्व– समस्त; भूतेषु– जीवों में; तपः– तपस्या; च– भी; अस्मि– हूँ; तपस्विषु– तपस्वियों में |

Translation

I am the original fragrance of the earth, and I am the heat in fire. I am the life of all that lives, and I am the penances of all ascetics.

अनुवाद

मैं पृथ्वी की आद्य सुगंध और अग्नि की ऊष्मा हूँ | मैं समस्त जीवों का जीवन तथा तपस्वियों का तप हूँ|

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Puṇya means that which is not decomposed; puṇya is original. Everything in the material world has a certain flavor or fragrance, as the flavor and fragrance in a flower, or in the earth, in water, in fire, in air, etc. The uncontaminated flavor, the original flavor, which permeates everything, is Kṛṣṇa. Similarly, everything has a particular original taste, and this taste can be changed by the mixture of chemicals. So everything original has some smell, some fragrance and some taste. Vibhāvasu means fire. Without fire we cannot run factories, we cannot cook, etc., and that fire is Kṛṣṇa. The heat in the fire is Kṛṣṇa. According to Vedic medicine, indigestion is due to a low temperature in the belly. So even for digestion fire is needed. In Kṛṣṇa consciousness we become aware that earth, water, fire, air and every active principle, all chemicals and all material elements are due to Kṛṣṇa. The duration of man’s life is also due to Kṛṣṇa. Therefore by the grace of Kṛṣṇa, man can prolong his life or diminish it. So Kṛṣṇa consciousness is active in every sphere.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

पुण्य का अर्थ है – जिसमें विकार न हो, अतः आद्य | इस जगत में प्रत्येक वस्तु में कोई न कोई सुगंध होती है, यथा फूल की सुगंध या जल, पृथ्वी, अग्नि, वायु आदि की सुगंध | समस्त वस्तुओं में व्याप्त अदूषित भौतिक गन्ध, जो आद्य सुगंध है, वह कृष्ण हैं | इसी प्रकार प्रत्येक वस्तु का एक विशिष्ट स्वाद (रस) होता है और इस स्वाद को रसायनों के मिश्रण द्वारा बदला जा सकता है | अतः प्रत्येक मूल वस्तु में कोई न कोई गन्ध तथा स्वाद होता है | विभावसु का अर्थ अग्नि है | अग्नि के बिना न तो फैक्टरी चल सकती है, न भोजन पक सकता है | यह अग्नि कृष्ण है | अग्नि का तेज (ऊष्मा) भी कृष्ण ही है | वैदिक चिकित्सा के अनुसार कुपच का कारण पेट में अग्नि की मंदता है | अतः पाचन तक के लिए अग्नि आवश्यक है | कृष्णभावनामृत में हम इस बात से अवगत होते हैं कि पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु तथा प्रत्येक सक्रीय तत्त्व, सारे रसायन तथा सारे भौतिक तत्त्व कृष्ण के कारण हैं | मनुष्य की आयु भी कृष्ण के कारण है | अतः कृष्ण कृपा से ही मनुष्य अपने को दीर्घालु या अल्पजीवी बना सकता है | अतः कृष्णभावनामृत प्रत्येक क्षेत्र में सक्रीय रहता है |

Notes By Kunal Gautam

The lord is everything in this material nature.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

इस भौतिक प्रकृति में भगवान ही सब कुछ हैं।