| Chapter: 8 | अध्याय : ८ |
| Verse Number: 15 | छन्द सँख्या : १५ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
मामुपेत्य पुनर्जन्म दुःखालयमशाश्वतम्। नाप्नुवन्ति महात्मानः संसिद्धिं परमां गताः।।
Transliteration in English
mām upetya punar janma duḥkhālayam aśhāśhvatam nāpnuvanti mahātmānaḥ sansiddhiṁ paramāṁ gatāḥ
सरल लिप्यंतरण
माम-उपेत्य पुनर्-जन्म दुःख-आलयम-शाश्वतम् नाप्-नुवन्ति महात्मानः संसिद्धिं परमां गताः
Word Meaning
mām—me; upetya—having attained; punaḥ—again; janma—birth; duḥkha-ālayam—place full of miseries; aśhāśhvatam—temporary; na—never; āpnuvanti—attain; mahā-ātmānaḥ—the great souls; sansiddhim—perfection; paramām—highest; gatāḥ—having achievedशब्दार्थ
माम्– मुझको; उपेत्य– प्राप्त करके; पुनः– फिर; जन्म– जन्म; दुःख-आलयम्– दुखों के स्थान को; अशाश्र्वतम्– क्षणिक; न– कभी नहीं; आप्नुवन्ति– प्राप्त करते हैं; महा-आत्मानः – महान पुरुष; संसिद्धिम्– सिद्धि को; परमाम्– परम; गताः– प्राप्त हुए |Translation
After attaining Me, the great souls, who are yogīs in devotion, never return to this temporary world, which is full of miseries, because they have attained the highest perfection.
अनुवाद
मुझे प्राप्त करके महापुरुष, जो भक्तियोगी हैं, कभी भी दुखों से पूर्ण इस अनित्य जगत् में नहीं लौटते, क्योंकि उन्हें परम सिद्धि प्राप्त हो चुकी होती है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Since this temporary material world is full of the miseries of birth, old age, disease and death, naturally he who achieves the highest perfection and attains the supreme planet, Kṛṣṇaloka, Goloka Vṛndāvana, does not wish to return. The supreme planet is described in Vedic literature as avyakta and akṣara and paramā gati; in other words, that planet is beyond our material vision, and it is inexplicable, but it is the highest goal, the destination for the mahātmās (great souls). The mahātmās receive transcendental messages from the realized devotees and thus gradually develop devotional service in Kṛṣṇa consciousness and become so absorbed in transcendental service that they no longer desire elevation to any of the material planets, nor do they even want to be transferred to any spiritual planet. They only want Kṛṣṇa and Kṛṣṇa’s association, and nothing else. That is the highest perfection of life. This verse specifically mentions the personalist devotees of the Supreme Lord, Kṛṣṇa. These devotees in Kṛṣṇa consciousness achieve the highest perfection of life. In other words, they are the supreme souls.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
चूँकि यह नश्र्वर जगत् जन्म, जरा तथा मृत्यु के क्लेशों से पूर्ण है, अतः जो परम सिद्धि प्राप्त करता है और परमलोक कृष्णलोक या गोलोक वृन्दावन को प्राप्त होता है, वह वहाँ से कभी वापस नहीं आना चाहता | इस परमलोक को वेदों में अव्यक्त, अक्षर तथा परमा गति कहा गया है | दूसरे शब्दों में, यह लोक हमारी भौतिक दृष्टि से परे है और अवर्णनीय है, किन्तु यह चरमलक्ष्य है, जो महात्माओं का गन्तव्य है | महात्मा अनुभवसिद्ध भक्तों से दिव्य सन्देश प्राप्त करते हैं और इस प्रकार वे धीरे-धीरे कृष्णभावनामृत में भक्ति विकसित करते हैं और दिव्यसेवा में इतने लीन हो जाते हैं कि वे न तो किसी भौतिक लोक में जाना चाहते हैं, यहाँ तक कि न ही वे किसी आध्यात्मिक लोक में जाना चाहते हैं | वे केवल कृष्ण तथा कृष्ण का सामीप्य चाहते हैं, अन्य कुछ नहीं | यही जीवन की सबसे बड़ी सिद्धि है | इस श्लोक में भगवान् कृष्ण के सगुणवादी भक्तों का विशेष रूप से उल्लेख हुआ है | ये भक्त कृष्णभावनामृत में जीवन की परमसिद्धि प्राप्त करते हैं | दूसरे शब्दों में, वे सर्वोच्च आत्माएँ हैं |
Notes By Kunal Gautam
Here lord Kṛṣṇa is reaffirming that one who attains him gets free from the cycle of death and birth.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
यहाँ भगवान कृष्ण फिर से पुष्टि कर रहे हैं कि जो उनको प्राप्त कर लेता है वह मृत्यु और जन्म के चक्र से मुक्त हो जाता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »