Chapter: 8 अध्याय : ८
Verse Number: 2 छन्द सँख्या : २
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

अधियज्ञः कथं कोऽत्र देहेऽस्मिन्मधुसूदन। प्रयाणकाले च कथं ज्ञेयोऽसि नियतात्मभिः।।

Transliteration in English

adhiyajñaḥ kathaṁ ko ’tra dehe ’smin madhusūdana prayāṇa-kāle cha kathaṁ jñeyo ’si niyatātmabhiḥ

सरल लिप्यंतरण

अधियज्ञः कथं को-अत्र देहे-अस्मिन्-मधुसूदन प्रयाण-काले च कथं ज्ञेयो-असि नियत-आत्मभिः

Word Meaning

adhiyajñaḥ—the Lord all sacrificial performances; katham—how; kaḥ—who; atra—here; dehe—in body; asmin—this; madhusūdana—Shree Krishna, the killer of the demon named Madhu; prayāṇa-kāle—at the time of death; cha—and; katham—how; jñeyaḥ—to be known; asi—are (you); niyata-ātmabhiḥ—by those of steadfast mind

शब्दार्थ

अधियज्ञः– यज्ञ का स्वामी; कथम्– किस तरह; कः– कौन; अत्र– यहाँ; देहे– शरीर में; अस्मिन्– इस; मधुसूदन– हे मधुसूदन; प्रयाण-काले– मृत्यु के समय; च– तथा; कथम्– कैसे; ज्ञेयः असि– जाने जा सकते हो; नियत-आत्मभिः– आत्मसंयमी के द्वारा |

Translation

Who is the Lord of sacrifice, and how does He live in the body, O Madhusūdana? And how can those engaged in devotional service know You at the time of death?

अनुवाद

हे मधुसूदन! यज्ञ का स्वामी कौन है और वह शरीर में कैसे रहता है? और मृत्यु के समय भक्ति में लगे रहने वाले आपको कैसे जान पाते हैं?

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

“Lord of sacrifice” may refer to either Indra or Viṣṇu. Viṣṇu is the chief of the primal demigods, including Brahmā and Śiva, and Indra is the chief of the administrative demigods. Both Indra and Viṣṇu are worshiped by yajña performances. But here Arjuna asks who is actually the Lord of yajña (sacrifice) and how the Lord is residing within the body of the living entity.

Arjuna addresses the Lord as Madhusūdana because Kṛṣṇa once killed a demon named Madhu. Actually these questions, which are of the nature of doubts, should not have arisen in the mind of Arjuna, because Arjuna is a Kṛṣṇa conscious devotee. Therefore these doubts are like demons. Since Kṛṣṇa is so expert in killing demons, Arjuna here addresses Him as Madhusūdana so that Kṛṣṇa might kill the demonic doubts that arise in Arjuna’s mind.

Now the word prayāṇa-kāle in this verse is very significant because whatever we do in life will be tested at the time of death. Arjuna is very anxious to know of those who are constantly engaged in Kṛṣṇa consciousness. What should be their position at that final moment? At the time of death all the bodily functions are disrupted, and the mind is not in a proper condition. Thus disturbed by the bodily situation, one may not be able to remember the Supreme Lord. Mahārāja Kulaśekhara, a great devotee, prays, “My dear Lord, just now I am quite healthy, and it is better that I die immediately so that the swan of my mind can seek entrance at the stem of Your lotus feet.” The metaphor is used because the swan, a bird of the water, takes pleasure in digging into the lotus flowers; its sporting proclivity is to enter the lotus flower. Mahārāja Kulaśekhara says to the Lord, “Now my mind is undisturbed, and I am quite healthy. If I die immediately, thinking of Your lotus feet, then I am sure that my performance of Your devotional service will become perfect. But if I have to wait for my natural death, then I do not know what will happen, because at that time the bodily functions will be disrupted, my throat will be choked up, and I do not know whether I shall be able to chant Your name. Better let me die immediately.” Arjuna questions how a person can fix his mind on Kṛṣṇa’s lotus feet at such a time.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

अधियज्ञ का तात्पर्य इन्द्र या विष्णु हो सकता है | विष्णु समस्त देवताओं में, जिनमें ब्रह्मा तथा शिव सम्मिलित हैं, प्रधान देवता हैं और इन्द्र प्रशासक देवताओं में प्रधान हैं | इन्द्र तथा विष्णु दोनों की पूजा यज्ञ द्वारा की जाती है | किन्तु अर्जुन प्रश्न करता है कि वस्तुतः यज्ञ का स्वामी कौन है और भगवान् किस तरह जीव के शरीर के भीतर निवास करते हैं?

अर्जुन ने भगवान् को मधुसूदन कहकर सम्बोधित किया क्योंकि कृष्ण ने एक बार मधु नामक असुर का वध किया था | वस्तुतः ये सारे प्रश्न, जो शंका के रूप में हैं, अर्जुन के मन में नहीं उठने चाहिए थे, क्योंकि अर्जुन एक कृष्णभावनाभावित भक्त था | अतः ये सारी शंकाएँ असुरों के सदृश हैं | चूँकि कृष्ण असुरों के मारने में सिद्धहस्त थे, अतः अर्जुन उन्हें मधुसूदन कहकर सम्बोधित करता है, जिससे कृष्ण उस के मन में उठने वाली समस्त आसुरी शंकाओं को नष्ट कर दें |

इस श्लोक का प्रयाणकाले शब्द भी अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि अपने जीवन में हम जो भी करते हैं, उसकी परीक्षा मृत्यु के समय होनी है | अर्जुन उन लोगों के विषय में जो निरन्तर कृष्णभावनामृत में लगे रहते हैं यह जानने के लिए अत्यन्त इच्छुक है कि अन्त समय उनकी दशा क्या होगी? मृत्यु के समय शरीर के सारे कार्य रुक जाते हैं और मन सही दशा में नहीं रहता | इस प्रकार शारीरिक स्थिति बिगड़ जाने से हो सकता है कि मनुष्य परमेश्र्वर का स्मरण न कर सके | परम भक्त महाराज कुलशेखर प्रार्थना करते हैं, “हे भगवान्! इस समय मैं पूर्ण स्वस्थ हूँ | अच्छा हो कि मेरी मृत्यु इसी समय हो जाय जिससे मेरा मन रूपी हंस आपके चरणकमलोंरूपी नाल के भीतर प्रविष्ट हो सके |” यह रूपक इसलिए प्रयुक्त किया गया है क्योंकि हंस, जो एक जल पक्षी है, वह कमल के पुष्पों को कुतरने में आनन्द का अनुभव करता है, इस तरज वह कमलपुष्प के भीतर प्रवेश करना चाहता है | महाराज कुलशेखर भगवान् से कहते हैं, “इस समय मेरा मन स्वस्थ है और मैं भी पूरी तरह स्वस्थ हूँ | यदि मैं आपके चरणकमलों का चिन्तन करते हुए तुरन्त मर जाऊँ तो मुझे विश्र्वास है कि आपके प्रति मेरी भक्ति पूर्ण हो जायेगी, किन्तु यदि मुझे अपनी सहज मृत्यु की प्रतीक्षा करनी पड़ी तो मैं नहीं जानता कि क्या होगा क्योंकि उस समय मेरा शरीर कार्य करना बन्द कर देगा, मेरा गला रूँध जायेगा और मुझे पता नहीं कि मैं आपके नाम का जप कर पाउँगा या नहीं | अच्छा यही होगा कि मुझे तुरन्त मर जाने दें |” अर्जुन प्रश्न करता है कि ऐसे समय मनुष्य किस तरह कृष्ण के चरणकमलों में अपने मन को स्थिर कर सकता है?

Notes By Kunal Gautam

Arjuna is asking questions based on previous explanations.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

अर्जुन पिछले स्पष्टीकरणों के आधार पर प्रश्न पूछ रहे है।