Chapter: 8 अध्याय : ८
Verse Number: 23 छन्द सँख्या : २३
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

यत्र काले त्वनावृत्तिमावृत्तिं चैव योगिनः। प्रयाता यान्ति तं कालं वक्ष्यामि भरतर्षभ।।

Transliteration in English

yatra kāle tvanāvṛittim āvṛittiṁ chaiva yoginaḥ prayātā yānti taṁ kālaṁ vakṣhyāmi bharatarṣhabha

सरल लिप्यंतरण

यत्र काले त्वन-आवृत्-तिमा-वृत्तिं चैव योगिनः प्रयाता यान्ति तं कालं वक्ष्यामि भरतर्-षभ

Word Meaning

yatra—where; kāle—time; tu—certainly; anāvṛittim—no return; āvṛittim—return; cha—and; eva—certainly; yoginaḥ—a yogi; prayātāḥ—having departed; yānti—attain; tam—that; kālam—time; vakṣhyāmi—I shall describe; bharata-ṛiṣhabha—Arjun, the best of the Bharatas;

शब्दार्थ

यत्र– जिस; काले– समय में; तु– तथा; अनावृत्तिम्– वापस न आना; आवृत्तिम्– वापसी; च– भी; एव– निश्चय ही; योगिनः– विभिन्न प्रकार के योगी; प्रयाताः– प्रयाण करने वाले; यान्ति– प्राप्त करते हैं; तम्– उस; कालम्– काल को; वक्ष्यामि– कहूँगा; भरत-ऋषभ– हे भारतों में श्रेष्ठ!

Translation

O best of the Bhāratas, I shall now explain to you the different times at which, passing away from this world, the yogī does or does not come back.

अनुवाद

हे भरतश्रेष्ठ! अब मैं उन विभिन्न कालों को बताऊँगा, जिनमें इस संसार से प्रयाण करने के बाद योगी पुनः आता है अथवा नहीं आता |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The unalloyed devotees of the Supreme Lord, who are totally surrendered souls, do not care when they leave their bodies or by what method. They leave everything in Kṛṣṇa’s hands and so easily and happily return to Godhead. But those who are not unalloyed devotees and who depend instead on such methods of spiritual realization as karma-yoga, jñāna-yoga and haṭha-yoga must leave the body at a suitable time in order to be sure of whether or not they will return to the world of birth and death.

If the yogī is perfect he can select the time and situation for leaving this material world. But if he is not so expert his success depends on his accidentally passing away at a certain suitable time. The suitable times at which one passes away and does not come back are explained by the Lord in the next verse. According to Ācārya Baladeva Vidyābhūṣaṇa, the Sanskrit word kāla used herein refers to the presiding deity of time.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

परमेश्र्वर के अनन्य, पूर्ण शरणागत भक्तों को इसकी चिन्ता नहीं रहती कि वे कब और किस तरह शरीर को त्यागेंगे | वे सब कुछ कृष्ण पर छोड़ देते हैं और इस तरह सरलतापूर्वक, प्रसन्नता सहित भगवद्धाम जाते हैं | किन्तु जो अनन्य भक्त नहीं हैं और कर्मयोग, ज्ञानयोग तथा हठयोग जैसी आत्म-साक्षात्कार की विधियों पर आश्रित रहते हैं, उन्हें उपयुक्त समय में शरीर त्यागना होता है, जिससे वे आश्र्वस्त हो सकें कि इस जन्म-मृत्यु वाले संसार में उनको लौटना होगा या नहीं |

यदि योगी सिद्ध होता है तो वह इस जगत् से शरीर छोड़ने का समय तथा स्थान चुन सकता है | किन्तु यदि वह इतना पटु नहीं होता तो उसकी सफलता उसके अचानक शरीर त्याग के संयोग पर निर्भर करती है | भगवान् ने अगले श्लोक में ऐसे उचित अवसरों का वर्णन किया है कि कब मरने से कोई वापस नहीं आता | आचार्य बलदेव विद्याभूषण के अनुसार यहाँ पर संस्कृत के काल शब्द का प्रयोग काल के अधिष्ठाता देव के लिए हुआ है |

Notes By Kunal Gautam

In upcoming verse the Lord will tell about the time by departing at which the yogis attain the State of Non-return, and also about the time by departing at which they attain the State of Return.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

आने वाले श्लोक में भगवान उस समय के बारे में बताएंगे जिस पर प्रस्थान करके योगी गैर-वापसी की स्थिति को प्राप्त करते हैं, और उस समय के बारे में भी बताएंगे जब वे प्रस्थान की स्थिति को प्राप्त करते हैं।