| Chapter: 8 | अध्याय : ८ |
| Verse Number: 7 | छन्द सँख्या : ७ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च। मय्यर्पितमनोबुद्धिर्मामेवैष्यस्यसंशयम्।।
Transliteration in English
tasmāt sarveṣhu kāleṣhu mām anusmara yudhya cha mayyarpita-mano-buddhir mām evaiṣhyasyasanśhayam
सरल लिप्यंतरण
तस्मात्-सर्वेषु कालेषु माम-अनुस्मर युध्य च मय्यर्-पित-मनो-बुद्धिर्-माम-एव-एष्यस्य-संशयम्
Word Meaning
tasmāt—therefore; sarveṣhu—in all; kāleṣhu—times; mām—me; anusmara—remember; yudhya—fight; cha—and; mayi—to me; arpita—surrender; manaḥ—mind; buddhiḥ—intellect; mām—to me; eva—surely; eṣhyasi—you shall attain; asanśhayaḥ—without a doubtशब्दार्थ
तस्मात्– अतएव; सर्वेषु– समस्त; कालेषु– कालों में; माम्– मुझको; अनुस्मर– स्मरण करते रहो; युध्य– युद्ध करो; च– भी; मयि– मुझमें; अर्पित– शरणागत होकर; मनः– मन; बुद्धिः– बुद्धि; माम्– मुझको; एव– निश्चय ही; एष्यसि– प्राप्त करोगे; असंशयः– निस्सन्देह ही |Translation
Therefore, Arjuna, you should always think of Me in the form of Kṛṣṇa and at the same time carry out your prescribed duty of fighting. With your activities dedicated to Me and your mind and intelligence fixed on Me, you will attain Me without doubt.
अनुवाद
अतएव, हे अर्जुन! तुम्हें सदैव कृष्ण रूप में मेरा चिन्तन करना चाहिए और साथ ही युद्ध करने के कर्तव्य को भी पूरा करना चाहिए | अपने कर्मों को मुझे समर्पित करके तथा अपने मन एवं बुद्धि को मुझमें स्थिर करके तुम निश्चित रूप से मुझे प्राप्त कर सकोगे |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
This instruction to Arjuna is very important for all men engaged in material activities. The Lord does not say that one should give up his prescribed duties or engagements. One can continue them and at the same time think of Kṛṣṇa by chanting Hare Kṛṣṇa. This will free one from material contamination and engage the mind and intelligence in Kṛṣṇa. By chanting Kṛṣṇa’s names, one will be transferred to the supreme planet, Kṛṣṇaloka, without a doubt.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
अर्जुन को दिया गया यह उपदेश भौतिक कार्यों में व्यस्त रहने वाले समस्त व्यक्तियों के लिए बड़ा महत्त्वपूर्ण है | भगवान् यह नहीं कहते कि कोई अपने कर्तव्यों को त्याग दे | मनुष्य उन्हें करते हुए साथ-साथ हरे कृष्ण का जप करके कृष्ण का चिन्तन कर सकता है | इससे मनुष्य भौतिक कल्मष से मुक्त हो जायेगा और अपने मन तथा बुद्धि को कृष्ण में प्रवृत्त करेगा | कृष्ण का नाम-जप करने से मनुष्य परमधाम कृष्णलोक को प्राप्त होगा, इसमें कोई सन्देह नहीं है |
Notes By Kunal Gautam
Hence one should always remember the lord, even while performing the prescribed duty. Once a person dedicate all his duty in the lotus feet of the lord, he without any doubt attains to the Lord.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
इसलिए निर्धारित कर्तव्य का पालन करते हुए भी हमेशा भगवान का स्मरण करना चाहिए। एक बार जब कोई व्यक्ति अपने सभी कर्तव्यों को भगवान के चरण कमलों में समर्पित कर देता है, तो वह बिना किसी संदेह के भगवान को प्राप्त होता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »