Chapter: 4 अध्याय : ४
Verse Number: 30 छन्द सँख्या : ३०
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

सर्वेऽप्येते यज्ञविदो यज्ञक्षपितकल्मषाः | यज्ञशिष्टामृतभुजो यान्ति ब्रह्म सनातनम् ||

Transliteration in English

sarve ’py ete yajña-vido yajña-kṣapita-kalmaṣāḥ yajña-śiṣṭāmṛta-bhujo yānti brahma sanātanam

सरल लिप्यंतरण

सर्वे-प्येते यज्ञ-विदो यज्ञ-क्षपित-कल्मषाः यज्ञ-शिष्टामृत-भुजो यान्ति ब्रह्म सनातनम्

Word Meaning

sarve — all; api — although apparently different; ete — these; yajña-vidaḥ — conversant with the purpose of performing sacrifices; yajña-kṣapita — being cleansed as the result of such performances; kalmaṣāḥ — of sinful reactions; yajña-śiṣṭa — of the result of such performances of yajña; amṛta-bhujaḥ — those who have tasted such nectar; yānti — do approach; brahma — the supreme; sanātanam — eternal atmosphere.

शब्दार्थ

सर्वे– सभी; अपि– ऊपर से भिन्न होकर भी; एते– ये; यज्ञ-विदः– यज्ञ करने के प्रयोजन से परिचित; यज्ञ-क्षपित– यज्ञ करने के कारण शुद्ध हुआ; कल्मषाः– पापकर्मों से; यज्ञ-शिष्ट– ऐसे यज्ञ करने के फल का; अमृत-भुजः– ऐसा अमृत चखने वाले; यान्ति– जाते हैं; ब्रह्म– परम ब्रह्म; सनातनम्– नित्य आकाश को |

Translation

All these performers who know the meaning of sacrifice become cleansed of sinful reactions, and, having tasted the nectar of the results of sacrifices, they advance toward the supreme eternal atmosphere.

अनुवाद

ये सभी यज्ञ करने वाले यज्ञों का अर्थ जानने के कारण पापकर्मों से मुक्त हो जाते हैं और यज्ञों के फल रूपी अमृत को चखकर परम दिव्य आकाश की ओर बढ़ते जाते हैं |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

From the foregoing explanation of different types of sacrifice (namely sacrifice of one’s possessions, study of the Vedas or philosophical doctrines, and performance of the yoga system), it is found that the common aim of all is to control the senses. Sense gratification is the root cause of material existence; therefore, unless and until one is situated on a platform apart from sense gratification, there is no chance of being elevated to the eternal platform of full knowledge, full bliss and full life. This platform is in the eternal atmosphere, or Brahman atmosphere. All the above-mentioned sacrifices help one to become cleansed of the sinful reactions of material existence. By this advancement in life, not only does one become happy and opulent in this life, but also, at the end, he enters into the eternal kingdom of God, either merging into the impersonal Brahman or associating with the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

विभिन्न प्रकार के यज्ञों (यथा द्रव्ययज्ञ, स्वाध्याय यज्ञ तथा योगयज्ञ) की उपर्युक्त व्याख्या से यह देखा जाता है कि इन सबका एक ही उद्देश्य है और वह हैं इन्द्रियों का निग्रह | इन्द्रियतृप्ति ही भौतिक अस्तित्व का मूल कारण है, अतः जब तक इन्द्रियतृप्ति से भिन्न धरातल पर स्थित न हुआ जाय तब तक सच्चिदानन्द के नित्य धरातल तक उठ पाना सम्भव नहीं है | यह धरातल नित्य आकाश या ब्रह्म आकाश में है | उपर्युक्त सारे यज्ञों से संसार के पापकर्मों से विमल हुआ जा सकता है | जीवन में इस प्रगति से मनुष्य न केवल सुखी और ऐश्र्वर्यवान बनता है, अपितु अन्त में वह निराकार ब्रह्म के साथ तादात्म्य के द्वारा याश्रीभगवान् कृष्ण की संगति प्राप्त करके भगवान् के शाश्र्वत धाम को प्राप्त करता है |

Notes By Kunal Gautam

Some people consume whatever left after offering in sacrifice as god’s blessed food and reach toward enlightenment. Some get enlighten by knowing meaning of sacrifice only.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

कुछ लोग यज्ञ में चढ़ाने के बाद जो कुछ बचा है उसका सेवन भगवान के प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं और ज्ञान की ओर पहुंचते हैं। कुछ तो यज्ञ का अर्थ जानकर ही ज्ञान प्राप्त कर लेते हैं।