| Chapter: 1 | अध्याय : १ |
| Verse Number: 3 | छन्द सँख्या : ३ |
| Speaker: Sañjaya | वक्ता: सञ्जय |
पश्यैतां पाण्डुपुत्राणामाचार्य महतीं चमूम्। व्यूढां द्रुपदपुत्रेण तव शिष्येण धीमता।।
Transliteration in English
paśhyaitāṁ pāṇḍu-putrāṇām āchārya mahatīṁ chamūm vyūḍhāṁ drupada-putreṇa tava śhiṣhyeṇa dhīmatā
सरल लिप्यंतरण
पश्ये ताम पांडु पुत्राणाम आचार्या महतीम च मूम व्यूढाम द्रुपद पुत्रेण तव शिष्येण धीमता
Word Meaning
paśhya—behold; etām—this; pāṇḍu-putrāṇām—of the sons of Pandu; āchārya—respected teacher; mahatīm—mighty; chamūm—army; vyūḍhām—arrayed in a military formation; drupada-putreṇa—son of Drupad, Dhrishtadyumna; tava—by your; śhiṣhyeṇa—disciple; dhī-matā—intelligentशब्दार्थ
पश्य - देखिये; एतम् - इस; पाण्डु-पुत्राणाम् - पाण्डु के पुत्रों की; आचार्य -हे आचार्य (गुरु); महतीम् - विशाल; चमूम् - सेना को; व्यूढाम् - व्यवस्थित; द्रुपद-पुत्रेण - द्रुपद के पुत्र द्वारा; तव - तुम्हारे; शिष्येण - शिष्य द्वारा; धी-मता - अत्यन्त बुद्धिमान ।Translation
O my teacher, behold the great army of the sons of Pāṇḍu, so expertly arranged by your intelligent disciple the son of Drupada.
अनुवाद
हे आचार्य! पाण्डुपुत्रों की विशाल सेना को देखें, जिसे आपके बुद्धिमान् शिष्य द्रुपद के पुत्र ने इतने कौशल से व्यवस्थित किया है ।
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Duryodhana, a great diplomat, wanted to point out the defects of Droṇācārya, the great brāhmaṇa commander in chief. Droṇācārya had some political quarrel with King Drupada, the father of Draupadī, who was Arjuna’s wife. As a result of this quarrel, Drupada performed a great sacrifice, by which he received the benediction of having a son who would be able to kill Droṇācārya. Droṇācārya knew this perfectly well, and yet as a liberal brāhmaṇa he did not hesitate to impart all his military secrets when the son of Drupada, Dhṛṣṭadyumna, was entrusted to him for military education. Now, on the Battlefield of Kurukṣetra, Dhṛṣṭadyumna took the side of the Pāṇḍavas, and it was he who arranged for their military phalanx, after having learned the art from Droṇācārya. Duryodhana pointed out this mistake of Droṇācārya’s so that he might be alert and uncompromising in the fighting. By this he wanted to point out also that he should not be similarly lenient in battle against the Pāṇḍavas, who were also Droṇācārya’s affectionate students. Arjuna, especially, was his most affectionate and brilliant student. Duryodhana also warned that such leniency in the fight would lead to defeat.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
परम राजनीतिज्ञ दुर्योधन महान ब्राह्मण सेनापति द्रोणाचार्य के दोषों को इंगित करना चाहता था । अर्जुन की पत्नी द्रौपदी के पिता राजा द्रुपद के साथ द्रोणाचार्य का कुछ राजनीतिक झगड़ा था । इस झगड़े के फलस्वरूप द्रुपद ने एक महान यज्ञ सम्पन्न किया जिससे उसे एक ऐसा पुत्र प्राप्त होने का वरदान मिला जो द्रोणाचार्य का वध कर सके । द्रोणाचार्य इसे भलीभाँति जानता था किन्तु जब द्रुपद का पुत्र धृष्ट द्युम्न युद्ध-शिक्षा के लिए उसको सौंपा गया तो द्रोणाचार्य को उसे अपने सारे सैनिक रहस्य प्रदान करने में कोई झिझक नहीं हुई । अब धृष्टद्युम्न कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में पाण्डवों का पक्ष ले रहा था और उसने द्रोणाचार्य से जो कला सीखी थी उसी के आधार पर उसने यह व्यूहरचना की थी । दुर्योधन ने द्रोणाचार्य की इस दुर्बलता की ओर इंगित किया जिससे वह युद्ध में सजग रहे और समझौता न करे । इसके द्वारा वह द्रोणाचार्य को यह भी बताना चाह रहा था की कहीं वह अपने प्रिय शिष्य पाण्डवों के प्रति युद्ध में उदारता न दिखा बैठे । विशेष रूप से अर्जुन उसका अत्यन्त प्रिय एवं तेजस्वी शिष्य था । दुर्योधन ने यह भी चेतावनी दी कि युद्ध में इस प्रकार की उदारता से हार ह सकती है ।
Notes By Kunal Gautam
Duryodhana pointing out Droṇācārya about well organized army by Drupada. He wants to make a point to Droṇācārya that he should not be merciful towards opposite army, specially Arjuna, who was his most affectionate student.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
दुर्योधन ने द्रोणाचार्य को द्रुपद द्वारा सुव्यवस्थित सेना के बारे में बताया। वह द्रोणाचार्य को बताना चाहता है कि उनको विपरीत सेना के प्रति दयालु नहीं होना चाहिए, विशेष रूप से अर्जुन के प्रति, जो की उनका सबसे प्रिय शिष्य था।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »