| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 10 | छन्द सँख्या : १० |
| Speaker: Sañjaya | वक्ता: सञ्जय |
तमुवाच हृषीकेशः प्रहसन्निव भारत। सेनयोरुभयोर्मध्ये विषीदन्तमिदं वचः।।
Transliteration in English
tam-uvācha hṛiṣhīkeśhaḥ prahasanniva bhārata senayorubhayor-madhye viṣhīdantam-idaṁ vachaḥ
सरल लिप्यंतरण
तमुवाच हृषीकेशः प्रहसन्निव भारत। सेनयो-रुभयोर्-मध्ये विषीदन्तम-इदं वचः
Word Meaning
tam—to him; uvācha—said; hṛiṣhīkeśhaḥ—Shree Krishna, the master of mind and senses; prahasan—smilingly; iva—as if; bhārata—Dhritarashtra, descendant of Bharat; senayoḥ—of the armies; ubhayoḥ—of both; madhye—in the midst of; viṣhīdantam—to the grief-stricken; idam—this; vachaḥ—wordsशब्दार्थ
तम् – उससे; उवाच – कहा; हृषीकेश – इन्द्रियों के स्वामी कृष्ण ने; प्रहसन् – हँसते हुए; इव – मानो; भारत – हे भरतवंशी धृतराष्ट्र; सेनयोः – सेनाओं के; उभयोः – दोनों पक्षों की; मध्ये – बीच में; विषीदन्तम् – शोकमग्न; इदम् – यह (निम्नलिखित); वचः – शब्द |Translation
O descendant of Bharata, at that time Kṛṣṇa, smiling, in the midst of both the armies, spoke the following words to the grief-stricken Arjuna.
अनुवाद
हे भरतवंशी (धृतराष्ट्र)! उस समय दोनों सेनाओं के मध्य शोकमग्न अर्जुन से कृष्ण ने मानो हँसते हुए ये शब्द कहे |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The talk was going on between intimate friends, namely the Hṛṣīkeśa and the Guḍākeśa. As friends, both of them were on the same level, but one of them voluntarily became a student of the other. Kṛṣṇa was smiling because a friend had chosen to become a disciple. As Lord of all, He is always in the superior position as the master of everyone, and yet the Lord agrees to be a friend, a son or a lover for a devotee who wants Him in such a role. But when He was accepted as the master, He at once assumed the role and talked with the disciple like the master – with gravity, as it is required. It appears that the talk between the master and the disciple was openly exchanged in the presence of both armies so that all were benefited. So the talks of Bhagavad-gītā are not for any particular person, society, or community, but they are for all, and friends or enemies are equally entitled to hear them.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
दो घनिष्ट मित्रों अर्थात् हृषीकेश तथा गुडाकेश के मध्य वार्ता चल रही थी | मित्र के रूप में दोनों का पद समान था, किन्तु इनमें से एक स्वेच्छा से दूसरे का शिष्य बन गया | कृष्ण हँस रहे थे क्योंकि उनका मित्र अब उनका शिष्य बन गया था | सबों के स्वामी होने के कारण वे सदैव श्रेष्ठ पद पर रहते हैं तो भी भगवान् अपने भक्त के लिए सखा, पुत्र या प्रेमी बनना स्वीकार करते है | किन्तु जब उन्हें गुरु रूप में अंगीकार कर लिया गया तो उन्होंने तुरन्त गुरु की भूमिका निभाने के लिए शिष्य से गुरु की भाँति गम्भीरतापूर्वक बातें कीं जैसा कि अपेक्षित है | ऐसा प्रतीत होता है कि गुरु तथा शिष्य की यह वार्ता दोनों सेनाओं की उपस्थिति में हुई जिससे सारे लोग लाभान्वित हुए | अतः भगवद्गीता का संवाद किसी एक व्यक्ति, समाज या जाति के लिए नहीं अपितु सबों के लिए है और उसे सुनने के लिए शत्रु या मित्र समान रूप से अधिकारी हैं |
Notes By Kunal Gautam
At the beginning we can see how Arjuna asked to drive the chariot in midst of both the armies, but he got into rollercoaster of emotions and grief. Knowing this Arjuna finally seeks the guidance from Lord Kṛṣṇa which he obliged with pleasure.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
शुरुआत में हम देख सकते हैं कि कैसे अर्जुन ने दोनों सेनाओं के बीच रथ चलाने के लिए कहा, लेकिन वह भावनाओं और दुःख के रोलरकोस्टर में फंस गया। यह जानकर अर्जुन अंत में भगवान कृष्ण से मार्गदर्शन चाहता है जिसे उन्होंने खुशी से स्वीकार किया।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »