| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 15 | छन्द सँख्या : १५ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
यं हि न व्यथयन्त्येते पुरुषं पुरुषर्षभ। समदुःखसुखं धीरं सोऽमृतत्वाय कल्पते।।
Transliteration in English
yaṁ hi na vyathayantyete puruṣhaṁ puruṣharṣhabha sama-duḥkha-sukhaṁ dhīraṁ so ’mṛitatvāya kalpate
सरल लिप्यंतरण
यं हि न व्यथयन्-त्येते पुरुषं पुरुषर-षभ। सम-दुःख-सुखं धीरं सो-अमृतत्वाय कल्पते
Word Meaning
yam—whom; hi—verily; na—not; vyathayanti—distressed; ete—these; puruṣham—person; puruṣha-ṛiṣhabha—the noblest amongst men, Arjun; sama—equipoised; duḥkha—distress; sukham—happiness; dhīram—steady; saḥ—that person; amṛitatvāya—for liberation; kalpate—becomes eligibleशब्दार्थ
यम् – जिस; हि – निश्चित रूप से; न – कभी नहीं; व्यथ्यन्ति – विचलित नहीं करते; एते – ये सब; पुरुषम् – मनुष्य को; पुरुष-ऋषभ – हे पुरुष-श्रेष्ठ; सम – अपरिवर्तनीय; दुःख – दुख में; सूखम् – तथा सुख में; धीरम् – धीर पुरुष; सः – वह; अमृतत्वाय – मुक्ति के लिए; कल्पते – योग्य है |Translation
O best among men [Arjuna], the person who is not disturbed by happiness and distress and is steady in both is certainly eligible for liberation.
अनुवाद
हे पुरुषश्रेष्ठ (अर्जुन)! जो पुरुष सुख तथा दुख में विचलित नहीं होता और इन दोनों में समभाव रहता है, वह निश्चित रूप से मुक्ति के योग्य है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Anyone who is steady in his determination for the advanced stage of spiritual realization and can equally tolerate the onslaughts of distress and happiness is certainly a person eligible for liberation. In the varṇāśrama institution, the fourth stage of life, namely the renounced order (sannyāsa), is a painstaking situation. But one who is serious about making his life perfect surely adopts the sannyāsa order of life in spite of all difficulties. The difficulties usually arise from having to sever family relationships, to give up the connection of wife and children. But if anyone is able to tolerate such difficulties, surely his path to spiritual realization is complete. Similarly, in Arjuna’s discharge of duties as a kṣatriya, he is advised to persevere, even if it is difficult to fight with his family members or similarly beloved persons. Lord Caitanya took sannyāsa at the age of twenty-four, and His dependents, young wife as well as old mother, had no one else to look after them. Yet for a higher cause He took sannyāsa and was steady in the discharge of higher duties. That is the way of achieving liberation from material bondage.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
जो व्यक्ति आत्म-साक्षात्कार की उच्च अवस्था प्राप्त करने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है और सुख तथा दुख के प्रहारों को समभाव से सह सकता है वह निश्चय ही मुक्ति के योग्य है | वर्णाश्रम-धर्म में चौथी अवस्था अर्थात् संन्यास आश्रम कष्टसाध्य अवस्था है | किन्तु जो अपने जीवन को सचमुच पूर्ण बनाना चाहता है वह समस्त कठिनाइयों के होते हुए भी संन्यास आश्रम अवश्य ग्रहण करता है | ये कठिनाइयाँ पारिवारिक सम्बन्ध-विच्छेद करने तथा पत्नी और सन्तान से सम्बन्ध तोड़ने के कारण उत्पन्न होती हैं | किन्तु यदि कोई इन कठिनाइयों को सह लेता है तो उसके आत्म-साक्षात्कार का पथ निष्कंटक हो जाता है | अतः अर्जुन को क्षत्रिय-धर्म निर्वाह में दृढ़ रहने के लिए कहा जा रहा है, भले ही स्वजनों या अन्य प्रिय व्यक्तियों के साथ युद्ध करना कितना ही दुष्कर क्यों न हो | भगवान् चैतन्य ने चौबीस वर्ष की अवस्था में ही संन्यास ग्रहण कर लिया था यद्यपि उन पर आश्रित उनकी तरुण पत्नी तथा वृद्धा माँ की देखभाल करने वाला अन्य कोई न था | तो भी उच्चादर्श के लिए उन्होंने संन्यास ग्रहण किया और अपने कर्तव्यपालन में स्थिर बने रहे | भवबन्धन से मुक्ति पाने का यही एकमात्र उपाय है |
Notes By Kunal Gautam
To get liberated, one should not get unmoved by changing circumstances of this material world.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
इस भौतिक जगत से मुक्त होने के लिए इंसान को बदलती परिस्थितियों से विचलित नहीं होना चाहिए।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »