| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 41 | छन्द सँख्या : ४१ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
व्यवसायात्मिका बुद्धिरेकेह कुरुनन्दन। बहुशाखा ह्यनन्ताश्च बुद्धयोऽव्यवसायिनाम्।।
Transliteration in English
vyavasāyātmikā buddhir ekeha kuru-nandana bahu-śhākhā hyanantāśh cha buddhayo ’vyavasāyinām
सरल लिप्यंतरण
व्यवसाय-आत्मिका बुद्धिर-एकेह कुरु-नन्दन बहु-शाखा ह्यनन्ता-श्-च बुद्धयो-व्यवसायिनाम्
Word Meaning
vyavasāya-ātmikā—resolute; buddhiḥ—intellect; ekā—single; iha—on this path; kuru-nandana—descendent of the Kurus; bahu-śhākhāḥ—many-branched; hi—indeed; anantāḥ—endless; cha—also; buddhayaḥ—intellect; avyavasāyinām—of the irresoluteशब्दार्थ
व्यवसाय-आत्मिका – कृष्णभावनामृत में स्थिर; बुद्धिः – बुद्धि; एका – एकमात्र; इह – इस संसार में; कुरु-नन्दन – हे कुरुओं के प्रिय; बहु-शाखाः – अनेक शाखाओं में विभक्त; हि – निस्सन्देह; अनन्ताः – असीम; च – भी; बुद्धयः – बुद्धि; अव्यवसायिनाम् – जो कृष्णभावनामृत में नहीं हैं उनकी |Translation
Those who are on this path are resolute in purpose, and their aim is one. O beloved child of the Kurus, the intelligence of those who are irresolute is many-branched.
अनुवाद
जो इस मार्ग पर (चलते) हैं वे प्रयोजन में दृढ़ रहते हैं और उनका लक्ष्य भी एक होता है | हे कुरुनन्दन! जो दृढ़प्रतिज्ञ नहीं है उनकी बुद्धि अनेक शाखाओं में विभक्त रहती है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
A strong faith that by Kṛṣṇa consciousness one will be elevated to the highest perfection of life is called vyavasāyātmikā intelligence. The Caitanya-caritāmṛta (Madhya 22.62) states:
‘śraddhā’-śabde – viśvāsa kahe sudṛḍha niścaya
kṛṣṇe bhakti kaile sarva-karma kṛta haya
Faith means unflinching trust in something sublime. When one is engaged in the duties of Kṛṣṇa consciousness, he need not act in relationship to the material world with obligations to family traditions, humanity or nationality. Fruitive activities are the engagements of one’s reactions from past good or bad deeds. When one is awake in Kṛṣṇa consciousness, he need no longer endeavor for good results in his activities. When one is situated in Kṛṣṇa consciousness, all activities are on the absolute plane, for they are no longer subject to dualities like good and bad. The highest perfection of Kṛṣṇa consciousness is renunciation of the material conception of life. This state is automatically achieved by progressive Kṛṣṇa consciousness.
The resolute purpose of a person in Kṛṣṇa consciousness is based on knowledge. Vāsudevaḥ sarvam iti sa mahātmā su-durlabhaḥ: a person in Kṛṣṇa consciousness is the rare good soul who knows perfectly that Vāsudeva, or Kṛṣṇa, is the root of all manifested causes. As by watering the root of a tree one automatically distributes water to the leaves and branches, so by acting in Kṛṣṇa consciousness one can render the highest service to everyone – namely self, family, society, country, humanity, etc. If Kṛṣṇa is satisfied by one’s actions, then everyone will be satisfied.
Service in Kṛṣṇa consciousness is, however, best practiced under the able guidance of a spiritual master who is a bona fide representative of Kṛṣṇa, who knows the nature of the student and who can guide him to act in Kṛṣṇa consciousness. As such, to be well versed in Kṛṣṇa consciousness one has to act firmly and obey the representative of Kṛṣṇa, and one should accept the instruction of the bona fide spiritual master as one’s mission in life. Śrīla Viśvanātha Cakravartī Ṭhākura instructs us, in his famous prayers for the spiritual master, as follows:
yasya prasādād bhagavat-prasādo
yasyāprasādān na gatiḥ kuto ’pi
dhyāyan stuvaṁs tasya yaśas tri-sandhyaṁ
vande guroḥ śrī-caraṇāravindam
“By satisfaction of the spiritual master, the Supreme Personality of Godhead becomes satisfied. And by not satisfying the spiritual master, there is no chance of being promoted to the plane of Kṛṣṇa consciousness. I should, therefore, meditate and pray for his mercy three times a day, and offer my respectful obeisances unto him, my spiritual master.”
The whole process, however, depends on perfect knowledge of the soul beyond the conception of the body – not theoretically but practically, when there is no longer a chance for sense gratification manifested in fruitive activities. One who is not firmly fixed in mind is diverted by various types of fruitive acts.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
यह दृढ श्रद्धा कि कृष्णभावनामृत द्वारा मनुष्य जीवन की सर्वोच्च सिद्धि प्राप्त कर सकेगा , व्यवसायात्मिका बुद्धि कहलाती है | चैतन्य-चरितामृत में (मध्य २२.६२) कहा गया है –
‘श्रद्धा’-शब्दे – विश्र्वास कहे सुदृढ निश्र्चय |
कृष्णे भक्ति कैले सर्वकर्म कृत हय ||
श्रद्धा का अर्थ है किसी अलौकिक वस्तु में अटूट विश्र्वास | जब कोई कृष्णभावनामृत के कार्यों में लगा होता है तो उसे परिवार, मानवता या राष्ट्रीयता से बँध कर कार्य करने की आवश्यकता नहीं होती | पूर्व में किये गये शुभ-अशुभ कर्मों के फल फल ही उसे सकाम कर्मों में लगाते हैं | जब कोई कृष्णभावनामृत में संलग्न हो तो उसे अपने कार्यों के शुभ-फल के लिए प्रयत्नशील नहीं रहना चाहिए | जब कोई कृष्णभावनामृत में लीन होता है तो उसके सारे कार्य आध्यात्मिक धरातल पर होते हैं क्योंकि उनमें अच्छे तथा बुरे का द्वैत नहीं रह जाता | कृष्णभावनामृत की सर्वोच्च सिद्धि देहात्मबुद्धि का त्याग है | कृष्णभावनामृत की प्रगति के साथ क्रमशः यह अवस्था स्वतः प्राप्त हो जाती है |
कृष्णभावनाभावित व्यक्ति का दृढ़निश्चय ज्ञान पर आधारित है | वासुदेवः सर्वम् इति स महात्मा सुदुर्लभः – कृष्णभावनाभावित व्यक्ति अत्यन्त दुर्लभ जीव है जो भलीभाँति जानता है कि वासुदेव या कृष्ण समस्त प्रकट कारणों के मूल कारण हैं | जिस प्रकार वृक्ष की जड़ सींचने पर स्वतः ही पत्तियों तथा टहनियों में जल पहुँच जाता है उसी प्रकार कृष्णभावनाभावित होने पर मनुष्य प्रत्येक प्राणी की अर्थात् अपनी, परिवार कि, समाज की, मानवता की सर्वोच्च सेवा कर सकता है | यदि मनुष्य के कर्मों से कृष्ण प्रसन्न हो जाएँ तो प्रत्येक व्यक्ति सन्तुष्ट होगा |
किन्तु कृष्णभावनामृत में सेवा गुरु के समर्थ निर्देशन में ही ठीक से हो पाती है क्योंकि गुरु कृष्ण का प्रामाणिक प्रतिनिधि होता है जो शिष्य के स्वभाव से परिचित होता है और उसे कृष्णभावनामृत की दिशा में कार्य करने के लिए मार्ग दिखा सकता है | अतः कृष्णभावनामृत में दक्ष होने के लिए मनुष्य को दृढ़ता से कर्म करना होगा और कृष्ण के प्रतिनिधि की आज्ञा का पालन करना होगा | उसे गुरु के उपदेशों को जीवन का लक्ष्य मान लेना होगा | श्रील विश्र्वनाथ चक्रवती ठाकुर ने गुरु की प्रसिद्ध प्रार्थना में उपदेश दिया है –
यस्य प्रसादाद् भगवत्प्रसादो यस्याप्रसादान्न गतिः कुतोSपि |
ध्यायन्स्तुवंस्तस्य यशस्त्रिसंधयं वन्दे गुरोः श्रीचरणारविन्दम् ||
“गुरु की तुष्टि से भगवान् भी प्रसन्न होते हैं | गुरु को प्रसन्न किये बिना कृष्णभावनामृत के स्तर तक पहुँच पाने की कोई सम्भावना नहीं रहती | अतः मुझे उनका चिन्तन करना चाहिए और दिन में तीन बार उनकी कृपा की याचना करनी चाहिए और अपने गुरु को सादर नमस्कार करना चाहिए |”
किन्तु यह सम्पूर्ण पद्धति देहात्मबुद्धि से परे सैद्धान्तिक रूप में नहीं वरन् व्यावहारिक रूप में पूर्ण आत्म-ज्ञान पर निर्भर करती है, जब सकाम कर्मों से इन्द्रियतृप्ति की कोई सम्भावना नहीं रहती | जिसका मन दृढ़ नहीं है वही विभिन्न सकाम कर्मों की ओर आकर्षित होता है |
Notes By Kunal Gautam
When a determined person decides something to do , their goal is fixed at one aim. Whereas the mind of a steadfast person wanders on many paths.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
दृढ़ व्यक्ति जब कुछ ठान लेता हैं, तो उनका लक्ष्य एक ही होता है। जबकि अडिग व्यक्ति का मन कई रास्तों पर भटकता रहता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »