| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 44 | छन्द सँख्या : ४४ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
भोगैश्वर्यप्रसक्तानां तयापहृतचेतसाम्। व्यवसायात्मिका बुद्धिः समाधौ न विधीयते।।
Transliteration in English
bhogaiśwvarya-prasaktānāṁ tayāpahṛita-chetasām vyavasāyātmikā buddhiḥ samādhau na vidhīyate
सरल लिप्यंतरण
भोग-एश्वर्य-प्रसक्तानां तया-पहृत-चेतसाम् व्यवसाय-आत्मिका बुद्धिः समाधौ न विधीयते
Word Meaning
bhoga—gratification; aiśhwarya—luxury; prasaktānām—whose minds are deeply attached; tayā—by that; apahṛita-chetasām—bewildered in intellect; vyavasāya-ātmikā—resolute; buddhiḥ—intellect; samādhau—fulfilment; na—never; vidhīyate—occursशब्दार्थ
भोग – भौतिक भोग; ऐश्र्वर्य – तथा ऐश्र्वर्य के प्रति; प्रसक्तानाम् – आसक्तों के लिए; तया – ऐसी वस्तुओं से; अपहृत-चेत्साम् – मोह्ग्रसित चित्त वाले; व्यवसाय-आत्मिकाः – दृढ़ निश्चय वाली; बुद्धिः – भगवान् की भक्ति; समाधौ – नियन्त्रित मन में; न – कभी नहीं; विधीयते – घटित होती है |Translation
In the minds of those who are too attached to sense enjoyment and material opulence, and who are bewildered by such things, the resolute determination for devotional service to the Supreme Lord does not take place.
अनुवाद
जो लोग इन्द्रियभोग तथा भौतिक ऐश्र्वर्य के प्रति अत्यधिक आसक्त होने से ऐसी वस्तुओं से मोहग्रस्त हो जाते हैं, उनके मनों में भगवान् के प्रति भक्ति का दृढ़ निश्चय नहीं होता |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Samādhi means “fixed mind.” The Vedic dictionary, the Nirukti, says, samyag ādhīyate ’sminn ātma-tattva-yāthātmyam: “When the mind is fixed for understanding the self, it is said to be in samādhi.” Samādhi is never possible for persons interested in material sense enjoyment and bewildered by such temporary things. They are more or less condemned by the process of material energy.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
समाधि का अर्थ है “स्थिर मन |” वैदिक शब्दकोष निरुक्ति के अनुसार – सम्यग् आधीयतेSस्मिन्नात्मतत्त्वयाथात्म्यम् – जब मन आत्मा को समझने में स्थिर रहता है तो उसे समाधि कहते हैं | जो लोग इन्द्रियभोग में रूचि रखते हैं अथवा जो ऐसी क्षणिक वस्तुओं से मोहग्रस्त हैं उनके लिए समाधि कभी भी सम्भव नहीं है | माया के चक्कर में पड़कर वे न्यूनाधिक पतन को प्राप्त होते हैं |
Notes By Kunal Gautam
The attachment to heavenly pleasures and opulences never leads to freedom from the cycle of birth and death.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
स्वर्गीय भोग और ऐश्वर्य के प्रति आसक्ति से कभी भी जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति नहीं मिलती हैं।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »