Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 56 छन्द सँख्या : ५६
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

दुःखेष्वनुद्विग्नमनाः सुखेषु विगतस्पृहः। वीतरागभयक्रोधः स्थितधीर्मुनिरुच्यते।।

Transliteration in English

duḥkheṣhv-anudvigna-manāḥ sukheṣhu vigata-spṛihaḥ vīta-rāga-bhaya-krodhaḥ sthita-dhīr munir uchyate

सरल लिप्यंतरण

दुःखे-ष्व-अनु-द्विग्न-मनाः सुखेषु विगत-स्पृहः वीत-राग-भय-क्रोधः स्थित-धीर्-मुनि-रुच्यते

Word Meaning

duḥkheṣhu—amidst miseries; anudvigna-manāḥ—one whose mind is undisturbed; sukheṣhu—in pleasure; vigata-spṛihaḥ—without craving; vīta—free from; rāga—attachment; bhaya—fear; krodhaḥ—anger; sthita-dhīḥ—enlightened person; muniḥ—a sage; uchyate—is called

शब्दार्थ

दुःखेषु – तीनों तापों में; अनुद्विग्न-मनाः – मन में विचलित हुए बिना; सुखेषु – सुख में; विगत-स्पृहः – रुचिरहित होने; वीत – मुक्त; राग – आसक्ति; क्रोधः – तथा क्रोध से; स्थित-धीः – स्थिर मन वाला; मुनिः – मुनि; उच्यते – कहलाता है |

Translation

One who is not disturbed in mind even amidst the threefold miseries or elated when there is happiness, and who is free from attachment, fear and anger, is called a sage of steady mind.

अनुवाद

जो त्रय तापों के होने पर भी मन में विचलित नहीं होता अथवा सुख में प्रसन्न नहीं होता और जो आसक्ति, भय तथा क्रोध से मुक्त है, वह स्थिर मन वाला मुनि कहलाता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The word muni means one who can agitate his mind in various ways for mental speculation without coming to a factual conclusion. It is said that every muni has a different angle of vision, and unless a muni differs from other munis, he cannot be called a muni in the strict sense of the term. Nāsāv ṛṣir yasya mataṁ na bhinnam (Mahābhārata, Vana-parva 313.117). But a sthita-dhīr muni, as mentioned herein by the Lord, is different from an ordinary muni. The sthita-dhīr muni is always in Kṛṣṇa consciousness, for he has exhausted all his business of creative speculation. He is called praśānta-niḥśeṣa-mano-rathāntara (Stotra-ratna 43), or one who has surpassed the stage of mental speculations and has come to the conclusion that Lord Śrī Kṛṣṇa, or Vāsudeva, is everything (vāsudevaḥ sarvam iti sa mahātmā su-durlabhaḥ). He is called a muni fixed in mind. Such a fully Kṛṣṇa conscious person is not at all disturbed by the onslaughts of the threefold miseries, for he accepts all miseries as the mercy of the Lord, thinking himself only worthy of more trouble due to his past misdeeds; and he sees that his miseries, by the grace of the Lord, are minimized to the lowest. Similarly, when he is happy he gives credit to the Lord, thinking himself unworthy of the happiness; he realizes that it is due only to the Lord’s grace that he is in such a comfortable condition and able to render better service to the Lord. And, for the service of the Lord, he is always daring and active and is not influenced by attachment or aversion. Attachment means accepting things for one’s own sense gratification, and detachment is the absence of such sensual attachment. But one fixed in Kṛṣṇa consciousness has neither attachment nor detachment because his life is dedicated in the service of the Lord. Consequently he is not at all angry even when his attempts are unsuccessful. Success or no success, a Kṛṣṇa conscious person is always steady in his determination.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

मुनि शब्द का अर्थ है वह जो शुष्क चिन्तन के लिए मन को अनेक प्रकार से उद्वेलित करे, किन्तु किसी तथ्य पर न पहुँच सके | कहा जाता है कि प्रत्येक मुनि का अपना-अपना दृष्टिकोण होता है और जब तक एक मुनि अन्य मुनियों से भिन्न न हो तब तक उसे वास्तविक मुनि नहीं कहा जा सकता | न चासा वृषि र्यस्य मतं न भिन्नम् (महाभारत वनपर्व ३१३.११७) किन्तु जिस स्थितधीः मुनि का भगवान् ने यहाँ उल्लेख किया है वह सामान्य मुनि से भिन्न है | स्थितधीः मुनि सदैव कृष्णभावनाभावित रहता है क्योंकि वह सारा सृजनात्मक चिन्तन पूरा कर चूका होता है वह प्रशान्त निःशेष मनोरथान्तर (स्तोत्र रत्न ४३) कहलाता है या जिसने शुष्कचिन्तन की अवस्था पार कर ली है और इस निष्कर्ष पर पहुँचा है कि भगवान् श्रीकृष्ण या वासुदेव ही सैम कुछ हैं (वासुदेवः सर्वमिति स महात्मा सुदुर्लभः) वह स्थिरचित्त मुनि कहलाता है | ऐसा कृष्णभावनाभावित व्यक्ति तीनों पापों के संघात से तनिक भी विचलित नहीं होता क्योंकि वह इन कष्टों (तापों) को भगवत्कृपा के रूप में लेता है और पूर्व पापों के कारण अपने को अधिक कष्ट के लिए योग्य मानता है और वह देखता है कि उसके सारे दुख भगवत्कृपा से रंचमात्र रह जाते हैं | इसी प्रकार जब वह सुखी होता है तो अपने को सुख के लिए अयोग्य मानकर इसका भी श्री भगवान् को देता है | वह सोचता है कि भगवत्कृपा से ही वह ऐसी सुखद स्थिति में है और भगवान् की सेवा और अच्छी तरह से कर सकता है | वह राग या विराग से प्रभावित नहीं होता | राग का अर्थ होता है ऐसी एंद्रिय आसक्ति का अभाव | किन्तु कृष्णभावनाभावित में स्थिर व्यक्ति में न राग होता है न विराग क्योंकि उसका पूरा जीवन ही भगवत्सेवा में अर्पित रहता है | फलतः सारे प्रयास असफल रहने पर भी वह क्रुद्ध नहीं होता | चाहे विजय हो य न हो, कृष्णभावनाभावित व्यक्ति अपने संकल्प का पक्का होता है |

Notes By Kunal Gautam

The one who is not agitated by sorrow or happiness, and is free from attachment, fear and anger is called a sage of firm wisdom.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जो दु:ख या सुख से व्याकुल नहीं होता और आसक्ति, भय और क्रोध से मुक्त हो जाता है, वह दृढ़ ज्ञानी कहलाता है।