Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 4 छन्द सँख्या : ४
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

न कर्मणामनारम्भान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते। न च संन्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति।।

Transliteration in English

na karmaṇām anārambhān naiṣhkarmyaṁ puruṣho ’śhnute na cha sannyasanād eva siddhiṁ samadhigachchhati

सरल लिप्यंतरण

न कर्मणाम-अनारम्भान्-नैष्कर्म्यं पुरुषो-श्नुते न च संन्यसना-देव सिद्धिं समधि-गच्छति

Word Meaning

na—not; karmaṇām—of actions; anārambhāt—by abstaining from; naiṣhkarmyam—freedom from karmic reactions; puruṣhaḥ—a person; aśhnute—attains; na—not; cha—and; sannyasanāt—by renunciation; eva—only; siddhim—perfection; samadhigachchhati—attains

शब्दार्थ

न – नहीं; कर्मणाम् – नियत कर्मों के; अनाराम्भात् – न करने से; नैष्कर्म्यम् – कर्मबन्धन से मुक्ति को; पुरुषः – मनुष्य; अश्नुते – प्राप्त करता है; न – नहीं; च – भी; संन्यसनात् – त्याग से; एव – केवल; सिद्धिम् – सफलता; समधिगच्छति – प्राप्त करता है |

Translation

Not by merely abstaining from work can one achieve freedom from reaction, nor by renunciation alone can one attain perfection.

अनुवाद

न तो कर्म से विमुख होकर कोई कर्मफल से छुटकारा पा सकता है और न केवल संन्यास से सिद्धि प्राप्त की जा सकती है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The renounced order of life can be accepted when one has been purified by the discharge of the prescribed form of duties which are laid down just to purify the hearts of materialistic men. Without purification, one cannot attain success by abruptly adopting the fourth order of life (sannyāsa). According to the empirical philosophers, simply by adopting sannyāsa, or retiring from fruitive activities, one at once becomes as good as Nārāyaṇa. But Lord Kṛṣṇa does not approve this principle. Without purification of heart, sannyāsa is simply a disturbance to the social order. On the other hand, if someone takes to the transcendental service of the Lord, even without discharging his prescribed duties, whatever he may be able to advance in the cause is accepted by the Lord (buddhi-yoga). Sv-alpam apy asya dharmasya trāyate mahato bhayāt. Even a slight performance of such a principle enables one to overcome great difficulties.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

भौतिकतावादी मनुष्यों के हृदयों को विमल करने के लिए जिन कर्मों का विधान किया गया है उनके द्वारा शुद्ध हुआ मनुष्य ही संन्यास ग्रहण कर सकता है | शुद्धि के बिना संन्यास ग्रहण करने से सफलता नहीं मिल पाती | ज्ञानयोगियों के अनुसार संन्यास ग्रहण करने अथवा सकाम कर्म से विरत होने से ही मनुष्य नारायण के समान हो जाता है | किन्तु भगवान् कृष्ण इस मत का अनुमोदन नहीं करते | हृदय की शुद्धि के बिना संन्यास सामाजिक व्यवस्था में उत्पात उत्पन्न करता है | दूसरी ओर यदि कोई नियत कर्मों को न करके भी भगवान् की दिव्य सेवा करता है तो वह उस मार्ग में जो कुछ भी उन्नति करता है उसे भगवान् स्वीकार कर लेते हैं (बुद्धियोग) | स्वल्पमप्यस्य धर्मस्य त्रायते महतो भयात् | ऐसे सिद्धान्त की रंचमात्र सम्पन्नता भी महान कठिनाइयों को पार करने में सहायक होती है |

Notes By Kunal Gautam

One can not reach to the stage of perfection or freedom from action or knowledge by mere renunciation or by giving up the activities.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

केवल त्याग या कर्मों को त्याग कर कोई व्यक्ति पूर्णतया कर्म या ज्ञान से मुक्ति की अवस्था तक नहीं पहुँच सकता।