| Chapter: 3 | अध्याय : ३ |
| Verse Number: 29 | छन्द सँख्या : २९ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
प्रकृतेर्गुणसम्मूढाः सज्जन्ते गुणकर्मसु। तानकृत्स्नविदो मन्दान्कृत्स्नविन्न विचालयेत्।।
Transliteration in English
prakṛiter guṇa-sammūḍhāḥ sajjante guṇa-karmasu tān akṛitsna-vido mandān kṛitsna-vin na vichālayet
सरल लिप्यंतरण
प्रकृतेर्-गुण-सम्मूढाः सज्जन्ते गुण-कर्मसु तान-कृत्स्न-विदो मन्दान्-कृत्स्न-विन्न विचालयेत्
Word Meaning
prakṛiteḥ—of material nature; guṇa—by the modes of material nature; sammūḍhāḥ—deluded; sajjante—become attached; guṇa-karmasu—to results of actions; tān—those; akṛitsna-vidaḥ—persons without knowledge; mandān—the ignorant; kṛitsna-vit—persons with knowledge; na vichālayet—should not unsettleशब्दार्थ
प्रकृतेः – प्रकृति के; गुण – गुणों से; सम्मूढाः – भौतिक पहचान से बेवकूफ बने हुए; सज्जन्ते – लग जाते हैं; गुण-कर्मसु – भौतिक कर्मों में; तान् – उन; अकृत्स्नविदः – अल्पज्ञानी पुरुष; मन्दान् – आत्म-साक्षात्कार समझने में आलसियों को; कृत्स्न-वित् – ज्ञानी; विचालयेत् – विचलित करने का प्रयत्न करना चाहिए |Translation
Bewildered by the modes of material nature, the ignorant fully engage themselves in material activities and become attached. But the wise should not unsettle them, although these duties are inferior due to the performers’ lack of knowledge.
अनुवाद
माया के गुणों से मोहग्रस्त होने पर अज्ञानी पुरुष पूर्णतया भौतिक कार्यों में संलग्न रहकर उनमें आसक्त हो जाते हैं | यद्यपि उनके ये कार्य उनमें ज्ञानभाव के कारण अधम होते हैं, किन्तु ज्ञानी को चाहिए कि उन्हें विचलित न करे |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Persons who are unknowledgeable falsely identify with gross material consciousness and are full of material designations. This body is a gift of the material nature, and one who is too much attached to the bodily consciousness is called manda, or a lazy person without understanding of spirit soul. Ignorant men think of the body as the self; they accept bodily connections with others as kinsmanship, the land in which the body is obtained is their object of worship, and they consider the formalities of religious rituals to be ends in themselves. Social work, nationalism and altruism are some of the activities for such materially designated persons. Under the spell of such designations, they are always busy in the material field; for them spiritual realization is a myth, and so they are not interested. Those who are enlightened in spiritual life, however, should not try to agitate such materially engrossed persons. Better to prosecute one’s own spiritual activities silently. Such bewildered persons may be engaged in such primary moral principles of life as nonviolence and similar materially benevolent work.
Men who are ignorant cannot appreciate activities in Kṛṣṇa consciousness, and therefore Lord Kṛṣṇa advises us not to disturb them and simply waste valuable time. But the devotees of the Lord are more kind than the Lord because they understand the purpose of the Lord. Consequently they undertake all kinds of risks, even to the point of approaching ignorant men to try to engage them in the acts of Kṛṣṇa consciousness, which are absolutely necessary for the human being.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
अज्ञानी पुरुष स्थूल भौतिक चेतना से और भौतिक उपाधियों से पूर्ण रहते हैं | यः शरीर प्रकृति की देन है और जो व्यक्ति शारीरिक चेतना में अत्यधिक आसक्त होता है वह मन्द अर्थात् आलसी कहा जाता है | अज्ञानी मनुष्य शरीर को आत्मस्वरूप मानते हैं, वे अन्यों के साथ शारीरिक सम्बन्ध को बन्धुत्व मानते हैं, जिस देश में यह शरीर प्राप्त हुआ है उसे वे पूज्य मानते हैं और वे धार्मिक अनुष्ठानों की औपचारिकताओं को ही अपना लक्ष्य मानते हैं | ऐसे भौतिक्ताग्रस्त अपाधिकारी पुरुषों के कुछ प्रकार के कार्यों में सामाजिक सेवा, राष्ट्रीयता तथा परोपकार हैं | ऐसी उपाधियों के चक्कर में वे सदैव भौतिक क्षेत्र में व्यस्त रहते हैं, उनके लिए आध्यात्मिक बोध मिथ्या है, अतः वे इसमें रूचि नहीं लेते | किन्तु जो लोग आध्यात्मिक जीवन में जागरूक हैं, उन्हें चाहिए कि इस तरह भौतिकता में मग्न व्यक्तियों को विचलित न करें | अच्छा तो यही होगा कि वे शान्तभाव से अपने आध्यात्मिक कार्यों को करें | ऐसे मोहग्रस्त व्यक्ति अहिंसा जैसे जीवन के मूलभूत नैतिक सिद्धान्त तथा इसी प्रकार के परोपकारी कार्यों में लगे हो सकते हैं |
जो लोग अज्ञानी हैं वे कृष्णभावनामृत के कार्यों को समझ नहीं पाते,
अतः भगवान् कृष्ण हमें उपदेश देते हैं कि ऐसे लोगों को विचलित न किया जाय और व्यर्थ ही मूल्यवान समय नष्ट न किया जाय | किन्तु भगवद्भक्त भगवान् से भी अधिक दयालु होते हैं, क्योंकि वे भगवान् के अभिप्राय को समझते हैं | फलतः वे सभी प्रकार के संकट झेलते हैं, यहाँ तक कि वे इन अज्ञानी पुरुषों के पास जा-जा कर उन्हें कृष्णभावनामृत के कार्यों में प्रवृत्त करने का प्रयास करते हैं, जो मानव के लिए आवश्यक है |
Notes By Kunal Gautam
Those who are deluded by the Gunas of Prakriti are attached to the works of the Gunas, and the wise person should not disturb them. Because by disturbing they might lose interest in their work.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
जो लोग प्रकृति के गुणों से मोहित होते हैं, वे गुणों के कार्यों से जुड़े होते हैं, और बुद्धिमान व्यक्ति को उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए। क्योंकि परेशान करने से उनकी अपने काम में रुचि कम हो सकती है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »