Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 30 छन्द सँख्या : ३०
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

मयि सर्वाणि कर्माणि संन्यस्याध्यात्मचेतसा। निराशीर्निर्ममो भूत्वा युध्यस्व विगतज्वरः।।

Transliteration in English

mayi sarvāṇi karmāṇi sannyasyādhyātma-chetasā nirāśhīr nirmamo bhūtvā yudhyasva vigata-jvaraḥ

सरल लिप्यंतरण

मयि सर्वाणि कर्माणि संन्यस्य-अध्यात्म-चेतसा निराशीर्-निर्ममो भूत्वा युध्यस्व विगतज्वरः

Word Meaning

mayi—unto me; sarvāṇi—all; karmāṇi—works; sannyasya—renouncing completely; adhyātma-chetasā—with the thoughts resting on God; nirāśhīḥ—free from hankering for the results of the actions; nirmamaḥ—without ownership; bhūtvā—so being; yudhyasva—fight; vigata-jvaraḥ—without mental fever

शब्दार्थ

मयि– मुझमें; सर्वाणि– सब तरह के; कर्माणि– कर्मों को; संन्यस्य– पूर्णतया त्याग करके; अध्यात्म– पूर्ण आत्मज्ञान से युक्त; चेतसा– चेतना से; निराशीः– लाभ की आशा से रहित, निष्काम; निर्ममः– स्वामित्व की भावना से रहित, ममतात्यागी; भूत्वा– होकर; युध्यस्व– लड़ो; विगत-ज्वरः– आलस्यरहित |

Translation

Therefore, O Arjuna, surrendering all your works unto Me, with full knowledge of Me, without desires for profit, with no claims to proprietorship, and free from lethargy, fight.

अनुवाद

अतः हे अर्जुन! अपने सारे कार्यों को मुझमें समर्पित करके मेरे पूर्ण ज्ञान से युक्त होकर, लाभ की आकांशा से रहित, स्वामित्व के किसी दावे के बिना तथा आलस्य से रहित होकर युद्ध करो |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

This verse clearly indicates the purpose of the Bhagavad-gītā. The Lord instructs that one has to become fully Kṛṣṇa conscious to discharge duties, as if in military discipline. Such an injunction may make things a little difficult; nevertheless duties must be carried out, with dependence on Kṛṣṇa, because that is the constitutional position of the living entity. The living entity cannot be happy independent of the cooperation of the Supreme Lord, because the eternal constitutional position of the living entity is to become subordinate to the desires of the Lord. Arjuna was therefore ordered by Śrī Kṛṣṇa to fight as if the Lord were his military commander. One has to sacrifice everything for the good will of the Supreme Lord, and at the same time discharge prescribed duties without claiming proprietorship. Arjuna did not have to consider the order of the Lord; he had only to execute His order. The Supreme Lord is the soul of all souls; therefore, one who depends solely and wholly on the Supreme Soul without personal consideration, or in other words, one who is fully Kṛṣṇa conscious, is called adhyātma-cetās. Nirāśīḥ means that one has to act on the order of the master but should not expect fruitive results. The cashier may count millions of dollars for his employer, but he does not claim a cent for himself. Similarly, one has to realize that nothing in the world belongs to any individual person, but that everything belongs to the Supreme Lord. That is the real purport of mayi, or “unto Me.” And when one acts in such Kṛṣṇa consciousness, certainly he does not claim proprietorship over anything. This consciousness is called nirmama, or “nothing is mine.” And if there is any reluctance to execute such a stern order, which is without consideration of so-called kinsmen in the bodily relationship, that reluctance should be thrown off; in this way one may become vigata-jvara, or without feverish mentality or lethargy. Everyone, according to his quality and position, has a particular type of work to discharge, and all such duties may be discharged in Kṛṣṇa consciousness, as described above. That will lead one to the path of liberation.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यह श्लोक भगवद्गीता के प्रयोजन को स्पष्टतया इंगित करने वाला है | भगवान् की शिक्षा है कि स्वधर्म पालन के लिए सैन्य अनुशासन के सदृश पूर्णतया कृष्णभावनाभावित होना आवश्यक है | ऐसे आदेश से कुछ कठिनाई उपस्थित हो सकती है, फिर भी कृष्ण के आश्रित होकर स्वधर्म का पालन करना ही चाहिए, क्योंकि यह जीव की स्वाभाविक स्थिति है | जीव भगवान् के सहयोग के बिना सुखी नहीं हो सकता क्योंकि जीव की नित्य स्वाभाविक स्थिति ऐसी है कि भगवान् की इच्छाओं के अधीन रहा जाय |अतः श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्ध करने का इस तरह आदेश दिया मानो भगवान् उसके सेनानायक हों | परमेश्र्वर की इच्छा के लिए मनुष्य को सर्वस्व की बलि करनी होती है और साथ ही स्वामित्व जताये बिना स्वधर्म का पालन करना होता है | अर्जुन को भगवान् के आदेश का मात्र पालन करना था | परमेश्र्वर समस्त आत्माओं के आत्मा हैं, अतः जो पूर्णतया परमेश्र्वर पर आश्रित रहता है या दूसरे शब्दों में, जो पूर्णतया कृष्णभावनाभावित है वह अध्यात्मचेतस कहलाता है | निराशीः का अर्थ है स्वामी के आदेशानुसार कार्य करना, किन्तु फल की आशा न करना | कोषाध्यक्ष अपने स्वामी के लिए लाखों रुपये गिन सकता है, किन्तु इसमें से वह अपने लिए एक पैसा भी नहीं चाहता | इसी प्रकार मनुष्य को यह समझना चाहिए कि इस संसार में किसी व्यक्ति का कुछ भी नहीं है, सारी वस्तुएँ परमेश्र्वर की हैं | मयि अर्थात् मुझमें का वास्तविक तात्पर्य यही है | और जब मनुष्य इस प्रकार से कृष्णभावनामृत में कार्य करता है तो वह किसी वस्तु पर अपने स्वामित्व का दावा नहीं करता | यह भावनामृत निर्मम अर्थात् “मेरा कुछ नहीं है” कहलाता है | यदि ऐसे कठोर आदेश को, जो शारीरिक सम्बन्ध में तथाकथित बन्धुत्व भावना से रहित है, पूरा करने में कुछ झिझक हो तो उसे दूर कर देना चाहिए | इस प्रकार मनुष्य विगतज्वर अर्थात् ज्वर या आलस्य से रहित हो सकता है | अपने गुण तथा स्थिति के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को विशेष प्रकार का कार्य करना होता है और ऐसे कर्तव्यों का पालन कृष्णभावनाभावित होकर किया जा सकता है | इससे मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा |

Notes By Kunal Gautam

Lord Kṛṣṇa is advising Arjuna that he should perform his job in dedication to him(godhead) without any attachment and egoism.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भगवान कृष्ण अर्जुन को सलाह दे रहे हैं कि वह बिना किसी आसक्ति और अहंकार के उसे (भगवान) के प्रति समर्पण में अपना काम करें।