Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 3 छन्द सँख्या : ३
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

ज्ञेयः स नित्यसंन्यासी यो न द्वेष्टि न काङ्क्षति। निर्द्वन्द्वो हि महाबाहो सुखं बन्धात्प्रमुच्यते।।

Transliteration in English

jñeyaḥ sa nitya-sannyāsī yo na dveṣhṭi na kāṅkṣhati nirdvandvo hi mahā-bāho sukhaṁ bandhāt pramuchyate

सरल लिप्यंतरण

ज्ञेयः स नित्य-संन्यासी यो न द्वेष्टि न काङ्क्षति निर्-द्वन्द्वो हि महाबाहो सुखं बन्धात्-प्रमुच्यते

Word Meaning

jñeyaḥ—should be considered; saḥ—that person; nitya—always; sanyāsī—practising renunciation; yaḥ—who; na—never; dveṣhṭi—hate; na—nor; kāṅkṣhati—desire; nirdvandvaḥ—free from all dualities; hi—certainly; mahā-bāho—mighty-armed one; sukham—easily; bandhāt—from bondage; pramuchyate—is liberated

शब्दार्थ

ज्ञेयः– जानना चाहिए; सः– वह; नित्य - सदैव; संन्यासी– संन्यासी; यः– जो; न– कभी नहीं; द्वेष्टि– घृणा करता है; न– न तो; काङ्क्षति– इच्छा करता है; निर्द्वन्द्वः– समस्त द्वैतताओं से मुक्त; हि– निश्चय ही; महाबाहो– हे बलिष्ट भुजाओं वाले; सुखम्– सुखपूर्वक; बन्धात्– बन्धन से; प्रमुच्यते– पूर्णतया मुक्त हो जाता है |

Translation

One who neither hates nor desires the fruits of his activities is known to be always renounced. Such a person, free from all dualities, easily overcomes material bondage and is completely liberated, O mighty-armed Arjuna.

अनुवाद

जो पुरुष न तो कर्मफलों से घृणा करता है और न कर्मफल की इच्छा करता है, वह नित्य संन्यासी जाना जाता है | हे महाबाहु अर्जुन! ऐसा मनुष्य समस्त द्वन्द्वों से रहित होकर भवबन्धन को पार कर पूर्णतया मुक्त हो जाता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

One who is fully in Kṛṣṇa consciousness is always a renouncer because he feels neither hatred nor desire for the results of his actions. Such a renouncer, dedicated to the transcendental loving service of the Lord, is fully qualified in knowledge because he knows his constitutional position in his relationship with Kṛṣṇa. He knows fully well that Kṛṣṇa is the whole and that he is part and parcel of Kṛṣṇa. Such knowledge is perfect because it is qualitatively and quantitatively correct. The concept of oneness with Kṛṣṇa is incorrect because the part cannot be equal to the whole. Knowledge that one is one in quality yet different in quantity is correct transcendental knowledge leading one to become full in himself, having nothing to aspire to or lament over. There is no duality in his mind because whatever he does, he does for Kṛṣṇa. Being thus freed from the platform of dualities, he is liberated – even in this material world.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

पूर्णतया कृष्णभावनाभावित पुरुष नित्य संन्यासी है क्योंकि वह अपने कर्मफल से न तो घृणा करता है, न ही उसकी आकांशा करता है | ऐसा संन्यासी, भगवान् की दिव्य प्रेमभक्ति के परायण होकर पूर्णज्ञानी होता है क्योंकि वह कृष्ण के साथ अपनी स्वाभाविक स्थिति को जानता है | वह भलीभाँति जानता रहता है कि कृष्ण पूर्ण (अंशी) है और वह स्वयं अंशमात्र है | ऐसा ज्ञान पूर्ण होता है क्योंकि यह गुणात्मक तथा सकारात्मक रूप से सही है | कृष्ण-तादात्मय की भावना भ्रान्त है क्योंकि अंश अंशी के तुल्य नहीं हो सकता | यह ज्ञान कि एकता गुणों की है न कि गुणों की मात्रा की, सही दिव्यज्ञान है, जिससे मनुष्य अपने आप में पूर्ण बनता है, जिससे न तो किसी वस्तु की आकांक्षा रहती है न किसी का शोक | उसके मन में किसी प्रकार का छल-कपट नहीं रहता क्योंकि वह जो कुछ भी करता है कृष्ण के लिए करता है | इस प्रकार छल-कपट से रहित होकर वह इस भौतिक जगत् से भी मुक्त हो जाता है |

Notes By Kunal Gautam

The person who renounce desire and hatred from their mind can overcome and gets liberated from the bondage of material world.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जो व्यक्ति अपने मन से इच्छा और द्वेष को त्याग देता है, वह भौतिक संसार के बंधन से मुक्त हो सकता है।