Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 4 छन्द सँख्या : ४
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

सांख्ययोगौ पृथग्बालाः प्रवदन्ति न पण्डिताः। एकमप्यास्थितः सम्यगुभयोर्विन्दते फलम्।।

Transliteration in English

sānkhya-yogau pṛithag bālāḥ pravadanti na paṇḍitāḥ ekamapyāsthitaḥ samyag ubhayor vindate phalam

सरल लिप्यंतरण

सांख्य-योगौ पृथग्-बालाः प्रवदन्ति न पण्डिताः एकम-अप्या-स्थितः सम्यग-उभयोर्-विन्दते फलम्

Word Meaning

sānkhya—renunciation of actions; yogau—karm yog; pṛithak—different; bālāḥ—the ignorant; pravadanti—say; na—never; paṇḍitāḥ—the learned; ekam—in one; api—even; āsthitaḥ—being situated; samyak—completely; ubhayoḥ—of both; vindate—achieve; phalam—the result

शब्दार्थ

सांख्य– भौतिक जगत् का विश्लेषात्मक अध्ययन; योगौ– भक्तिपूर्ण कर्म, कर्मयोग; पृथक्– भिन्न; बालाः– अल्पज्ञ; प्रवदन्ति– कहते हैं; न– कभी नहीं; पण्डिताः– विद्वान जन; एकम्– एक में; अपि– भी; आस्थितः– स्थित; सम्यक्– पूर्णतया; उभयोः– दोनों को; विन्दते– भोग करता है; फलम्– फल |

Translation

Only the ignorant speak of devotional service [karma-yoga] as being different from the analytical study of the material world [Sāṅkhya]. Those who are actually learned say that he who applies himself well to one of these paths achieves the results of both.

अनुवाद

अज्ञानी ही भक्ति (कर्मयोग) को भौतिक जगत् के विश्लेषात्मक अध्ययन (सांख्य) से भिन्न कहते हैं | जो वस्तुतः ज्ञानी हैं वे कहते हैं कि जो इनमें से किसी एक मार्ग का भलीभाँति अनुसरण करता है, वह दोनों के फल प्राप्त कर लेता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The aim of the analytical study of the material world is to find the soul of existence. The soul of the material world is Viṣṇu, or the Supersoul. Devotional service to the Lord entails service to the Supersoul. One process is to find the root of the tree, and the other is to water the root. The real student of Sāṅkhya philosophy finds the root of the material world, Viṣṇu, and then, in perfect knowledge, engages himself in the service of the Lord. Therefore, in essence, there is no difference between the two because the aim of both is Viṣṇu. Those who do not know the ultimate end say that the purposes of Sāṅkhya and karma-yoga are not the same, but one who is learned knows the unifying aim in these different processes.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

भौतिक जगत् के विश्लेषात्मक अध्ययन (सांख्य) का उद्देश्य आत्मा को प्राप्त करना है | भौतिक जगत् की आत्मा विष्णु या परमात्मा हैं | भगवान् की भक्ति का अर्थ परमात्मा की सेवा है | एक विधि से वृक्ष की जड़ खोजी जाती है और दूसरी विधि से उसको सींचा जाता है | सांख्यदर्शन का वास्तविक छात्र जगत् के मूल अर्थात् विष्णु को ढूँढता है और फिर पूर्णज्ञान समेत अपने को भगवान् की सेवा में लगा देता है | अतः मूलतः इन दोनों में कोई भेद नहीं है क्योंकि दोनों का उद्देश्य विष्णु की प्राप्ति है | जो लोग चरम उद्देश्य को नहीं जानते वे ही कहते हैं कि सांख्य और कर्मयोग एक नहीं हैं, किन्तु जो विद्वान है वह जानता है कि इन दोनों भिन्न विधियों का उद्देश्य एक है |

Notes By Kunal Gautam

The wise person knows that the path of Knowledge and path of dedicating work toward supreme lord is same and hence gets the result of both.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

बुद्धिमान व्यक्ति जानता है कि ज्ञान का मार्ग और परम प्रभु के प्रति कर्म समर्पित करने का मार्ग एक ही है और इसलिए दोनों का फल मिलता है।