Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 5 छन्द सँख्या : ५
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

यत्सांख्यैः प्राप्यते स्थानं तद्योगैरपि गम्यते। एकं सांख्यं च योगं च यः पश्यति स पश्यति।।

Transliteration in English

yat sānkhyaiḥ prāpyate sthānaṁ tad yogair api gamyate ekaṁ sānkhyaṁ cha yogaṁ cha yaḥ paśhyati sa paśhyati

सरल लिप्यंतरण

यत्-सांख्यैः प्राप्यते स्थानं तद्-योगैर-अपि गम्यते एकं सांख्यं च योगं च यः पश्यति स पश्यति

Word Meaning

yat—what; sānkhyaiḥ—by means of karm sanyās; prāpyate—is attained; sthānam—place; tat—that; yogaiḥ—by working in devotion; api—also; gamyate—is attained; ekam—one; sānkhyam—renunciation of actions; cha—and; yogam—karm yog; cha—and; yaḥ—who; paśhyati—sees; saḥ—that person; paśhyati—actually sees

शब्दार्थ

यत्– जो; सांख्यैः - सांख्य दर्शन के द्वारा; प्राप्यते– प्राप्त किया जाता है; स्थानम्– स्थान; तत्– वही; योगैः– भक्ति द्वारा; अपि– भी; गम्यते– प्राप्त कर सकता है; एकम्– एक; सांख्यम्– विश्लेषात्मक अध्ययन को; च– तथा; योगम्– भक्तिमय कर्म को; च– तथा; यः– जो; पश्यति– देखता है; सः– वह; पश्यति– वास्तव में देखता है |

Translation

One who knows that the position reached by means of analytical study can also be attained by devotional service, and who therefore sees analytical study and devotional service to be on the same level, sees things as they are.

अनुवाद

जो यह जानता है कि विश्लेषात्मक अध्ययन (सांख्य) द्वारा प्राप्य स्थान भक्ति द्वारा भी प्राप्त किया जा सकता है, और इस तरह जो सांख्ययोग तथा भक्तियोग को एकसमान देखता है, वही वस्तुओं को यथारूप मेंदेखता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The real purpose of philosophical research is to find the ultimate goal of life. Since the ultimate goal of life is self-realization, there is no difference between the conclusions reached by the two processes. By Sāṅkhya philosophical research one comes to the conclusion that a living entity is not a part and parcel of the material world but of the supreme spirit whole. Consequently, the spirit soul has nothing to do with the material world; his actions must be in some relation with the Supreme. When he acts in Kṛṣṇa consciousness, he is actually in his constitutional position. In the first process, Sāṅkhya, one has to become detached from matter, and in the devotional yoga process one has to attach himself to the work of Kṛṣṇa consciousness. Factually, both processes are the same, although superficially one process appears to involve detachment and the other process appears to involve attachment. Detachment from matter and attachment to Kṛṣṇa are one and the same. One who can see this sees things as they are.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

दार्शनिक शोध (सांख्य) का वास्तविक उद्देश्य जीवन के चरमलक्ष्य की खोज है | चूँकि जीवन का चरमलक्ष्य आत्म-साक्षात्कार है, अतः इन दोनों विधियों से प्राप्त होने वाले परिणामों में कोई अन्तर नहीं है | सांख्य दार्शनिक शोध के द्वारा इस निष्कर्ष पर पहुँचा जाता है कि जीव भौतिक जगत् का नहीं अपितु पूर्ण परमात्मा का अंश है | फलतः जीवात्मा का भौतिक जगत् से कोई सराकार नहीं होता, उसके सारे कार्य परमेश्र्वर से सम्बद्ध होने चाहिए | जब वह कृष्णभावनामृतवश कार्य करता है तभी वह अपनी स्वाभाविक स्थिति में होता है | सांख्य विधि में मनुष्य को पदार्थ से विरक्त होना पड़ता है और भक्तियोग में उसे कृष्णभावनाभावित कर्म में आसक्त होना होता है | वस्तुतः दोनों ही विधियाँ एक हैं, यद्यपि ऊपर से एक विधि में विरक्ति दीखती है और दूसरे में आसक्ति है | जो पदार्थ से विरक्ति और कृष्ण में आसक्ति को एक ही तरह देखता है, वही वस्तुओं को यथारूप में देखता है |

Notes By Kunal Gautam

The state reached by doing work in devotion towards supreme personality of lord and to have knowledge about the supreme personality of god, is same and wise person same both path in similar way.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भगवान के परम व्यक्तित्व के प्रति भक्तिपूर्वक कार्य करके और ईश्वर के परम व्यक्तित्व के बारे में ज्ञान प्राप्त करने के लिए जो अवस्था प्राप्त होती है, वह समान और बुद्धिमान व्यक्ति दोनों के मार्ग समान होते हैं।