Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 6 छन्द सँख्या : ६
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

संन्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्तुमयोगतः। योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म नचिरेणाधिगच्छति।।

Transliteration in English

sannyāsas tu mahā-bāho duḥkham āptum ayogataḥ yoga-yukto munir brahma na chireṇādhigachchhati

सरल लिप्यंतरण

संन्यास-अस्तु महाबाहो दुःखम-आप्तुम-योगतः योग-युक्तो मुनि-र्ब्रह्म न-चिरेण-अधि-गच्छति

Word Meaning

sanyāsaḥ—renunciation; tu—but; mahā-bāho—mighty-armed one; duḥkham—distress; āptum—attains; ayogataḥ—without karm yog; yoga-yuktaḥ—one who is adept in karm yog; muniḥ—a sage; brahma—Brahman; na chireṇa—quickly; adhigachchhati—goes

शब्दार्थ

संन्यासः– संन्यास आश्रम; तु– लेकिन; महाबाहो– हे बलिष्ठ भुजाओं वाले; दुःखम्– दुख; आप्तुम्– से प्रभावित; अयोगतः– भक्ति के बिना; योग-युक्तः– भक्ति में लगा हुआ; मुनिः– चिन्तक; ब्रह्म– परमेश्र्वर को; न चिरेण– शीघ्र ही; अधिगच्छति– प्राप्त करता है |

Translation

Merely renouncing all activities yet not engaging in the devotional service of the Lord cannot make one happy. But a thoughtful person engaged in devotional service can achieve the Supreme without delay.

अनुवाद

भक्ति में लगे बिना केवल समस्त कर्मों का परित्याग करने से कोई सुखी नहीं बन सकता | परन्तु भक्ति में लगा हुआ विचारवान व्यक्ति शीघ्र ही परमेश्र्वर को प्राप्त कर लेता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

There are two classes of sannyāsīs, or persons in the renounced order of life. The Māyāvādī sannyāsīs are engaged in the study of Sāṅkhya philosophy, whereas the Vaiṣṇava sannyāsīs are engaged in the study of Bhāgavatam philosophy, which affords the proper commentary on the Vedānta-sūtras. The Māyāvādī sannyāsīs also study the Vedānta-sūtras, but use their own commentary, called Śārīraka-bhāṣya, written by Śaṅkarācārya. The students of the Bhāgavata school are engaged in the devotional service of the Lord, according to pāñcarātrikī regulations, and therefore the Vaiṣṇava sannyāsīs have multiple engagements in the transcendental service of the Lord. The Vaiṣṇava sannyāsīs have nothing to do with material activities, and yet they perform various activities in their devotional service to the Lord. But the Māyāvādī sannyāsīs, engaged in the studies of Sāṅkhya and Vedānta and speculation, cannot relish the transcendental service of the Lord. Because their studies become very tedious, they sometimes become tired of Brahman speculation, and thus they take shelter of the Bhāgavatam without proper understanding. Consequently their study of the Śrīmad-Bhāgavatam becomes troublesome. Dry speculations and impersonal interpretations by artificial means are all useless for the Māyāvādī sannyāsīs. The Vaiṣṇava sannyāsīs, who are engaged in devotional service, are happy in the discharge of their transcendental duties, and they have the guarantee of ultimate entrance into the kingdom of God. The Māyāvādī sannyāsīs sometimes fall down from the path of self-realization and again enter into material activities of a philanthropic and altruistic nature, which are nothing but material engagements. Therefore, the conclusion is that those who are engaged in Kṛṣṇa conscious activities are better situated than the sannyāsīs engaged in simple speculation about what is Brahman and what is not Brahman, although they too come to Kṛṣṇa consciousness, after many births.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

संन्यासी दो प्रकार के होते हैं | मायावादी संन्यासी सांख्यदर्शन के अध्ययन में लगे रहते हैं तथा वैष्णव संन्यासी वेदान्त सूत्रों के यथार्थ भाष्य भागवत-दर्शन के अध्ययन में लगे रहते हैं | मायावादी संन्यासी भी वेदान्त सूत्रों का अध्ययन करते हैं, किन्तु वे शंकराचार्य द्वारा प्रणीत शारीरिक भाष्य का उपयोग करते हैं |भागवत सम्प्रदाय के छात्र पांचरात्रिकी विधि से भगवान् की भक्ति करने में लगे रहते हैं | अतः वैष्णव संन्यासियों को भगवान् की दिव्यसेवा के लिए अनेक प्रकार के कार्य करने होते हैं | उन्हें भौतिक कार्यों से सरोकार नहीं रहता, किन्तु तो भी वे भगवान् की भक्ति में नाना प्रकार के कार्य करते हैं | किन्तु मायावादी संन्यासी, जो सांख्य तथा वेदान्त के अध्ययन एवं चिन्तन में लगे रहते हैं, वे भगवान् की दिव्य भक्ति का आनन्द नहीं उठा पाते | चूँकि उनका अध्ययन अत्यन्त जटिल होता है, अतः वे कभी-कभी ब्रह्मचिन्तन से ऊब कर समुचित बोध के बिना भागवत की शरण ग्रहण करते हैं | फलस्वरूप श्रीमद्भागवत का भी अध्ययन उनके लिए कष्टकर होता है | मायावादी संन्यासियों का शुष्क चिन्तन तथा कृत्रिम साधनों से निर्विशेष विवेचना उनके लिए व्यर्थ होती है | भक्ति में लगे हुए वैष्णव संन्यासी अपने दिव्य कर्मों को करते हुए प्रसन्न रहते हैं और यह भी निश्चित रहता है कि वे भगवद्धाम को प्राप्त होंगे ! मायावादी संन्यासी कभी-कभी आत्म-साक्षात्कार के पथ से निचे गिर जाते हैं और फिर से समाजसेवा, परोपकार जैसे भौतिक कर्म में प्रवृत्त होते हैं | अतः निष्कर्ष यह निकला कि कृष्णभावनामृत के कार्यों में लगे रहने वाले लोग ब्रह्म-अब्रहम विषयक साधारण चिन्तन में लगे संन्यासियों से श्रेष्ठ हैं, यद्यपि वे भी अनेक जन्मों के बाद कृष्णभावनाभावित हो जाते हैं |

Notes By Kunal Gautam

To accelerate the speed of getting liberated from the cycle of Death and Birth, one need to be in devotion along with renouncing all the activity. Merely renouncing can not bring happiness or peace of mind.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

मृत्यु और जन्म के चक्र से मुक्त होने की गति को तेज करने के लिए, सभी गतिविधियों को त्यागने के साथ-साथ भक्ति में रहने की आवश्यकता है। केवल त्याग करने से सुख या मन की शांति नहीं मिल सकती।