Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 7 छन्द सँख्या : ७
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

योगयुक्तो विशुद्धात्मा विजितात्मा जितेन्द्रियः। सर्वभूतात्मभूतात्मा कुर्वन्नपि न लिप्यते।।

Transliteration in English

yoga-yukto viśhuddhātmā vijitātmā jitendriyaḥ sarva-bhūtātma-bhūtātmā kurvann api na lipyate

सरल लिप्यंतरण

योग-युक्तो विशुद्ध-आत्मा विजित-आत्मा जितेन्द्रियः सर्व-भूतात्म-भूतात्मा कुर्वन्न-अपि न लिप्यते

Word Meaning

yoga-yuktaḥ—united in consciousness with God; viśhuddha-ātmā—one with purified intellect; vijita-ātmā—one who has conquered the mind; jita-indriyaḥ—having conquered the senses; sarva-bhūta-ātma-bhūta-ātmā—one who sees the Soul of all souls in every living being; kurvan—performing; api—although; na—never; lipyate—entangled

शब्दार्थ

योग-युक्तः– भक्ति में लगे हुए; विशुद्ध-आत्मा– शुद्ध आत्मा; विजित-आत्मा– आत्म-संयमी; जित-इन्द्रियः– इन्द्रियों को जितने वाला; सर्व-भूत– समस्त जीवों के प्रति; आत्म-भूत-आत्मा– दयालु; कुर्वन् अपि– कर्म में लगे रहकर भी; न– कभी नहीं; लिप्यते– बँधता है |

Translation

One who works in devotion, who is a pure soul, and who controls his mind and senses is dear to everyone, and everyone is dear to him. Though always working, such a man is never entangled.

अनुवाद

जो भक्तिभाव में कर्म करता है, जो विशुद्ध आत्मा है और अपने मन तथा इन्द्रियों को वश में रखता है, वह सबों को प्रिय होता है और सभी लोग उसे प्रिय होते हैं | ऐसा व्यक्ति कर्म करता हुआ भी कभी नहीं बँधता |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

One who is on the path of liberation by Kṛṣṇa consciousness is very dear to every living being, and every living being is dear to him. This is due to his Kṛṣṇa consciousness. Such a person cannot think of any living being as separate from Kṛṣṇa, just as the leaves and branches of a tree are not separate from the tree. He knows very well that by pouring water on the root of the tree, the water will be distributed to all the leaves and branches, or by supplying food to the stomach, the energy is automatically distributed throughout the body. Because one who works in Kṛṣṇa consciousness is servant to all, he is very dear to everyone. And because everyone is satisfied by his work, he is pure in consciousness. Because he is pure in consciousness, his mind is completely controlled. And because his mind is controlled, his senses are also controlled. Because his mind is always fixed on Kṛṣṇa, there is no chance of his being deviated from Kṛṣṇa. Nor is there a chance that he will engage his senses in matters other than the service of the Lord. He does not like to hear anything except topics relating to Kṛṣṇa; he does not like to eat anything which is not offered to Kṛṣṇa; and he does not wish to go anywhere if Kṛṣṇa is not involved. Therefore, his senses are controlled. A man of controlled senses cannot be offensive to anyone. One may ask, “Why then was Arjuna offensive (in battle) to others? Wasn’t he in Kṛṣṇa consciousness?” Arjuna was only superficially offensive because (as has already been explained in the Second Chapter) all the assembled persons on the battlefield would continue to live individually, as the soul cannot be slain. So, spiritually, no one was killed on the Battlefield of Kurukṣetra. Only their dresses were changed by the order of Kṛṣṇa, who was personally present. Therefore Arjuna, while fighting on the Battlefield of Kurukṣetra, was not really fighting at all; he was simply carrying out the orders of Kṛṣṇa in full Kṛṣṇa consciousness. Such a person is never entangled in the reactions of work.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जो कृष्णभावनामृत के कारण मुक्तिपथ पर है वह प्रत्येक जीव को प्रिय होता है और प्रत्येक जीव उसके लिए प्यारा है | यह कृष्णभावनामृत के कारण होता है | ऐसा व्यक्ति किसी भी जीव को कृष्ण के पृथक् नहीं सोच पाता, जिस प्रकार वृक्ष की पत्तियाँ तथा टहनियाँ वृक्ष से भिन्न नहीं होती | वह भलीभाँति जानता है कि वृक्ष की पत्तियाँ तथा टहनियाँ वृक्ष से भिन्न नहीं होतीं | वह भलीभाँति जानता है कि वृक्ष की जड़ में डाला गया जल समस्त पत्तियों तथा टहनियों में फैल जाता है अथवा आमाशय को भोजन देने से शक्ति स्वतः पूरे शरीर में फैल जाती है | चूँकि कृष्णभावनामृत में कर्म करने वाला सबों का दास होता है, अतः वह हर एक को प्रिय होता है | चूँकि प्रत्येक व्यक्ति उसके कर्म से प्रसन्न रहता है, अतः उसकी चेतना शुद्ध रहती है | चूँकि उसकी चेतना शुद्ध रहती है, अतः उसका मन पूर्णतया नियंत्रण में रहता है | मन के नियंत्रित होने से उसकी इन्द्रियाँ संयमित रहती है | चूँकि उसका मन सदैव कृष्ण में स्थिर रहता है, अतः उसके विचलित होने का प्रश्न ही नहीं उठता | न ही उसे कृष्ण से सम्बद्ध कथाओं के अतिरिक्त अन्य कार्यों में अपनी इन्द्रियों को लगाने का अवसर मिलता है | वह कृष्णकथा के अतिरिक्त और कुछ सुनना नहीं चाहता, वह कृष्ण को अर्पित किए हुआ भोजन के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं खाना चाहता और न ऐसे किसी स्थान में जाने की इच्छा रखता है जहाँ कृष्ण सम्बन्धी कार्य न होता हो | अतः उसकी इन्द्रियाँ वश में रहती हैं | ऐसा व्यक्ति जिसकी इन्द्रियाँ संयमित हो, वह किसी के प्रति अपराध नहीं कर सकता | इस पर कोई यह प्रश्न कर सकता है, तो फिर अर्जुन अन्यों के प्रति युद्ध में आक्रामक क्यों था? क्या वह कृष्णभावनाभावित नहीं था? वस्तुतः अर्जुन ऊपर से ही आक्रामक था, क्योंकि जैसा कि द्वितीय अध्याय में बताया जा चुका है, आत्मा के अवध्य होने के कारण युद्धभूमि में एकत्र हुए सारे व्यक्ति अपने-अपने स्वरूप में जीवित बने रहेंगे | अतः अतः अध्यात्मिक दृष्टि से कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में कोई मारा नहीं गया | वहाँ पर स्थित कृष्ण की आज्ञा से केवल उनके वस्त्र बदल दिये गये | अतः अर्जुन कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में युद्ध करता हुआ भी वस्तुतः युद्ध नहीं कर रहा था | वह तो पूर्ण कृष्णभावनामृत में कृष्ण के आदेश का पालन मात्र कर रहा था | ऐसा व्यक्ति कभी कर्मबन्धन से नहीं बँधता |

Notes By Kunal Gautam

The pure soul does all the work in pure devotion to the Lord. He doesn’t try to please or hate anyone. That’s why he is loved by all. Since he sees the Lord in all, he loves all.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

शुद्ध आत्मा प्रभु के प्रति शुद्ध समर्पण में सभी कार्य करती है। वह किसी को खुश करने या नफरत करने की कोशिश नहीं करता है। इसलिए वह सभी के प्रिय हैं। चूँकि वह सभी में प्रभु देखता है, वह सभी से प्रेम करता है।