| Chapter: 5 | अध्याय : ५ |
| Verse Number: 8,9 | छन्द सँख्या : ८,९ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
नैव किञ्चित्करोमीति युक्तो मन्येत तत्त्ववित् | पश्यञ्शृण्वन्स्पृशञ्जिघ्रन्नश्र्नन्गच्छन्स्वपन्श्र्वसन् || ८ || प्रलपन्विसृजन्गृह्रन्नुन्मिषन्निमिषन्नपि | इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेषु वर्तन्त इति धारयन् || ९ ||
Transliteration in English
naiva kiñchit karomīti yukto manyeta tattva-vit paśhyañ śhṛiṇvan spṛiśhañjighrann aśhnangachchhan svapañśhvasan (8) pralapan visṛijan gṛihṇann unmiṣhan nimiṣhann api indriyāṇīndriyārtheṣhu vartanta iti dhārayan (9)
सरल लिप्यंतरण
नैव किञ्चित्-करो-मीति युक्तो मन्येत तत्त्व-वित् पश्यञ्-शृण्वन्-स्पृश-ञ्जिघ्रन्न-अश्र्नन्-गच्छन्-स्वपन्-श्र्वसन् प्रलपन्-विसृजन्-गृह्रन्न-उन्मिषन्-निमिषन्न-अपि इन्द्रियाण-ईन्द्रिय-अर्थेषु वर्तन्त इति धारयन्
Word Meaning
na—not; eva—certainly; kiñchit—anything; karomi—I do; iti—thus; yuktaḥ—steadfast in karm yog; manyeta—thinks; tattva-vit—one who knows the truth; paśhyan—seeing; śhṛiṇvan—hearing; spṛiśhan—touching; jighran—smelling; aśhnan—eating; gachchhan—moving; svapan—sleeping; śhvasan—breathing; pralapan—talking; visṛijan—giving up; gṛihṇan—accepting; unmiṣhan—opening (the eyes); nimiṣhan—closing (the eyes); api—although; indriyāṇi—the senses; indriya-artheṣhu—in sense-objects; vartante—moving; iti—thus; dhārayan—convincedशब्दार्थ
न– नहीं; एव– निश्चय ही; किञ्चित्– कुछ भी; करोमि– करता हूँ; इति– इस प्रकार; युक्तः– दैवी चेतना में लगा हुआ; मन्येत– सोचता है; तत्त्ववित्– सत्य को जानने वाला; पश्यन्– देखता हुआ; शृण्वन्– सुनता हुआ; स्पृशन्– स्पर्श करता हुआ; जिघ्रन– सूँघता हुआ; अश्नन्– खाता हुआ; गच्छन्- जाता; स्वपन्– स्वप्न देखता हुआ; श्र्वसन्– साँस लेता हुआ; प्रलपन्– बात करता हुआ; विसृजन्– त्यागता हुआ; गृह्णन्– स्वीकार करता हुआ; उन्मिषन्– खोलता हुआ; निमिषन्– बन्द करता हुआ; अपि– तो भी; इन्द्रियाणि– इन्द्रियों को; इन्द्रिय-अर्थेषु– इन्द्रिय-तृप्ति में; वर्तन्ते– लगी रहने देकर; इति– इस प्रकार; धारयन्– विचार करते हुए |Translation
A person in the divine consciousness, although engaged in seeing, hearing, touching, smelling, eating, moving about, sleeping and breathing, always knows within himself that he actually does nothing at all. Because while speaking, evacuating, receiving, or opening or closing his eyes, he always knows that only the material senses are engaged with their objects and that he is aloof from them.
अनुवाद
दिव्य भावनामृत युक्त पुरुष देखते, सुनते, स्पर्श करते, सूँघते, खाते, चलते-फिरते, सोते तथा श्र्वास लेते हुए भी अपने अन्तर में सदैव यही जानता रहता है कि वास्तव में वह कुछ भी नहीं करता | बोलते, त्यागते, ग्रहण करते या आँखे खोलते-बन्द करते हुए भी वह यह जानता रहता है कि भौतिक इन्द्रियाँ अपने-अपने विषयों में प्रवृत्त है और वह इन सबसे पृथक् है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
A person in Kṛṣṇa consciousness is pure in his existence, and consequently he has nothing to do with any work which depends upon five immediate and remote causes: the doer, the work, the situation, the endeavor and fortune. This is because he is engaged in the loving transcendental service of Kṛṣṇa. Although he appears to be acting with his body and senses, he is always conscious of his actual position, which is spiritual engagement. In material consciousness, the senses are engaged in sense gratification, but in Kṛṣṇa consciousness the senses are engaged in the satisfaction of Kṛṣṇa’s senses. Therefore, the Kṛṣṇa conscious person is always free, even though he appears to be engaged in affairs of the senses. Activities such as seeing and hearing are actions of the senses meant for receiving knowledge, whereas moving, speaking, evacuating, etc., are actions of the senses meant for work. A Kṛṣṇa conscious person is never affected by the actions of the senses. He cannot perform any act except in the service of the Lord because he knows that he is the eternal servitor of the Lord.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
चूँकि कृष्णभावनाभावित व्यक्ति का जीवन शुद्ध होता है फलतः उसे निकट तथा दूरस्थ पाँच कारणों – कर्ता, कर्म, अधिष्ठान, प्रयास तथा भाग्य – पर निर्भर किसी कार्य से कुछ लेना-देना नहीं रहता | इसका कारण यह है कि वह भगवान् की दिव्य देवा में लगा रहता है | यद्यपि ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपने शरीर तथा इन्द्रियों से कर्म कर रहा है, किन्तु वह अपनी वास्तविक स्थिति के प्रति सचेत रहता है जो कि आध्यात्मिक व्यस्तता है | भौतिक चेतना में इन्द्रियाँ इन्द्रियतृप्ति में लगी रहती हैं, किन्तु कृष्णभावनामृत में वे कृष्ण की इन्द्रियों की तुष्टि में लगी रहती हैं | अतः कृष्णभावनाभावित व्यक्ति सदा मुक्त रहता है, भले ही वह ऊपर से भौतिक कार्यों में लगा हुआ दिखाई पड़े | देखने तथा सुनने के कार्य ज्ञानेन्द्रियों के कर्म हैं जबकि चलना, बोलना, मल त्यागना आदि कर्मेन्द्रियों के कार्य हैं | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कभी भी इन्द्रियों के कार्यों से प्रभावित नहीं होता | वह भगवत्सेवा के अतिरिक्त कोई दूसरा कार्य नहीं कर सकता क्योंकि उसे ज्ञात है कि वह भगवान् का शाश्र्वत दास है |
Notes By Kunal Gautam
The enlightened person think all bodily action is done by the senses and not him and he is not involved in them.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
प्रबुद्ध व्यक्ति सोचता है कि सभी शारीरिक क्रियाएं इंद्रियों द्वारा की जाती हैं, न कि वह और वह उनमें शामिल नहीं है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »