| Chapter: 5 | अध्याय : ५ |
| Verse Number: 12 | छन्द सँख्या : १२ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
युक्तः कर्मफलं त्यक्त्वा शान्तिमाप्नोति नैष्ठिकीम्। अयुक्तः कामकारेण फले सक्तो निबध्यते।।
Transliteration in English
yuktaḥ karma-phalaṁ tyaktvā śhāntim āpnoti naiṣhṭhikīm ayuktaḥ kāma-kāreṇa phale sakto nibadhyate
सरल लिप्यंतरण
युक्तः कर्मफलं त्यक्त्वा शान्तिम-आप्नोति नैष्ठि-कीम् अयुक्तः काम-कारेण फले सक्तो निबध्यते
Word Meaning
yuktaḥ—one who is united in consciousness with God; karma-phalam—the results of all activities; tyaktvā—giving up; śhāntim—peace; āpnoti—attains; naiṣhṭhikīm—everlasting; ayuktaḥ—one who is not united with God in consciousness; kāma-kāreṇa—impelled by desires; phale—in the result; saktaḥ—attached; nibadhyate—becomes entangledशब्दार्थ
युक्तः– भक्ति में लगा हुआ; कर्म-फलम्– समस्त कर्मों के फल; त्यक्त्वा– त्यागकर; शान्तिम्– पूर्ण शान्ति को; आप्नोति– प्राप्त करता है; नैष्ठिकीम्– अचल; अयुक्तः– कृष्णभावना से रहित; काम-कारेण– कर्मफल को भोगने के कारण; फले– फल में; सक्तः– आसक्त; निबध्यते– बँधता है |Translation
The steadily devoted soul attains unadulterated peace because he offers the result of all activities to Me; whereas a person who is not in union with the Divine, who is greedy for the fruits of his labor, becomes entangled.
अनुवाद
निश्चल भक्त शुद्ध शान्ति प्राप्त करता है क्योंकि वह समस्त कर्मफल मुझे अर्पित कर देता है, किन्तु जो व्यक्ति भगवान् से युक्त नहीं है और जो अपने श्रम का फलकामी है, वह बँध जाता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The difference between a person in Kṛṣṇa consciousness and a person in bodily consciousness is that the former is attached to Kṛṣṇa whereas the latter is attached to the results of his activities. The person who is attached to Kṛṣṇa and works for Him only is certainly a liberated person, and he has no anxiety over the results of his work. In the Bhāgavatam, the cause of anxiety over the result of an activity is explained as being one’s functioning in the conception of duality, that is, without knowledge of the Absolute Truth. Kṛṣṇa is the Supreme Absolute Truth, the Personality of Godhead. In Kṛṣṇa consciousness, there is no duality. All that exists is a product of Kṛṣṇa’s energy, and Kṛṣṇa is all good. Therefore, activities in Kṛṣṇa consciousness are on the absolute plane; they are transcendental and have no material effect. One is therefore filled with peace in Kṛṣṇa consciousness. But one who is entangled in profit calculation for sense gratification cannot have that peace. This is the secret of Kṛṣṇa consciousness – realization that there is no existence besides Kṛṣṇa is the platform of peace and fearlessness.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
एक कृष्णभावनाभावित व्यक्ति तथा देहात्मबुद्धि वाले व्यक्ति में यह अन्तर है कि पहला तो कृष्ण के प्रति आसक्त रहता है जबकि दूसरा अपने कर्मों के प्रति आसक्त रहता है | जो व्यक्ति कृष्ण के प्रति आसक्त रहकर उन्हीं के लिए कर्म करता है वह निश्चय ही मुक्त पुरुष है और उसे अपने कर्मफल की कोई चिन्ता नहीं होती | भागवत में किसी कर्म के फल की चिन्ता का कारण परमसत्य के ज्ञान के बिना द्वैतभाव में रहकर कर्म करना बताया गया है | कृष्ण श्रीभगवान् हैं | कृष्णभावनामृत में कोई द्वैत नहीं रहता | जो कुछ विद्यमान है वह कृष्ण का प्रतिफल है और कृष्ण सर्वमंगलमय हैं | अतः कृष्णभावनामृत में सम्पन्न सारे कार्य परम पद पर हैं | वे दिव्य होते हैं और उनका कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ता | इस कारण कृष्णभावनामृत में जीव शान्ति से पूरित रहता है | किन्तु जो इन्द्रियतृप्ति के लिए लोभ में फँसा रहता है, उसे शान्ति नहीं मिल सकती | यही कृष्णभावनामृत का रहस्य है – यह अनुभूति कि कृष्ण के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है, शान्ति तथा अभय का पद है |
Notes By Kunal Gautam
The person not dedicating work to the lord is bound to get evanescent pleasure, but the person devoted all his action remains in constant happiness.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
जो व्यक्ति भगवान को कार्य समर्पित नहीं करता है, उसे अव्यक्त सुख की प्राप्ति होती है, लेकिन जो व्यक्ति अपने सभी कर्मों को समर्पित कर देता है, वह निरंतर सुख में रहता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »