| Chapter: 5 | अध्याय : ५ |
| Verse Number: 13 | छन्द सँख्या : १३ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
सर्वकर्माणि मनसा संन्यस्यास्ते सुखं वशी। नवद्वारे पुरे देही नैव कुर्वन्न कारयन्।।
Transliteration in English
sarva-karmāṇi manasā sannyasyāste sukhaṁ vaśhī nava-dvāre pure dehī naiva kurvan na kārayan
सरल लिप्यंतरण
सर्व-कर्माणि मनसा संन्यस्य-अस्ते सुखं वशी नवद्वारे पुरे देही नैव कुर्वन्न कार्यन
Word Meaning
sarva—all; karmāṇi—activities; manasā—by the mind; sannyasya—having renounced; āste—remains; sukham—happily; vaśhī—the self-controlled; nava-dvāre—of nine gates; pure—in the city; dehī—the embodied being; na—never; eva—certainly; kurvan—doing anything; na—not; kārayan—causing to be doneशब्दार्थ
सर्व – समस्त; कर्माणि– कर्मों को; मनसा– मन से; संन्यस्य– त्यागकर; आस्ते– रहता है; सुखम्– सुख में; वशी– संयमी; नव-द्वारे– नौ द्वारों वाले;पुरे– नगर में; देही– देहवान् आत्मा; न– नहीं;एव– निश्चय ही; कुर्वन्– करता हुआ; न– नहीं; कारयन्– कराता हुआ |Translation
When the embodied living being controls his nature and mentally renounces all actions, he resides happily in the city of nine gates [the material body], neither working nor causing work to be done.
अनुवाद
जब देहधारी जीवात्मा अपनी प्रकृति को वश में कर लेता है और मन से समस्त कर्मों का परित्याग कर देता है तब वह नौ द्वारों वाले नगर (भौतिक शरीर) में बिना कुछ किये कराये सुखपूर्वक रहता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The embodied soul lives in the city of nine gates. The activities of the body, or the figurative city of body, are conducted automatically by its particular modes of nature. The soul, although subjecting himself to the conditions of the body, can be beyond those conditions, if he so desires. Owing only to forgetfulness of his superior nature, he identifies with the material body, and therefore suffers. By Kṛṣṇa consciousness, he can revive his real position and thus come out of his embodiment. Therefore, when one takes to Kṛṣṇa consciousness, one at once becomes completely aloof from bodily activities. In such a controlled life, in which his deliberations are changed, he lives happily within the city of nine gates. The nine gates are mentioned as follows:
nava-dvāre pure dehī
haṁso lelāyate bahiḥ
vaśī sarvasya lokasya
sthāvarasya carasya ca
“The Supreme Personality of Godhead, who is living within the body of a living entity, is the controller of all living entities all over the universe. The body consists of nine gates [two eyes, two nostrils, two ears, one mouth, the anus and the genitals]. The living entity in his conditioned stage identifies himself with the body, but when he identifies himself with the Lord within himself, he becomes just as free as the Lord, even while in the body.” (Śvetāśvatara Upaniṣad 3.18)
Therefore, a Kṛṣṇa conscious person is free from both the outer and inner activities of the material body.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
देहधारी जीवात्मा नौ द्वारों वाले नगर में वास करता है | शरीर अथवा नगर रूपी शरीर के कार्य प्राकृतिक गुणों द्वारा स्वतः सम्पन्न होते हैं | शरीर की परिस्थितियों के अनुसार रहते हुए भी जीव इच्छानुसार इन परिस्थितियों के परे भी हो सकता है | अपनी परा प्रकृति को विस्मृत करने के ही कारण वह अपने को शरीर समझ बैठता है और इसीलिए कष्ट पाता है | कृष्णभावनामृत के द्वारा वह अपनी वास्तविक स्थिति को पुनः प्राप्त कर सकता है और इस देह-बन्धन से मुक्त हो सकता है | अतः ज्योंही कोई कृष्णभावनामृत को प्राप्त होता है तुरन्त ही वह शारीरिक कार्यों से सर्वथा विलग हो जाता है | ऐसे संयमित जीवन में, जिसमें उसकी कार्यप्रणाली में परिवर्तन आ जाता है, वह नौ द्वारों वाले नगर में सुखपूर्वक निवास करता है | ये नौ द्वार इस प्रकार हैं –
नवद्वारे पुरे देहि हंसो लेलायते बहिः |
वशी सर्वस्य लोकस्य स्थावरस्य चरस्य च ||
“जीव के शरीर के भीतर वास करने वाले भगवान् ब्रह्माण्ड के समस्त जीवों के नियन्ता हैं | यह शरीर नौ द्वारों (दो आँखे, दो नथुने, दो कान, एक मुँह, गुदा और उपस्थ) से युक्त है | बद्धावस्था में जीव अपने आपको शरीर मानता है, किन्तु जब वह अपनी पहचान अपने अन्तर के भगवान् से करता है तो वह शरीर में रहते हुए भी भगवान् की भाँति मुक्त हो जाता है |” (श्र्वेताश्र्वतर उपनिषद् ३.१८) अतः कृष्णभावनाभावित व्यक्ति शरीर के बाह्य तथा आन्तरिक दोनों कर्मों से मुक्त रहता है |
Notes By Kunal Gautam
The person who renounces all of their action lives in constant stage of happiness. The nine gates mentioned here for material body are, two Ear, Two eyes, Two nostrils, a mouth and two private parts.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
जो व्यक्ति अपने सभी कर्मों का त्याग कर देता है वह निरंतर सुख की स्थिति में रहता है। भौतिक शरीर के लिए यहां बताए गए नौ द्वार हैं, दो कान, दो आंखें, दो नासिका, एक मुंह और दो गुप्तांग।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »