Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 14 छन्द सँख्या : १४
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

न कर्तृत्वं न कर्माणि लोकस्य सृजति प्रभुः। न कर्मफलसंयोगं स्वभावस्तु प्रवर्तते।।

Transliteration in English

na kartṛitvaṁ na karmāṇi lokasya sṛijati prabhuḥ na karma-phala-saṅyogaṁ svabhāvas tu pravartate

सरल लिप्यंतरण

न कर्तृ-त्वं न कर्माणि लोकस्य सृजति प्रभुः न कर्म-फल-संयोगं स्वभावस्-तु प्रवर्तते

Word Meaning

na—neither; kartṛitvam—sense of doership; na—nor; karmāṇi—actions; lokasya—of the people; sṛijati—creates; prabhuḥ—God; na—nor; karma-phala—fruits of actions; sanyogam—connection; svabhāvaḥ—one’s nature; tu—but; pravartate—is enacted

शब्दार्थ

न– नहीं; कर्तृत्वम्– कर्तापन या स्वामित्व को; न– न तो; कर्माणि– कर्मों को; लोकस्य– लोगों के; सृजति– उत्पन्न करता है; प्रभुः– शरीर रूपी नगर का स्वामी; न– न तो; कर्म-फल– कर्मों के फल से; संयोगम्– सम्बन्ध को; स्वभावः– प्रकृति के गुण; तु– लेकिन; प्रवर्तते– कार्य करते हैं |

Translation

The embodied spirit, master of the city of his body, does not create activities, nor does he induce people to act, nor does he create the fruits of action. All this is enacted by the modes of material nature.

अनुवाद

शरीर रूपी नगर का स्वामी देहधारी जीवात्मा न तो कर्म का सृजन करता है, न लोगों को कर्म करने के लिए प्रेरित करता है, न ही कर्मफल की रचना करता है | यह सब तो प्रकृति के गुणों द्वारा ही किया जाता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The living entity, as will be explained in the Seventh Chapter, is one of the energies or natures of the Supreme Lord but is distinct from matter, which is another nature – called inferior – of the Lord. Somehow the superior nature, the living entity, has been in contact with material nature since time immemorial. The temporary body or material dwelling place which he obtains is the cause of varieties of activities and their resultant reactions. Living in such a conditional atmosphere, one suffers the results of the activities of the body by identifying himself (in ignorance) with the body. It is ignorance acquired from time immemorial that is the cause of bodily suffering and distress. As soon as the living entity becomes aloof from the activities of the body, he becomes free from the reactions as well. As long as he is in the city of the body, he appears to be the master of it, but actually he is neither its proprietor nor controller of its actions and reactions. He is simply in the midst of the material ocean, struggling for existence. The waves of the ocean are tossing him, and he has no control over them. His best solution is to get out of the water by transcendental Kṛṣṇa consciousness. That alone will save him from all turmoil.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जैसा कि सातवें अध्याय में बताया जाएगा जीव तो परमेश्र्वर की शक्तियों में से एक है, किन्तु भगवान् की अपरा प्रकृति है जो पदार्थ से भिन्न है | संयोगवश परा प्रकृति या जीव अनादिकाल से प्रकृति (अपरा) के सम्पर्क में रहा है | जिस नाशवान शरीर या भौतिक आवास को वह प्राप्त करता है वह अनेक कर्मों तथा उनके फलों का कारण है | ऐसे बद्ध वातावरण में रहते हुए मनुष्य अपने आपको (अज्ञानवश) शरीर मानकर शरीर के कर्मफलों का भोग करता है | अनन्त काल से उपार्जित यह अज्ञान ही शारीरिक सुख-दुख का कारण है | ज्योंही जीव शरीर के कार्यों से पृथक् हो जाता है त्योंही वह कर्मबन्धन से भी मुक्त हो जाता है | जब तक वह शरीर रूपी नगर में निवास करता है तब तक वह इसका स्वामी प्रतीत होता है, किन्तु वास्तव में वह न तो इसका स्वामी होता है और न इसके कर्मों तथा फलों का नियन्ता ही | वह तो इस भवसागर के बीच जीवन-संघर्ष से रत प्राणी है | सागर की लहरें उसे उछालती रहती हैं, किन्तु उन पर उसका वश नहीं चलता | उसके उद्धार का एकमात्र साधन है कि दिव्य कृष्णभावनामृत द्वारा समुद्र के बाहर आए | इसी के द्वारा समस्त अशान्ति से उसकी रक्षा हो सकती है |

Notes By Kunal Gautam

The Lord a creator of the world, neither create the actions, nor the connecting with the fruits of their actions. It is all created by the living thing themselves.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जगत् के रचयिता प्रभु न तो कर्मों की रचना करते हैं और न ही उनके कर्मों के फल से जुड़ते हैं। यह सब जीवित प्राणी द्वारा स्वयं बनाया गया है।