Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 15 छन्द सँख्या : १५
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

नादत्ते कस्यचित्पापं न चैव सुकृतं विभुः। अज्ञानेनावृतं ज्ञानं तेन मुह्यन्ति जन्तवः।।

Transliteration in English

nādatte kasyachit pāpaṁ na chaiva sukṛitaṁ vibhuḥ ajñānenāvṛitaṁ jñānaṁ tena muhyanti jantavaḥ

सरल लिप्यंतरण

नादत्ते कस्य-चित्-पापं न चैव सुकृतं विभुः अज्ञानेन-आवृतं ज्ञानं तेन मुह्यन्ति जन्तवः

Word Meaning

na—not; ādatte—accepts; kasyachit—anyone’s; pāpam—sin; na—not; cha—and; eva—certainly; su-kṛitam—virtuous deeds; vibhuḥ—the omnipresent God; ajñānena—by ignorance; āvṛitam—covered; jñānam—knowledge; tena—by that; muhyanti—are deluded; jantavaḥ—the living entities

शब्दार्थ

न– कभी नहीं; आदत्ते– स्वीकार करता है; कस्यचित्– किसी की; पापम्– पाप; न– न तो; च– भी; एव– निश्चय ही; सु-कृतम्– पुण्य को; विभुः– परमेश्र्वर; अज्ञानेन– अज्ञान से; आवृतम्– आच्छादित; ज्ञानम्– ज्ञान; तेन– उससे; मुह्यन्ति– मोह-ग्रस्त होते हैं; जन्तवः– जीवगण |

Translation

Nor does the Supreme Lord assume anyone’s sinful or pious activities. Embodied beings, however, are bewildered because of the ignorance which covers their real knowledge.

अनुवाद

परमेश्र्वर न तो किसी के पापों को ग्रहण करता है , न पुण्यों को | किन्तु सारे देहधारी जीव उस अज्ञान के कारण मोहग्रस्त रहते हैं, जो उनके वास्तविक ज्ञान को आच्छादित किये रहता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The Sanskrit word vibhu means the Supreme Lord who is full of unlimited knowledge, riches, strength, fame, beauty and renunciation. He is always satisfied in Himself, undisturbed by sinful or pious activities. He does not create a particular situation for any living entity, but the living entity, bewildered by ignorance, desires to be put into certain conditions of life, and thereby his chain of action and reaction begins. A living entity is, by superior nature, full of knowledge. Nevertheless, he is prone to be influenced by ignorance due to his limited power. The Lord is omnipotent, but the living entity is not. The Lord is vibhu, or omniscient, but the living entity is aṇu, or atomic. Because he is a living soul, he has the capacity to desire by his free will. Such desire is fulfilled only by the omnipotent Lord. And so, when the living entity is bewildered in his desires, the Lord allows him to fulfill those desires, but the Lord is never responsible for the actions and reactions of the particular situation which may be desired. Being in a bewildered condition, therefore, the embodied soul identifies himself with the circumstantial material body and becomes subjected to the temporary misery and happiness of life. The Lord is the constant companion of the living entity as Paramātmā, or the Supersoul, and therefore He can understand the desires of the individual soul, as one can smell the flavor of a flower by being near it. Desire is a subtle form of conditioning for the living entity. The Lord fulfills his desire as he deserves: Man proposes and God disposes. The individual is not, therefore, omnipotent in fulfilling his desires. The Lord, however, can fulfill all desires, and the Lord, being neutral to everyone, does not interfere with the desires of the minute independent living entities. However, when one desires Kṛṣṇa, the Lord takes special care and encourages one to desire in such a way that one can attain to Him and be eternally happy. The Vedic hymns therefore declare, eṣa u hy eva sādhu karma kārayati taṁ yam ebhyo lokebhya unninīṣate. eṣa u evāsādhu karma kārayati yam adho ninīṣate: “The Lord engages the living entity in pious activities so that he may be elevated. The Lord engages him in impious activities so that he may go to hell.” (Kauṣītakī Upaniṣad 3.8)

ajño jantur anīśo ’yam
ātmanaḥ sukha-duḥkhayoḥ
īśvara-prerito gacchet
svargaṁ vāśv abhram eva ca

“The living entity is completely dependent in his distress and happiness. By the will of the Supreme he can go to heaven or hell, as a cloud is driven by the air.”

Therefore the embodied soul, by his immemorial desire to avoid Kṛṣṇa consciousness, causes his own bewilderment. Consequently, although he is constitutionally eternal, blissful and cognizant, due to the littleness of his existence he forgets his constitutional position of service to the Lord and is thus entrapped by nescience. And, under the spell of ignorance, the living entity claims that the Lord is responsible for his conditional existence. The Vedānta-sūtras (2.1.34) also confirm this. Vaiṣamya-nairghṛṇye na sāpekṣatvāt tathā hi darśayati: “The Lord neither hates nor likes anyone, though He appears to.”

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

विभु का अर्थ है, परमेश्र्वर जो असीम ज्ञान, धन, बल, यश, सौन्दर्य तथा त्याग से युक्त है | वह सदैव आत्मतृप्त और पाप-पुण्य से अविचलित रहता है | वह किसी भी जीव के लिए विशिष्ट परिस्थिति नहीं उत्पन्न करता, अपितु जीव अज्ञान से मोहित होकर जीवन के लिए विशिष्ट परिस्थिति की कामना करता है, जिसके कारण कर्म तथा फल की शृंखला आरम्भ होती है | जीव परा प्रकृति के कारण ज्ञान से पूर्ण है | तो भी वह अपनी सीमित शक्ति के कारण अज्ञान के वशीभूत हो जाता है | भगवान् सर्वशक्तिमान् है, किन्तु जीव नहीं है | भगवान् विभु अर्थात् सर्वज्ञ है, किन्तु जीव अणु है | जीवात्मा में इच्छा करने की शक्ति है, किन्तु ऐसी इच्छा की पूर्ति सर्वशक्तिमान भगवान् द्वारा ही की जाती है | अतः जब जीव अपनी इच्छाओं से मोहग्रस्त हो जाता है तो भगवान् उसे अपनी इच्छापूर्ति करने देते हैं, किन्तु किसी परिस्थिति विशेष में इच्छित कर्मों तथा फलों के लिए उत्तरदायी नहीं होते | अतएव मोहग्रस्त होने से देहधारी जीव अपने को परिस्थितिजन्य शरीर मान लेता है और जीवन के क्षणिक दुख तथा सुख को भोगता है | भगवान् परमात्मा रूप में जीव के चिरसंगी रहते हैं, फलतः वे प्रत्येक जीव की इच्छाओं को उसी तरह समझते हैं जिस तरह फूल के निकट रहने वाला फूल की सुगन्ध को | इच्छा जीव को बद्ध करने के लिए सूक्ष्म बन्धन है | भगवान् मनुष्य की योग्यता के अनुसार उसकी इच्छा का पूरा करते हैं – आपन सोची होत नहिं प्रभु सोची तत्काल| अतः व्यक्ति अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सर्वशक्तिमान नहीं होता | किन्तु भगवान् इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं | वे निष्पक्ष होने के कारण स्वतन्त्र अणुजीवों की इच्छाओं में व्यवधान नहीं डालते | किन्तु जब कोई कृष्ण की इच्छा करता है तो भगवान् उसकी विशेष चिन्ता करते हैं और उसे इस प्रकार प्रोत्साहित करते हैं कि भगवान् को प्राप्त करने की उसकीइच्छा पूरी हो और वह सदैव सुखी रहे | अतएव वैदिक मन्त्र पुकार कर कहते हैं – एष उ ह्येव साधु कर्म कारयति तं यमेभ्यो लोकेभ्य उन्निनीषते |एष उ एवासाधु कर्म कारयति यमधो निनीषते – “भगवान् जीव को शुभ कर्मों में इसीलिए प्रवृत्त करते हैं जिससे वह ऊपर उठे | भगवान् उसे अशुभ कर्मों में इसीलिए प्रवृत्त करते हैं जिससे वह नरक जाए |” (कौषीतकी उपनिषद् ३.८) |

अज्ञो जन्तुरनीशोऽयमात्मनः सुखदुःखयोः |
ईश्र्वरप्रेरितो गच्छेत् स्वर्गं वाश्र्वभ्रमेव च ||

“जीव अपने सुख-दुःख में पूर्णतया आश्रित है | परमेश्र्वर की इच्छा से वह स्वर्ग या नरक जाता है, जिस तरह वायु के द्वारा प्रेरित बादल |”

अतः देहधारी जीव कृष्णभावनामृत की उपेक्षा करने की अपनी अनादि प्रवृत्ति के कारण अपने लिए मोह उत्पन्न करता है | फलस्वरूप स्वभावतः सच्चिदानन्द स्वरूप होते हुए भी वह अपने अस्तित्व की लघुता के कारण भगवान् के प्रति सेवा करने की अपनी स्वाभाविक स्थिति भूल जाता है और इस तरह वह अविद्या द्वारा बन्दी बना लिया जाता है | अज्ञानवश जीव यह कहता है कि उसके भवबन्धन के लिए भगवान् उत्तरदायी हैं | इसकी पुष्टि वेदान्त-सूत्र (२.१.३४) भी करते हैं – वैषम्यनैर्घृण्ये न सापेक्षत्वात् तथा हि दर्शयति – “भगवान् न तो किसी के प्रति घृणा करते हैं, न किसी को चाहते हैं, यद्यपि ऊपर से ऐसा प्रतीत होता है |”

Notes By Kunal Gautam

God does not indulge in any sin or pious act, it comes under the pretense of ignorance of that person and keeps on indulging in such activities.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भगवान किसी भी पाप या पवित्र कार्य में लिप्त नहीं होते हैं, यह उस व्यक्ति की अज्ञानता के बहकावे में आता है और ऐसी गतिविधियों में लिप्त होता जाता है।