| Chapter: 5 | अध्याय : ५ |
| Verse Number: 21 | छन्द सँख्या : २१ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
बाह्यस्पर्शेष्वसक्तात्मा विन्दत्यात्मनि यत्सुखम्। स ब्रह्मयोगयुक्तात्मा सुखमक्षयमश्नुते।।
Transliteration in English
bāhya-sparśheṣhvasaktātmā vindatyātmani yat sukham sa brahma-yoga-yuktātmā sukham akṣhayam aśhnute
सरल लिप्यंतरण
बाह्य-स्पर्शेष्व-आसक्त-आत्मा विन्दत्य-आत्मनि यत्-सुखम् स ब्रह्म-योग-युक्त-आत्मा सुखम-अक्षयम-अश्नुते
Word Meaning
bāhya-sparśheṣhu—external sense pleasure; asakta-ātmā—those who are unattached; vindati—find; ātmani—in the self; yat—which; sukham—bliss; saḥ—that person; brahma-yoga yukta-ātmā—those who are united with God through yog; sukham—happiness; akṣhayam—unlimited; aśhnute—experiencesशब्दार्थ
बाह्य-स्पर्शेषु– बाह्य इन्द्रिय सुख में; असक्त-आत्मा– अनासक्त पुरुष; विन्दति– भोग करता है; आत्मनि– आत्मा में; यत्– जो; सुखम्– सुख; सः– वह; ब्रह्म-योग– ब्रह्म में एकाग्रता द्वारा; युक्त-आत्मा– आत्म युक्त या समाहित; सुखम्– सुख; अक्षयम्– असीम; अश्नुते– भोगता है |Translation
Such a liberated person is not attracted to material sense pleasure but is always in trance, enjoying the pleasure within. In this way the self-realized person enjoys unlimited happiness, for he concentrates on the Supreme.
अनुवाद
ऐसा मुक्त पुरुष भौतिक इन्द्रियसुख की ओर आकृष्ट नहीं होता, अपितु सदैव समाधि में रहकर अपने अन्तर में आनन्द का अनुभव करता है | इस प्रकार स्वरुपसिद्ध व्यक्ति परब्रह्म में एकाग्रचित्त होने के कारण असीम सुख भोगता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Śrī Yāmunācārya, a great devotee in Kṛṣṇa consciousness, said:
yad-avadhi mama cetaḥ kṛṣṇa-pādāravinde
nava-nava-rasa-dhāmany udyataṁ rantum āsīt
tad-avadhi bata nārī-saṅgame smaryamāne
bhavati mukha-vikāraḥ suṣṭhu niṣṭhīvanaṁ ca
“Since I have been engaged in the transcendental loving service of Kṛṣṇa, realizing ever-new pleasure in Him, whenever I think of sex pleasure I spit at the thought, and my lips curl with distaste.” A person in brahma-yoga, or Kṛṣṇa consciousness, is so absorbed in the loving service of the Lord that he loses his taste for material sense pleasure altogether. The highest pleasure in terms of matter is sex pleasure. The whole world is moving under its spell, and a materialist cannot work at all without this motivation. But a person engaged in Kṛṣṇa consciousness can work with greater vigor without sex pleasure, which he avoids. That is the test in spiritual realization. Spiritual realization and sex pleasure go ill together. A Kṛṣṇa conscious person is not attracted to any kind of sense pleasure, due to his being a liberated soul.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
कृष्णभावनामृत के महान भक्त श्री यामुनाचार्य ने कहा है –
यदवधि मम चेतः कृष्णपादारविन्दे
नवनवरसधामन्युद्यतं रन्तुमासीत् |
तदवधि बत नारीसंगमे स्मर्यमाने
भवति मुखविकारः सृष्ठु निष्ठीवनं च ||
“जब से मैं कृष्ण की दिव्य प्रेमाभक्ति में लगकर उनमें नित्य नवीन आनन्द का अनुभव करने में लगा हूँ तब से जब भी काम-सुख के बारे में सोचता हूँ तो इस विचार पर ही थूकता हूँ और मेरे होंठ अरुचि से सिमट जाते हैं |” ब्रह्मयोगी अथवा कृष्णभावनाभावित व्यक्ति भगवान् की प्रेमाभक्ति में इतना अधिक लीन रहता है कि इन्द्रियसुख में उसकी तनिक भी रूचि नहीं रह जाती | भौतिकता की दृष्टि में कामसुख ही सर्वोपरि आनन्द है | सारा संसार उसी के वशीभूत है और भौतिकतावादी लोग तो इस प्रोत्साहन के बिना कोई कार्य ही नहीं कर सकते | किन्तु कृष्णभावनामृत में लीन व्यक्ति कामसुख के बिना ही उत्साहपूर्वक अपना कार्य करता रहता है | यही आत्म-साक्षात्कार की कसौटी है | आत्म-साक्षात्कार तथा कामसुख कभी साथ-साथ नहीं चलते | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति जीवन्मुक्त होने के कारण किसी प्रकार के इन्द्रियसुख द्वारा आकर्षित नहीं होता |
Notes By Kunal Gautam
Whenever a person rises above attachment to body, mind and intellect, he is said to experience the joy of self-realization and immense happiness.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
जब भी कोई व्यक्ति तन, मन और बुद्धि के आसक्ति से ऊपर उठ जाता है, तो कहा जाता है कि वह आत्म-साक्षात्कार का आनंद और असीम सुख का अनुभव करता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »